header ads

SPB Death: मशहूर सिंगर एसपी बाला सुब्रमण्यम का निधन, पीएम मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने शोक व्यक्त किया

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। बॉलीवुड के दिग्‍गज गायक एसपी बाला सुब्रमण्यम (SP Balasubrahmanyam) का आज (25 सितंबर) दोपहर 1 बजकर 4 मिनट पर निधन हो गया है। वो 74 साल के थे। गुरुवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। सुब्रमण्‍यम दो महीने पहले कोरोना से संक्रमित हुए थे। जिस हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था वहां से गुरुवार को स्टेटमेंट जारी किया गया था कि, उनकी हालत काफी नाजुक है। अब उनके निधन की खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 

बता दें कि बीते कुछ दिनों से उनकी तबियत ठीक नहीं थी, जिसकी वजह से उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था। एसपी 5 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें चेन्नई के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 13 सितंबर को उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई थी। 

राष्ट्रपति कोविंद ने व्यक्त किया शोक
बाला सुब्रमण्यम के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, बालासुब्रमण्यम के निधन से भारतीय संगीत ने अपनी एक सबसे मधुर आवाज खो दी है। अनगिनत प्रशंसकों द्वारा उन्हें 'पादुम नीला' या 'सिंगिंग मून' कहा जाता था। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा दुख जताया।

[gallery]



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Singer SP Balasubrahmanyam passed away Coronavirus Playback Singer Balasubrahmanyam Death
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget