डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड में डिंपल गर्ल के नाम से फेमस प्रीति जिंटा आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रीति ने अपनी एक्टिंग और क्यूटनेस के जरिए करोड़ों हिंदुस्तानियों के दिलों पर राज किया। एक्ट्रेस अपने निजी जीवन में काफी बहादुर हैं। जिसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि, प्रीति जिंटा अंडरवर्ल्ड के खिलाफ गवाही दे चुकी हैं।

बता दें कि,फिल्म 'चोरी-चोरी, चुपके-चुपके' के दौरान ऐसी खबरें चर्चा में आई थी। साथ ही बॉलीवुड में एक अच्छा मुकाम हासिल करने के बाद आज ही के दिन एक्ट्रेस ने साल 2009 में ऋषिकेश से 34 अनाथ बच्चियों को एक साथ गोद लिया था। जिनका पूरा खर्चा प्रीति जिंटा खुद उठाती हैं और साल में दो बार उनसे मिलने भी जरूर जाती हैं।

दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म मेंअंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का पैसा लगा थाl जबकि कागज पर भरत शाह का पैसा लगा थाl पुलिस ने छानबीन के दौरान फिल्म की प्रिंट को सील कर दिया थाl इस फिल्म का निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया था। इस दौरान शाहरुख खान, सलमान खान और रानी मुखर्जी को अंडरवर्ल्ड से धमकी भरे फोन भी आ रहे थेl

सभी एक्टर्स ने इस बात की शिकायत पुलिस से जरुर की लेकिन किसी ने भी कोर्ट में गवाही नहीं दी उस वक्त एकमात्र अभिनेत्री प्रीति जिंटा थी, जो अदालत में गवाही देने पहुंची थीl प्रीति जिंटा ने कोर्ट में स्वीकार किया था कि उन्हें अंडरवर्ल्ड से धमकी भरे फोन आ रहे हैं और पैसों की भी डिमांड की जा रही हैl

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment