header ads

रिया ने फर्जी दवा-पर्चे को लेकर सुशांत की बहन प्रियंका के खिलाफ की शिकायत

मुंबई, 7 सितंबर (आईएएनएस) अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के लिए फर्जी मेडिकल पर्चे उपलब्ध कराने को लेकर सुशांत की बहन प्रियंका सिंह सहित अन्य के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई है।

रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने सोमवार को इस खबर की पुष्टि की।

मानशिंदे ने कहा, रिया चक्रवर्ती ने मुंबई पुलिस में प्रियंका सिंह, राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉ. तरुण कुमार और अन्य के खिलाफ जालसाजी, एनडीपीएस एक्ट और टेली मेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस 2020 के तहत सुशांत को एक ओपीडी मरीज के रूप में दिखाने वाला फर्जी मेडिकल पर्चा भेजने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

बयान में आगे कहा गया, जिस दिन ड्रग की पर्ची लिखी गई, उस दिन यानी 8 जून 2020 को वह मुंबई में थे, जो एनडीपीएस अधिनियम की अनुसूची 36 और 37 में साइकोट्रॉपिक पदार्थ और टेली मेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस के अनुसार सूचीबद्ध है, जो कि जो एनडीपीएस अधिनियम में सूचीबद्ध किसी भी नार्कोटिक या साइकोट्रोपिक पदार्थ को निर्धारित करने पर रोक लगाता है। यह टेली मेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस के 3.7.1.4 के तहत एक अपराध है।

वहीं बीते दिन रिया, सुशांत की मौत की संभावित ड्रग के संबंध में चल रही जांच के सिलसिले में लगातार दूसरे दिन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के सामने पेश हुई थीं।

एमएनएस/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Riya complains against Sushant's sister Priyanka for fake prescription
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget