डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने अपने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन के बाद सबको हैरान कर दिया है। एक्ट्रेस अब एकदम फिट हो गई है और जल्द ही बॉलीवुड में कमबैक करने की तैयारी में है। तनुश्री ने 18 महीनों तक कड़ी मेहनत की और 18 किलो वजन घटा लिया। उन्होंने अपनी डाइट पर भी पूरा ध्यान दिया,जिसकी वजह से एक्ट्रेस एक बार फिर परफेक्ट बॉडी शेप में आ गई है। बता दें कि, लंबे समय से तनुश्री ने बॉलीवुड से ब्रेक लिया हुआ था लेकिन अब उनके जल्द ही कमबैक की खबरे सामने आ रही है।
देखिए तनुश्री का ट्रांसफॉर्मेशन
![]()
- हाल ही में तनुश्री दत्ता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो फैन्स के साथ शेयर किया।
- वीडियो देखते ही सभी उनसे पूछने लगे कि, वो अचानक इतनी फिट कैसे हो गई।
- इसपर तुनश्री ने बताया कि, ये सब अचानक नहीं हुआ है बल्कि मेरी 18 महीनों की मेहनत है।
- तनुश्री ने आगे कहा कि, मैं सितबंर 2019 से वर्कआउट कर रही हूं। और स्ट्रिक्ट डाइट ले रही हूं। इसके लिए मैंने दिन-रात एक किया है।
- तनुश्री ने कहा कि,साल 2019 में जब वो उज्जैन में एक मंदिर में दर्शन करने गई। तभी उन्होंने ठान लिया था कि, अब वो खुद को फिट करने के लिए पूरी मेहनत करेंगी।
- तभी से मैंने व्रत रखना शुरू किया। जब पहली बार मैंने व्रत रखा तो मुझे बहुत अच्छा लगा,इसके बाद मैंने हर सोमवार को व्रत रखना शुरू कर दिया।
- मुझे जब मुझे महसूस हुआ कि मेरा वजन कम हो रहा है, तब मुझे वर्कआउट करवाने के लिए ट्रेनर मिल गया।इसके बाद मैंने अपनी सारी डाइट चेंज कर दी।और सिर्फ हेल्दी खाना शुरू किया। कड़ी मेहनत से मैंने खुद को 80 से 62 किया।
- तनुश्री के अनुसार, वो कई प्रोजेक्ट्स पर बात कर रही है और सब सही रहा तो जल्द शूटिंग भी शुरू कर देंगी।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment