डिजिटल डेस्क ( भोपाल)। वरुण और नताशा ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में रविवार को अलीबाग में शादी कर ली।बॉलीवुड स्टार वरुण धवन ने रविवार की शाम नताशा दलाल के साथ अपनी शादी की पहली तस्वीर शेयर की। अभिनेता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर नवविवाहित जोड़े की तस्वीर एक शॉर्ट कैप्शन नोट के साथ पोस्ट की। वरुण ने इस इमेज को कैप्शन दिया, लाइफ लॉन्ग लव अब ऑफिशियल हो गया।
विवाह समारोह में करण जौहर, जोआ मोरानी, कुणाल कोहली और शशांक खेतान सहित दूल्हे के फिल्म इंडस्ट्री के चुनिंदा दोस्त मौजूद थे। वरवधू ने मीडिया के लिए लड्डू भी भेजे जो उन्हें समारोह स्थल के बाहर क्लिक करने का इंतजार कर रहे थे। रविवार को होने वाली शादी के लिए विवाह स्थल अलीबाग के मेंसन रिसोर्ट में समारोह 22 जनवरी से ही चल रहा था।

फिल्ममेकर करण जौहर ने वरुण के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए इमोशनल नोट लिखा है। उन्होंने लिखा कि, 'मैं इस पोस्ट को लिखते समय भावनाओं और यादों की भीड़ में खोया हुआ हूं। मुझे अभी भी याद है जब मैं इस बच्चे से गोवा में मिला था। लंबे बाल, आखों में बड़े सपने और स्वैग जो फिल्मों में छा जाना चाहता था। कुछ सालों बाद वह फिल्म माय नेम इज खान में मेरा असिस्टेंट था। मैं चुपचाप उसकी लगन को देख रहा था और कि वह कितना मजाकिया भी हो सकता है...कई बार बिना जाने-बूझे। जब पहली बार उसने मेरे लिए कैमरे का सामना किया तो मेरे भीतर तुरंत ही उसके लिए प्यार और देखभाल की प्रटेक्टिव फीलिंग आ गई...बिल्कुल एक अभिभावक की तरह। वही अहसास आज भी जाग गया जब मैंने उसे अपने प्यार के साथ भरोसे और वचनों की अग्नि के सात फेरे लेते हुए देखा...मेरा लड़का बड़ा हो गया है और अपनी जिंदगी के खूबसूरत पलों को जीने के लिए तैयार है...बधाइयां मेरी डार्लिंग नताशा और वरुण। मेरा आशीर्वाद और प्यार हमेशा रहेगा...लव यू।'
गौरतलब है कि करण ने ही फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' से वरुण धवन को बॉलिवुड में लॉन्च किया था।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment