डिजिटल डेस्क,मुंबई। बिग बॉस '13' की सबसे पॉपुलर कंटेस्ट रही शहनाज कौर गिल आज 27 साल की हो गई हैं। इस मौके पर सिद्धार्थ शुक्ला ने उनका बर्थडे कुछ अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया। जिसके कुछ वीडियो शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं। वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज को पहले तो बर्थडे बंप्स देते हैं,उसके बाद सिद्धार्थ और उनके दोस्त शहनाज को पकड़ कर 27 तक गिनती करने के बाद उन्हें पूल में फेंक देते हैं।
ये वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा हैं। बता दें कि, पूल में जाते ही शहनाज हंसने लगती हैं और फिर इस पूरे मूमेंट को काफी एंजॉय करती नजर आती हैं। बाद में एक्ट्रेस पूल में स्विमिंग करने लगती हैं। शहनाज ने एक होटल में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था, जहां सिद्धार्थ के अलावा उनकी मां रीता शुक्ला और कुछ दोस्त भी मौजूद थे।
बाद में एक्ट्रेस ने अपनी केक भी कट किया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में शहनाज गिल ने फैन्स से लाइव चैट कर गुजारिश की थी कि, वह उनके लिए केक न भेजें। वह खराब होता है। इससे अच्छा उनके फैन्स गरीबों में वह केक बांट दें। इस नेकी को मद्देनजर रखते हुए शहनाज गिल के फैन्स चैरिटी सपोर्ट करेंगे, खासकर नॉर्थ अमेरिका के फैन्स। शहनाज को पंजाब की कटरीना भी कहा जाता है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment