मुंबई, 3 नवंबर (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान के जन्मदिन के अवसर पर दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन टॉवर बुर्ज खलीफा पर विशेष श्रद्धांजलि मिली। बॉलीवुड स्टार ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन पर खुद को देखकर अच्छा लगा।
शाहरुख सोमवार को 55 वर्ष के हो गए और उन्होंने अपना जन्मदिन परिवार के साथ दुबई में मनाया। इस अवसर पर दुबई के अधिकारियों ने शाहरुख खान की तस्वीर बुर्ज खलीफा के वॉल पर प्रदर्शित कर उन्हें सम्मानित किया।
खुद को बिग टॉवर पर देख शाहरुख खान इमोशनल हो गए और उन्होंने खुद का भाव रखने के लिए एक ट्वीट किया।
उन्होंने ट्वीट में लिखा, दुनिया की सबसे बड़ी और ऊंची स्क्रीन पर खुद को देखना अच्छा लगता है। मेरे दोस्त मोहम्मद अलाब्बर ने मेरी अगली फिल्म से पहले ही मुझे सबसे बड़े पर्दे पर जगह दी है। धन्यवाद और प्यार.. मेरे बच्चे बहुत प्रभावित हुए और मुझे तो इसे देखकर प्यार हो गया है।
एवाईवी/एसजीके
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment