Articles by "HOLLYWOOD"

सैन फ्रांसिस्को, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। एप्पल द्वारा अपने वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस एप्पल टीवी प्लस के लिए जेम्स बॉन्ड पर आधारित आगामी फिल्म नो टाइम टू डाय के अधिकार को खरीदने की बात कही जा रही है।

मैकरूमर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म क्रिटिक और पटकथा लेखक ड्रयू मैकवीनी ने सुझाया कि एप्पल टीवी प्लस और नेटफ्लिक्स फिल्म के प्रसारण की सूची में सबसे आगे हैं, एक निश्चित राशि तक के लिए दोनों की तरफ से बोली लगाई जा रही है।

एप्पल पहले से ही आगामी एप्पल टीवी प्लस शो मास्टर्स ऑफ एयर के लिए नो टाइम टू डाय के निर्देशक कैरी फुकुनागा संग एक अनुबंध पर हस्ताक्षर कर चुकी है। फुकुनागा इस शो के पहले तीन एपिसोड का निर्देशन करेंगे और फिल्म की प्रोड्क्शन टीम का हिस्सा बनेंगे।

एएसएन/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Apple could buy the streaming rights of the film James Bond
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, लॉस एंजिलस। हॉलीवुड स्टार डैनियल क्रेग अंतिम बार जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने नए जेम्स बॉन्ड को सलाह दी और कहा कि यह भूमिका बेहतरीन है। क्रेग जेम्स बॉन्ड के किरदार में 2006 की फिल्म कसिनो रॉयल से लेकर आगामी फिल्म नो टाइम टू डाई तक नजर आएंगे।

डेलीमेलडॉटकोडॉटयूके के रिपोर्ट के अनुसार, द टूनाईट शो विथ जिम्मी फेलॉन के इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि वह अगले बॉन्ड को क्या सलाह देंगे। क्रेग ने जवाब देते हुए कहा, यह बहुत अच्छा, बेहतरीन चीज है। मुझे बिल्कुल भी नहीं पता कि यहां और क्या कहना चाहिए। जब आप इसे पाएं तो बेहतर है।

फिल्म नो टाइम टू डाई इसी साल जारी होने के लिए तैयार थी, लेकिन कोरोनावायरस महामारी के चलते इसके रिलीज की तारीख को टाल दिया गया है। फिल्म अब 2 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तैयार है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
James Bond advised his successor
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 'द ममी रिटर्न्स' और 'जुमांजी' जैसी हॉलीवुड फिल्मों के अभिनेता ड्वेन जॉनसन, 'द रॉक' परिवार समेत कोविड-19 से रिकवर हो गए हैं। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने इसकी जानकारी दी। जॉनसन ने बताया कि करीब ढाई सप्ताह पहले वे, उनकी पत्नी लॉरेन और दो बेटियां जैसमिन और टिआना कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और उनकी हालत बिगड़ गई थी। हालांकि, अब वे रिकवर हो चुके हैं और पूरी तरह ठीक हैं। रॉक ने कहा कि ये वक्त उनके लिए सबसे मुश्किल और चुनौतीपूर्ण था।

क्या कहा जॉनसन ने?
जॉनसन ने बताया कि एक करीबी दोस्त के कारण वे कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए थे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटियों को कुछ दिन के लिए गले में खराश हुई जो जल्दी ही ठीक हो गई, लेकिन उनकी और लॉरेन की हालत काफी बिगड़ गई थी। जॉनसन ने कहा, मुझे आप लोगों को यह हुए खुशी हो रही है कि पूरा परिवार अब ठीक है। अब हम संक्रमित नहीं हैं और भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं कि हम ठीक हो चुके हैं। जॉनसन ने सभी लोगों से मास्क पहनने की अपील की। उन्होंने कहा, मास्क पहनना सही चीज है और इसे पहनना जिम्मेदारी वाला काम है।

अपने इम्यून सिस्टम को बढ़ाए
वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में जॉनसन ने लिखा, 'सभी लोगों के लिए मेरा मैसेज- अनुशासन में रहें। अपने इम्यून सिस्टम को बढ़ाएं। स्वस्थ रहने के लिए प्रतिबद्ध रहें। मास्क पहनें। अपने घर या पार्टियों में लोगों को लेकर सख्त रहें। पॉजिटिव रहें और अपने साथ वाले लोगों का ध्यान रखें।'



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Actor Dwayne Johnson says he and family have recovered from Covid-19
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मंडोपॉप स्टार एरिक चाउ ने हाल ही में ताइवान में महामारी के बीच 10,000 से अधिक दर्शकों के बीच एक संगीत कार्यक्रम में भाग लिया। ऐसा करने वाले वह पहले कलाकार हैं। वह अगले महीने फिर से मंच पर आने के लिए तैयार हैं। ताइपेई एरेना में 8 और 9 अगस्त को प्रदर्शन करने वाले एरिक ने बताया, ऐसे दौर में पहला कलाकार होना हमारे लिए बहुत रोमांचक है। 

उन्होंने कहा कि बेशक, यह करना आसान नहीं है। पहले होने के लिए बहुत तैयारी भी आवश्यक थी। सभी को संगीत कार्यक्रम में प्रवेश करने से पहले मास्क पहनना और हाथों को सैनिटाइज करना बहुत जरूरी है। टिकट खरीदने के लिए आपको अपना नाम, अपना आईडी नंबर और फोन नंबर का उपयोग करना होगा।

असल जिंदगी में उबाऊ हूं मैं, विदेश नीति पढ़ने में बिताती हूं समय - एंजेलिना जोली

उन्होंने आगे कहा, हमने 10,000 से अधिक लोगों के लिए मास्क तैयार किए थे, ताकि सभी के हाथों में एक मास्क तो जरूर हो, चाहे वे लेकर आए या भले ही लाना भूल जाएं। कंसर्ट के दौरान मास्क पहनने के साथ यह सुनिश्चित करना आवश्यक था कि यह एक सुरक्षित वातावरण है। हम अपने दर्शकों के जवाबदेह हैं। यह वास्तव में बहुत कठिन था, लेकिन शुक्र है हमने कर लिया।

संगीत कार्यक्रम चाउ के लिए एक शानदार अनुभव था। उन्होंने साझा किया, यह सबसे खास संगीत समारोहों में से एक था, जो मुझे लगता है कि शायद ही मैं अब कभी भी ऐसा अनुभव प्राप्त कर पाउंगा। दर्शकों के चेहरे को देख नहीं सकता था, लेकिन उनका चिल्लाना और अपने गाने को गाता हुआ सुनना, यह बहुत खास है। वह 5 और 6 सितंबर को मंच पर फिर से वापसी करेंगे। यह कार्यक्रम काऊशुंग एरेना, ताइवान में होगा।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Taiwanese pop star said the performance in the Corona time was very exciting
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जोली का कहना है कि वह वास्तविक जीवन में उबाऊ हैं और अपनी रचनात्मकता का श्रेय वो अपने बच्चों को देती हैं। वह अपने हर बच्चे को एक अनोखे व्यक्तित्व के साथ देखती हैं। अपनी आगामी फिल्म द वन एंड ओनली इवान की रिलीज से पहले आयोजित एक विशेष वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में जोली ने कहा, मैं असल जिंदगी में उबाऊ हूं। मैं विदेश नीति पढ़ने में अपना समय बिताती हूं।

अभिनय की दुनिया के बाहर वो किस तरह कलात्मक हैं, इसे लेकर उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि मेरी रचनात्मकता मेरे बच्चे हैं। उनके साथ रहना और सोने से पहले उनके लिए कहानियां बनाना या बस उनके साथ मूर्खतापूर्ण व्यवहार करना। उनमें से प्रत्येक को देखना विशिष्ट हो जाता है कि वे कौन हैं और आसपास हैं। 

पीठ की हड्डी टूटने के चलते अस्पताल में भर्ती हुए सिमोन कोवेल

जब वे अपने कमरे में हों, या उनसे बात करना हो या उन्हें विकसित होने में मदद करना हो। मेरी मां में ये सब और भी ज्यादा थी, उन्हें दूसरों की रचनात्मकता देखना बहुत अच्छा लगता था। जोली छह बच्चों की मां है, उनके तीन बेटे मैडॉक्स, पैक्स और नॉक्स हैं, तीन बेटियां जहरा, शिलोह और विवियन हैं। उनके एक बच्चे ने ही उन्हें कैथराइन एपलगेट की सर्वश्रेष्ठ पुस्तक द वन एंड ओनली इवान की दुनिया से परिचित कराया और उससे जुड़ने के लिए उसे प्रेरित किया।

द वन एंड ओनली इवान में जोली ने स्टेला नाम की एक बूढ़ी हथिनी के चरित्र को आवाज दी है, जो बिग टॉप मॉल में एक सर्कस शो में रूबी नाम के एक छोटे से लावारिश हाथी की देखभाल करती है। बता दें कि अभिनेत्री एक निर्माता के रूप में डिज्नी फिल्म से भी जुड़ी हुई हैं। जोली को लगता है कि युवा पीढ़ी प्राकृतिक आवास की परवाह करती है और वह इस कहानी से जुड़ेगी। 

उन्होंने कहा, हम जैसे अधिक उम्र के लोग कई कारणों से इसकी सराहना करेंगे। लेकिन मैं जानती हूं कि यह युवा पीढ़ी वास्तव में इस बात को लेकर जागरूक है कि दुनिया में क्या हो रहा है। वह इन प्राकृतिक आवासों, इन जानवरों, गोरिल्ला और हाथी को लेकर सजग हैं। वे उन्हें कैद किए जाने और उनके अवैध शिकार के खिलाफ हैं। मुझे लगता है कि उनके काम बड़े बदलाव ला सकते हैं।

थिया शैरॉक द्वारा निर्देशित, द वन एंड ओनली इवान भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार प्रीमियम पर 21 अगस्त को रिलीज होगी। इस लाइव एक्शन-एनीमेशन फिल्म में सैम रॉकवेल, डैनी डेविटो, हेलेन मिरेन, ब्रुकलिन प्रिंस, और चाका खान के अलावा अभिनेता ब्रायन क्रैंस्टन, रेमन रोड्रिग्ज, एरियाना ग्रीनब्लैट, इंदिरा वर्मा और एलेनोर मैटसुरा ने भी आवाजें दी हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
I'm boring, I spend time reading foreign policy: Angelina Jolie
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, लॉस एंजेलिस। इलेक्ट्रिक बाइक दुर्घटना में पीठ की हड्डी टूटने के बाद सिमोन कोवेल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार दोपहर को मालिबू में अपनी इलेक्ट्रिक बायसाइकिल की सवारी करते वक्त कोवेल की पीठ में चोट आई।

वह फिलहाल अस्पताल में एडमिट है जहां उनकी सर्जरी होगी। कोवेल के प्रवक्ता ने कहा, मालिबू में अपने घर पर परिवार के साथ अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक को टेस्ट करते वक्त वह उस पर से गिर पड़े।

मैडोना ने किया खुलासा, नई पटकथा पर कर रहीं काम

उनकी पीठ पर चोट आई है जिसके चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। वह फिलहाल ठीक हैं और विशेषज्ञों की निगरानी में हैं। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि सिमोन की पीठ हड्डी टूट गई है और उनकी सर्जरी होगी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Simon Cowell admitted to hospital due to fracture of his back
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget