header ads

तैमूर ने गणपति की मूर्ति को एक क्रिएटिव ट्विस्ट दिया

मुंबई, 22 अगस्त (आईएएनएस) बॉलीवुड जोड़ी करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान ने अपने गणपति की मूर्ति को एक क्रिएटिव ट्विस्ट दिया है।

करीना ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें तैमूर द्वारा लेगोज से बनाई गई डीआईवाई(डू ईट योरसेल्फ) मूर्ति देखी जा सकती है।

इसके कैप्शन में करीना ने लिखा, इस साल गणपति उत्सव कुछ अलग है .. लेकिन टिम ने इस त्योहार पर हमारे लिए एक सुंदर लेगोज गणेशजी बनाना सुनिश्चित किया। आप सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। सभी की सेहत और सुरक्षा के लिए प्रार्थना की है।

तस्वीर में तैमूर को लेगोज से बनी गणपति की मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर बैठे देखा जा सकता है।

तैमूर करीना और सैफ का पहला बच्चा है। तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था।

वहीं 12 अगस्त को करीना और सैफ ने जल्द दूसरी बार माता-पिता बनने की घोषणा की थी।

एमएनएस/आरएचए



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Timur gave a creative twist to Ganapati's idol
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget