Articles by "WEB SERIES"

डिजिटल डेस्क, मुंबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेजॅन प्राइम वीडियो ने मंगलवार को वेब सीरीज मिर्जापुर सीजन 2 का ट्रेलर जारी कर दिया है। वहीं सीरीज 23 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी। एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, हंटरलैंड क्राइम ड्रामा में पूरे 10 भाग होंगे। ट्रेलर को देखकर लगता है कि इस वाले भाग में बदला और प्रतिशोध को दिखाया जाएगा, वहीं दर्शकों के भी मन में पहले सीजन के समापन के बाद कई सवाल हैं, जो 23 अक्टूबर को दूर होने वाले हैं।

मिर्जापुर सीजन 2 में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुग्गल, हर्ष शेखर गौड़, अमित सियाल, अंजुम शर्मा, शीबा चड्ढा, मनु ऋषि चड्ढा और राजेश तैलंग अपना रौब दिखाएंगे।

इस नए सीजन में विजय वर्मा, प्रियांशु पेंदौली, और ईशा तलवार की नई एंट्री देखने को मिल रही है। अमेजॅन प्राइम वीडियो की इंडिया प्रमुख अपर्णा पुरोहित ने कहा, मिर्जापुर की दुनिया के लिए सबसे अच्छा लेआउट बनाया गया है। पिछले दो वर्षों में यह शो अभूतपूर्व रहा है। दर्शकों ने शो के लिए अपना प्यार और प्रशंसा व्यक्त की है। इसके पात्र लोकप्रिय संस्कृति का हिस्सा बन गए हैं।

हमने कई वर्षों से एक्सेल मीडिया और एंटरटेनमेंट के साथ एक अद्भुत सहयोग किया है और हम एक और मनोरंजक सीजन के लिए फिर से जोरशोर से शामिल होने के लिए रोमांचित हैं। हम मनोरम और गंभीर अपराध नाटक, मिर्जापुर के बहुप्रतीक्षित नए सीजन को लाने के लिए खुश हैं। यह सीरीज एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है, जिसे पुनीत कृष्णा द्वारा निर्मित और गुरमीत सिंह और मिहिर देसाई द्वारा निर्देशित किया गया है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Trailer of web series mirzapur season 2 released
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी द्वारा नेटफ्लिक्स के आगामी सीरीज बैड बॉय बिलियनेयर्स : इंडिया के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया। यह आदेश न्यायमूर्ति नवीन चावला की अगुवाई वाली हाईकोर्ट की एकल न्यायाधीश पीठ ने दी।

Bollywood: यशराज फिल्म्स 50वीं सालगिरह पर संग्रहालय बनाने की तैयारी में

अपने आदेश में, न्यायाधीश चावला ने कहा, याचिकाकर्ता की याचिका का समाधान सिविल सूट (दीवानी न्यायालय) में होगा क्योंकि जैसा कि याचिकाकर्ता द्वारा आरोप लगाया गया है कि यह उसके निजी अधिकार का हनन है। दुरुपयोग को लेकर पेश की गई प्रस्तुतियों के मद्देनजर, वर्तमान याचिका को खारिज किया जाता है और याचिकाकर्ता के पास दूसरे उचित कानूनी उपाय का विकल्प खुला है।

 eb



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Mehul Choksi's plea against Netflix series dismissed in Delhi High Court
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लोकप्रिय क्राइम ड्रामा मिर्जापुर के सीजन दो का प्रसारण 23 अक्टूबर को होगा। फिल्म के सदस्य अली फजल ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। सीरीज रिलीज होने की तारीख की घोषणा फजल की आवाज के साथ एक खास वीडियो के माध्यम से की गई। करीब एक मिनट के वीडियो में गुड्डू भैया का किरदार निभाने वाले अभिनेता ने दो तरह के लोगों का वर्णन किया है। पहला मृत और दूसरा जीवित। हालांकि उन्होंने तीसरे तरह के इंसान के बारे में भी बताया है, जिसे उन्होंने घायल की श्रेणी में रखा। वीडियो के अंत में वह कह रहे हैं, हमसे सब छीन लिए और हमें जिंदा छोड़ दिए। गलती की।

अभिनेता पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल और हर्षिता शेखर गौर पहले सीजन की अपनी भूमिकाओं को दोहराएंगे। अमित सियाल, अंजुम शर्मा, शीबा चड्ढा, मनु ऋषि चड्ढा और राजेश तैलंग भी अपने किरदारों में नजर आएंगे। नए सीजन में विजय वर्मा, प्रियांशु पेनयूली और ईशा तलवार के साथ कुछ दिलचस्प कलाकार जुड़े हैं। सीजन दो का निर्देशन गुरमीत सिंह और मिहिर देसाई ने किया है।

नए सीजन के बारे में बात करते हुए रसिका ने कहा, मिर्जापुर के दर्शक बहुत वफादार हैं। सोशल मीडिया पर मेरी किसी भी पोस्ट पर पहला सवाल हमेशा मिर्जापुर सीजन 2 कब आएगा होता है। इसलिए खुश हूं कि हम अंत में सीजन 2 ला रहे हैं। मुझे यकीन है कि उन्हें लगेगा कि उनका इंतजार इसके लायक है, क्योंकि सीजन 2 में बहुत कुछ है। उन्हें अपने पसंदीदा किरदार फिर से मिलेंगे और साथ ही कुछ बहुत ही दिलचस्प नए लोगों से भी मिलवाया जाएगा। मैंने बीना त्रिपाठी का फिर से पूरा आनंद लिया है। हम इस सीजन में उसका एक अलग पक्ष देखेंगे, लेकिन वह उतना ही शक्तिशाली और अप्रत्याशित होगा।

यह सीरीज उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर मिर्जापुर की है। शो में बंदूक, ड्रग्स और अधर्म की एक अंधेरी दुनिया की कहानी दिखाई गई है। पहला भाग अपराध के शहंशाह कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) के इर्द-गिर्द घूमती है। वहीं जब दो भाई, गुड्डू और बबलू (अली फजल और विक्रांत मैसी) उसके व्यवसाय में शामिल होते हैं तो उसका साम्राज्य कितना प्रभावित होता है, यह दिखाया गया है।

निर्माता पुनीत कृष्ण ने कहा, इसकी लॉन्चिंग के बाद से ही शो को मिल रहे प्यार और सराहना से अभिभूत हैं। इसकी लॉन्चिंग जबरदस्त रही है। हम एक और स्तर ऊपर उठते हुए सुनिश्चित कर रहे हैं कि दर्शकों को सीक्वल में बेहतरीन विजुअल मिले।

प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने शो के बारे में कहा, मिर्जापुर न केवल दर्शकों के लिए सीमाओं को तोड़ने के बारे में था, बल्कि सामग्री निर्माता के रूप में भी हमारे लिए भी खास था। प्रामाणिकता खोए बिना भारत के ऐसे इलाकों से रोमांचकारी और अनकही कहानियों को सामने लाना हमारी सबसे बड़ी जीत रही है। मिर्जापुर के पहले सीजन की प्रशंसा सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में हुई है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Mirzapur 2 will be released on 23 October
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget