डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान फिल्मों की तरह सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव रहती हैं। फिलहाल एक्ट्रेस मालदीव में मां अमृता और भाई इब्राहिम के साथ छुट्टियों का मजा ले रही हैं। हाल ही में सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्लू स्विमसूट में कुछ हॉट तस्वीरें शेयर की हैं,जिन्हें देखकर उनके एक फैंस ने कमेंट किया, "Always hottt".....सारा के बाकी फैंस भी उनकी तस्वीरें देखकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहें हैं।

बता दें कि,इन तस्वीरों में ब्लू बिकिनी के साथ सारा बहुत अच्छे तरीके से अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उनके पीछे बीच का लोकेशन हैं। सारा ने अपनी फोटोज शेयर करते हुए लिखा, ऊपर आकाश, नीचे रेत... उसी पल में जियो- प्रवाह के साथ बहो। एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। उनके फैंस के अलावा कई सेलेब्स ने भी इन फोटोज पर कमेंट करके उनकी तारीफें की है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, सारा जल्द ही फिल्म 'अतरंगी रे' में बिहार की लड़की के किरदार में नजर आएंगी। वो पहली बार साउथ के हीरो धनुष के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी और अक्षय कुमार के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। सारा आखिरी बार फिल्म डायरेक्टर डेविड धवन की 'कुली नंबर 1' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन दिखाई दिए थे।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment