header ads

SSR Death: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो करेगा ड्रग्स से जुड़े तथ्यों की जांच, ED ने लिखी थी चिट्ठी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग एंगल की जांच करेगा। यह जांच जल्द ही शुरू होगी। NCB के डायरेक्टर, राकेश अस्थाना ने इस बात की जानकारी दी है। राकेश अस्थाना ने कहा, 'हम सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में भी जांच शुरू कर रहे हैं।' बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पिछले दिनों सुशांत मामले में आरोपी रिया चक्रवर्ती और उनके करीबियों से पूछताछ की थी। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान ही ड्रग्स से जुड़े कुछ तथ्य हाथ लगे।

इससे पहले, सुशांत के कुक, नीरज सिंह ने कथित तौर पर दावा किया था कि दिवंगत अभिनेता मारिजुआना (गांजा) का सेवन करते थे। मुंबई पुलिस को दिए अपने बयान में, नीरज सिंह ने कथित तौर पर कहा था कि अभिनेता की मृत्यु के कुछ दिनों पहले, उन्होंने सुशांत के लिए कुछ मारिजुआना सिगरेट रोल किए थे। जब अभिनेता की मौत के बाद नीरज ने 14 जून को बॉक्स को चेक किया, तो इसे खाली पाया। इंडिया टुडे ने नीरज के तीन पन्नों के उस बयान को एक्सेस किया है जो उन्होंने मुंबई पुलिस को दिया था।

नीरज ने अपने बयान में कहा, 'सुशांत सर हर हफ्ते घर में आनंदी, रिया और आयुष के साथ एक या दो बार पार्टी करते थे। वह उन पार्टियों के दौरान शराब और मारिजुआना का सेवन करते थे। सैमुअल जैकब सुशांत सर के लिए इसे रोल करते थे। कभी-कभी मैं भी रोल करता था। सुशांत सर के आत्महत्या करने से पहले, मैंने तीन दिनों के लिए उनके लिए मारिजुआना सिगरेट को रोल किया। इसे स्टेयरकेस के पास एक अलमारी में सिगरेट केस में रखा था। सुशांत सर की आत्महत्या के बाद, मैंने देखा कि मारिजुआना सिगरेट का डिब्बा खाली था।

बता दें कि सुशांत का 14 जून 2020 को निधन हो गया था। सीबीआई और ईडी इस केस में जांच-पड़ताल कर रही है। सीबीआई ने सुशांत के घर जाकर क्राइम सीन री-क्रिएट भी किया। वहीं ईडी ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई-पापा से पूछताछ की है। सुशांत के पिता ने रिया पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। CBI ने सुशांत के कुक नीरज से दो बार पूछताछ की है। सुशांत के दोस्त और फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी से भी पूछताछ की है। इस बीच आज CBI ने मुंबई पुलिस के दो कर्मियों को पूछताछ के लिए समन भेजा। दोनों सुशांत मामले में जांच टीम में रहे हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sushant Singh Rajput death case: Narcotics Control Bureau to investigate drug angle
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget