header ads

SSR Death Case: आरोपी रिया ने सुशांत की बहन प्रियंका के खिलाफ बांद्रा पुलिस में शिकायत की, फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनाने का आरोप लगाया

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती ने नया दाव चला है। रिया ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर तरुण कुमार समेत अन्य लोगों के खिलाफ फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनाने के लिए मुंबई पुलिस से केस दर्ज करने का अनुरोध किया है। रिया ने मुंबई पुलिस को की अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि सुशांत की मौत इस मेडिकल प्रिस्किप्शन को प्राप्त करने के पांच दिनों के भीतर हुई।

रिया ने अपनी शिकायत में कहा: '8 जून 2020 की सुबह, सुशांत लगातार अपने फोन पर काफी बिजी था। जब मैंने उनसे इस बारे में बात की कि वह क्या कर रहे हैं, तो उन्होंने मुझे उनकी बहन प्रियंका के मैसेज दिखाए। मैं इन मैसेज को पढ़कर चौंक गई, क्योंकि उनकी बहन प्रियंका ने उन्हें दवाओं की एक लिस्ट भेजी थी। मैंने सुशांत को समझाया कि उन्हें ऐसी कोई दवा नहीं लेनी चाहिए। सुशांत ने कहा कि नहीं अगर मेरी बहन बोल रही है तो मैं वही दवाएं लूंगा। इसके बाद दोनों की बहस हुई। रिया ने अपनी शिकायत में कहा, प्रथम दृष्टया ये दस्तावेज जाली और मनगढ़ंत प्रतीत होते हैं।

बता दें कि रिया ने अपनी शिकायत बांद्रा पुलिस को सौंप दी है। इसे अभी तक FIR में परिवर्तित नहीं किया गया है। इस बीच, रिया, आज ड्रग्स मामले में लगातार दूसरे दिन पूछताछ के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के सामने पेश हुई। ये पूछताछ करीब 9 घंटे चली। सुबह 09.30 बजे रिया नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के दफ्तर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि रिया उनपर लगे ड्रग्स के सभी आरोपों से इनकार किया। अब मंगलवार को एक बार फिर रिया NCB के साथ पेश होंगी। रविवार को इस मामले में पहली बार एजेंसी ने उनसे लगभग छह घंटे तक पूछताछ की थी।

सुशांत सिंह के पिता के वकील विकास सिंह पहले ही सफाई दे चुके हैं। उन्होंने कहा था, '8 तारीख को जब सुशांत बहुत घबराए हुए थे तो उन्होंने अपनी बहन को फोन किया था। बहन जो दवा खुद घबराहट के लिए खाया करती थी उसने वही दवा सुशांत को बोला कि खा लो। जब शायद उन्होंने कहा कि बिना प्रिस्क्रिप्शन के ये दवा नहीं मिलेगी तो उन्होंने ओरल प्रिस्क्रिप्शन करके वो दवा दिलवाई।'



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Rhea Chakraborty files complaint against Sushant Singh Rajput’s sister over ‘bogus medical prescription’
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget