मुंबई, 22 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसके चलते वह काफी चर्चा में हैं।
अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह सफेद शर्ट और ब्लैक सूट में नजर आ रहे हैं, तस्वीर में वह खिड़की की तरफ देखकर साइड लुक देते नजर आ रहे हैं।
तस्वीर पोस्ट होते ही रणवीर के प्रशंसकों ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी।
एक यूजर ने लिखा, बहुत हार्ड।
दूसरे ने लिखा, आप बेहतरीन दिख रहे हो।
एक प्रशंसक ने उन्हें टैग करते हुए लिखा, हैंडसम ब्वॉय।
एक अन्य ने लिखा, व्हाई आर यू सो बंब।
रणवीर को अपनी अगली बहुप्रतीक्षित, कबीर खान की फिल्म 83 रिलीज होने का इंतजार है, जो सन् 1983 में भारत की पहली क्रिकेट विश्व कप जीत की कहानी बयां करती है। इस फिल्म में वह कपिल देव की भूमिका में हैं। अभिनेता को आगामी फिल्म जयेशभाई जोरदार में भी देखा जाएगा।
एवाईवी/एसजीके
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment