header ads

फिल्म नागिन में कास्ट होने पर श्रद्धा कपूर की खुशी चरम पर

मुंबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का कहना है कि फिल्म नागिन में इच्छाधारी नागिन का किरदार मिलने पर उनकी खुशी चरम पर है।

अभिनेत्री को लोकप्रिय टेलीविजन-श्रृंखला नागिन पर आधारित तीन-फिल्म फ्रेंचाइजी के लिए साइन किया गया है, जो विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित और निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित है।

श्रद्धा कपूर ने कहा, मेरे लिए स्क्रीन पर नागिन का रोल अदा करना सौभाग्य की बात है। मैं अपनी आइडल श्रीदेवी मैम को नगीना और निगाहें जैसी फिल्मों को देखकर बड़ी हुई हूं, प्रेरित हुई हूं और उसी तरह की फिल्मों में काम करना चाहती थी। ये प्रतिष्ठित किरदार निभाना जैसा है, जिसे दर्शकों ने हमेशा सराहा है।

इस फिल्म को वीएफएक्स के माध्यम से बनाया जा सकता है। हालांकि इसके रिलीज डेट का खुलासा नहीं हो सका है।

एवाईवी/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Shraddha Kapoor's happiness on casting in film Naagin peaks
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget