header ads

'चंडीगढ़ करे आशिकी' के लिए इस एक्ट्रेस ने की कड़ी मेहनत,कहा- खास बॉडी टाइप हासिल करना आसान नहीं

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर ने अपकमिंग फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' के लिए अपनी बॉडी पर कड़ी मेहनत की है।वाणी ने बताया कि वैसे तो फिट रहने की पूरी कोशिश करती है लेकिन इस फिल्म के लिए मुझे और काफी मेहनत करनी पड़ी। इस तरह की खास बॉडी टाइप हासिल करना आसान नहीं था। बता दें कि, वाणी ने बॉलीवुड में बहुत ज्यादा फिल्में नहीं की लेकिन अपनी कुछ फिल्मों से ही उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। 

क्या कहा वाणी कपूर ने 

  • वाणी कपूर ने हाल ही में हुए अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि,"मैंने हमेशा फिट रहने की कोशिश की है, लेकिन 'चंडीगढ़ करे आशिकी' एक ऐसी फिल्म है, जिसने मुझे वास्तव में कड़ी मेहनत करने और अपनी सीमा से आगे ले जाने के लिए प्रेरित किया है।
  • अपनी भूमिका के लिए बॉडी पर कड़ी मेहनत की जो आसान नहीं था। ये वो था जिसे (निर्देशक) अभिषेक कपूर ने मुझे ऑन-स्क्रीन देखा और मैंने फिल्म के लिए इस बॉडी टाइप को हासिल करने में कड़ी मशक्कत की"
  • एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, "मैं इसमें अपनी ओर से सबकुछ देना चाहती थी। इसके लिए मुझे एक खास बॉडी टाइप हासिल करने की जरूरत पड़ी, जो मैंने पहले कभी नहीं किया था।
  • बेशक, मैं इस भूमिका को निभाना चाहती थी और इस चुनौती को लिया। मुझे वास्तव में एक फिट लड़की की तरह दिखने की जरूरत थी। मैं वास्तव में ट्रेनिंग में पूरी तरह से जुट गई।"
  • बता दे कि,फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' 9 जुलाई को रिलीज होगी।


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Bollywood actress vaani kapoor doing hard work for her upcoming film chandigarh kare aashiqui
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget