मुंबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता महेश ठाकुर वेब सीरीज मोदी: सीएम टू पीएम के दूसरे सीजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका निभाएंगे।
उमेश शुक्ला निर्देशित इस सीरीज में मोदी के किशोरावस्था से लेकर युवावस्था तक और फिर उसके बाद गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में लगातार तीन कार्यकाल पूरे करने और अंतत: भारत के प्रधानमंत्री बनने तक का पूरा सफर दिखाया गया है।
सीरीज के पहले सीजन में अभिनेता आशीष शर्मा ने युवा नरेंद्र मोदी की भूमिका निभाई थी।
महेश ठाकुर ने कहा, बचपन से हमने अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अद्भुत यात्रा के बारे में सुना है। यह एक ऐसी कहानी है जो हमारे देश के इतिहास में एक बड़ा परिवर्तन दिखता है। ऐसे प्रतिष्ठित चरित्र को निभाना सम्मान की बात है, लेकिन इसके साथ बड़ी जिम्मेदारियां भी जुड़ी हैं। मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए उत्साहित हूं। मुझे विश्वास है कि वे सीरीज को पसंद करेंगे।
इस सीरीज का दूसरा सीजन 12 नवंबर से इरोस नाउ पर स्ट्रीम होगा।
एसडीजे-एमएनएस
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment