header ads

सोनू सूद ने प्रशंसक को बताई एसआरके-स्टाइल में बर्थडे मनाने की तरकीब

मुंबई, 3 नवंबर (आईएएनएस)। कोरोनावायरस महामारी के दौरान लोगों तक अपनी मदद पहुंचाने वाले अभिनेता सोनू सूद ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपने एक प्रशंसक के एक बेहद ही मजेदार सवाल का जवाब बेहद अनोखे अंदाज में दिया।

इस यूजर ने सुपरस्टार शाहरुख खान के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में लाइटों की कलाकारी से अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते देखा गया। इसमें शाहरुख की कई तस्वीरें, उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्मों के दृश्य भी उकेरे गए।

इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए इस शख्स ने अभिनेता सोनू सूद से आग्रह किया, सोनू सर, 5 नवंबर को बर्थडे है। ऐसे ही बुर्ज खलीफा पे सेलिब्रेशन करवा दो प्लीज।

इस पर सोनू ने जवाब देते हुए कहा, बस आपका जन्मदिन तीन दिन लेट हो गया है। खैर थोड़ी सी मेहनत करो और नाम कमाओ, जिंदगी में फिर देखना बुर्ज खलीफा क्या आसमान पे नाम लिख देगी दुनिया।

शाहरुख ने सोमवार को दुबई में अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया। वह इस वक्त इंडियन प्रीमियर लीग के चलते अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को सपोर्ट करने के लिए यूएई में हैं।

एएसएन/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sonu Sood tells fan to celebrate birthday in SRK-style
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget