लॉस एंजेलिस, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी गायिका-अभिनेत्री डेमी लोवेटो 2020 पीपल्स चॉइस अवार्ड्स की मेजबानी करेंगी। अवार्ड शो 15 नवंबर को आयोजित होगा।
ई! न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, लाइव इवेंट्स एंड लाइफस्टाइल डिजिटल की जनरल मैनेजर जेन नील ने कहा, डेमी लोवेटो एक इंटरनेशनल आइकन हैं और हम उनके द्वारा 2020 ई! पीपल्स चॉइस अवार्डस की मेजबानी होते देखने के लिए बेसब्र हैं। उनकी मौजूदगी और टैलेंट इसे एक यादगार रात बना देगा।
पीपल्स चॉइस अवार्डस इस साल पीपल्स चैंपियन के रूप में टायलर पेरी को कोविड महामारी के दौरान उनके मानवीय प्रयासों और इस साल अश्वेतों के अधिकारों के लिए विरोध प्रदर्शनों के लिए सम्मानित करेगा। जेनिफर लोपेज को हसलर्स में उनकी भूमिका के लिए पीपल्स आइकॉन पुरस्कार मिलेगा।
वीएवी/एसजीके
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment