डिजिटल डेस्क,मुंबई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' को प्रमोट करने में व्यस्त हैं। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा राजकुमार राव और आदर्श गौरव भी हैं। इसे नेटफ्लिक्स पर 22 जनवरी को रिलीज किया गया हैं, जिसे दर्शकों से खूब तारीफें मिल रही हैं। वहीं, प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने भी इस फिल्म की तारीफ की और एक्ट्रेस के लिए गिफ्ट में वाइन भेजी हैं, जिसके लिए प्रियंका ने निक को शुक्रिया कहा हैं।

बता दें, एक्ट्रेस ने पति का दिया हुआ गिफ्ट बलून और वाइन की तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर करते हुए लिखा, ''बेस्ट हसबैंड एवर। मैं तुमसे प्यार करती हूं निक जोनस और वाइन से भी। मेरा मतलब है ये मेरे जन्म के साल की हैं। '' असल में वाइन सालों पुरानी है और प्रियंका के बर्थ ईयर की डेट की हैं।

वर्कफ्रंट की बात की जाएं तो प्रियंका इन दिनों लंदन में अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग कर रही हैं। हालांकि कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के चलते वह अमेरिका वापस नहीं जा सकीं। वही प्रियंका अपनी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' का प्रमोशन वर्चुअली कर रही हैं। साथ ही वीडियो इंटरव्यू और चैट शो में भी शामिल हो रही है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment