header ads

Bigg Boss: नया सीजन शुरू होने के पहले सलमान ने दी जानकारी, कही ये बात

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टीवी का सबसे चर्चित और सबसे विवादित शो बिग बॉस अपने नए सीजन (Bigg Boss 14) के साथ एक बार फिर वापसी करने वाला है। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के इस को लेकर दर्शक भी उत्सहित हैं, जो कि 3 अक्टूबर से शुरू होने जाने जा रहा है। इससे पहले पहले सलमान खान ने Bigg Boss 14 को लेकर कुछ खास जानकारी देते हुए प्रेस कांफ्रेंस की लाइव स्ट्रीमिंग जारी है।

वहीं शो शुरू होने से पहले 'बिग बॉस 14' के घर के अंदर की तस्वीरों को चैनल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीरों को देखकर पता चलता है कि 'बिग बॉस' के इस सीजन में घर के अंदर एक आलीशान स्पा, रेस्तरां, मॉल और थिएटर भी देखने को मिलेगा। 

दीपिका पादुकोण गोवा से मुंबई पहुंची

बिग बॉस की वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान ने शो से जुड़ी कई सारी बातें की। सलमान खान ने कहा इस बार का बिग बॉस दूसरे साल की तरह काफी धमाकेदार होने वाला है। इससे पहले सलमान खान ने कहा- जो लोग मेरी तारीफ करते हैं उन्हें भी थैंक्यू और जो लोग  मेरी बुराई करते हैं उन्हें भी थैंक्यू...

वहीं इस दौरान शो के प्रोड्यूसर से बात करते हुए सलमान खान ने खुशी जताई कि सीजन 14 के शुरू होने से कई लोगों को रोजगार मिलेगा। हालांकि जब प्रोड्यूसर ने बताया कि इस बार इक्रीमेंट नहीं देखने को मिलेगा लेकिन हम सभी काम करने वालों को पूरी सैलरी दे रहे हैं। इस पर सलमान ने कहा कि ये मैटर नहीं करता। मैं अपनी सैलरी में कटौती कर काफी खुश होऊंगा, यदि इसकी वजह से दूसरों को सैलरी मिल रही हो तो।

सलमान ने बताया कि सीजन 14 के शुरू होने से सेट पर काम करने वाले कई लोगों को रोजगार मिलेगा और वे इससे वे अपना घर चला पाएंगे। सलमान के इस तरह रिस्पॉन्स मिलने पर प्रोड्यूसर ने सलमान को धन्यवाद दिया। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Bollywood salman khan gave information Bigg Boss 14 show
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget