डिजिटल डेस्क,मुंबई। ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ श्लोका शेट्टी की शादी में पहुंची थी,जहां की तस्वीरें पहले से ही चर्चा में हैं, लेकिन अब ऐश्वर्या का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अभिषेक और आराध्या के साथ 'देसी गर्ल' गाने पर जमकर ठुमके लगाती नजर आ रही है।
![In Video] Desi Girl Dance: Abhishek Bachchan, Aishwarya Rai & Aaradhya Bachchan dance their heart out at a wedding party | IWMBuzz](https://www.iwmbuzz.com/wp-content/uploads/2021/02/in-video-desi-girl-dance-abhishek-bachchan-aishwarya-rai-aaradhya-bachchan-dance-their-heart-out-at-a-wedding-party.jpg)
बता दें कि, हाल ही में ऐश्वर्या अपने कजिन श्लोका शेट्टी की शादी में अभिषेक और आराध्या के साथ बेंगलुरु पहुंची थी। इस शादी में एक्ट्रेस की मां भी शामिल हुई थी। वही फंक्शन में ऐश्वर्या ने ट्रेडिशनल ड्रेस पहन रखा था उनके साथ बेबी आराध्या ने भी अपनी मां की तरह पारंपरिक वेशभूषा पहनी थी। वीडियो में ऐश्वर्या सुर्ख लाल रंग के लहंगे में नजर आ रही है और दूल्हा-दुल्हन के अलावा एक्ट्रेस अपने रिश्तेदारों के साथ डांस करती दिख रही है। श्लोका शेट्टी की बात की जाए तो श्लोका, ऐश्वर्या की मौसी की बेटी है।

जिन फोटोज में ऐश्वर्या राय ने लाल रंग का लहंगा पहना हुआ है उसे उन्होंने बारात के लिए चुना था। वही इससे पहले शादी की एक रस्म के लिए ऐश और अभिषेक ने पेस्टल कलर की ड्रेस पहन रखी थी। दोनों इस मैचिंग ड्रेस में एकदम परफेक्ट कपल लग रहे थे। वैसे बेबी आराध्या ने भी इस रस्म में पिंक कलर का अनारकली सूट पहना था और तीनों ने अपनी ड्रेस की मैचिंग के मास्क भी पहने थे।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment