लॉस एंजेलिस, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। मॉडल-होस्ट-अभिनेत्रीटायरा बैंक्स का कहना है कि साल 2000 की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म कायोटी अग्ली के कलाकार एक रीबूट (रीमेक) पर काम करने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने इस फिल्म को रीबूट किए जाने की संभावना को लेकर ईटी ऑनलाइन डॉट कॉम को बताया, हम ऐसा करने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, बहुत कोशिश कर रहे हैं। मारिया बेलो, डायने वॉरेन ने इसमें संगीत दिया था। लेनन रिम्स, पाइपर पेराबो, ब्रिजेट मोयनाहन, सभी चाहते हैं कि ये फिल्म रीबूट हो।
इस प्रोजेक्ट में शामिल लोगों ने इस पर चर्चा करने के लिए मुलाकात भी की है। उन्होंने कहा, हाल ही में एक बैठक हुई थी और हम कोशिश कर रहे हैं। हम सोच रहे हैं कि क्या यह एक फिल्म हो सकती है? या यह एक सीरीज हो सकती है? शायद यह एक फिल्म के तौर पर शुरू हो और फिर सीरज हो जाए।
उन्होंने कानूनी मुद्दों का हवाला देते हुए कहा, कुछ तकनीकी चीजों में समय लग रहा है। हमारे पास कहानी के आइडिया हैं। हमारे पास हमारे मूल निर्माता जेरी ब्रुकहाइमर हैं।
साल 2000 की यह फिल्म वायलेट (पेराबो) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक मशहूर गायक-गीतकार कायोटी अग्ली के साथ काम करने मौका मिलता है।
एसडीजे-एसकेपी
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment