Latest Post

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com,मुंबई। कोरोना काल के बीच बच्चों की पढ़ाई से लेकर करियर तक सब कुछ बुरी तरह से प्रभावित हो चुका है। लेकिन, माता-पिता अभी अपने बच्चों के स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा ध्यान दे रहे है और वक्त के हिसाब से ये जरुरी भी है। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी कोरोना के देखते हुए अपने बच्चों को घर में रखने का फैसला किया है। इस वजह से वो अक्सर बच्चों की छोटी-बड़ी एक्टिविटी को सोशल मीडिया पर शेयर करते है। हाल ही में बॉलीवुड दिवा माधुरी दीक्षित ने भी कुछ ऐसा ही शेयर किया है। दरअसल, डांसिंग क्वीन माधुरी ने अपने बेटे अरिन का एक प्राउड मोमेंट अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर करते हुए उसे भविष्य की शुभकामनाएं दी है। बता दें कि, माधुरी और श्रीराम माधव नेने के बेटे अरिन ने ग्रेजुएशन कंप्लीट कर लिया है। खास बात तो ये हैं कि, अरिन ने फ्लाइंग कलर्स के साथ ग्रेजुएशन पास किया है, जिसको लेकर माधुरी और उनके पति श्रीराम माधव नेने ने बेटे की इस अचिवमेंट को फैंस के साथ शेयर किया है।

क्या कहा माधुरी ने 

माधुरी ने बेटे अरिन का एक वीडियो शेयर किया है,जिसमें वो अलग-अलग पोज में नजर आ रहे है। माधुरी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, राम और मेरे लिए एक गर्व का क्षण है, हाई स्कूल से अरिन ने फ्लाइंग कलर्स के साथ ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है। बधाई अरिन 2021 की ग्रेजुएशन क्लास के लिए। हम सराहना करते हैं, यह वर्ष आप सभी के लिए कितना कठिन रहा है और हम आपकी लचीलापन, ताकत, कड़ी मेहनत को सलाम करते हैं, स्थिति से ऊपर उठने और सफल होने पर ध्यान केंद्रित करें। अपने जुनून का पालन करें और समझें कि एक दिन आपके पास बदलाव लाने की शक्ति होगी, इसका अच्छी तरह से उपयोग करें। आप जो कुछ भी करते हैं हम उसमें आपकी सफलता की कामना करते हैं। आपको हमेशा प्यार।

वहीं श्रीराम माधव नेने ने बेटे अरिन का वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा कि, प्रिय अरिन, आपके हाई स्कूल ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए बहुत-बहुत बधाई। यह दुनिया के लिए और आपके सभी सहपाठियों और आपके लिए एक चुनौतीपूर्ण वर्ष रहा है। हम आपके कॉलेज में प्रवेश करने के लिए शुभकामनाएं देते हैं साथ ही हम ये देखने के लिए उत्सुक हैं कि आप और आपके सहपाठी कैसे आगे बढ़ेंगे और आप सभी अपने आसपास की दुनिया के लिए महान कार्य करें। विद लव डैड।

बता दें कि, बॉलीवुड की डांसिंग डिवा, मशहूर अदाकारा और  लाखों दिलों पर राज करने वाली धक-धक गर्ल  माधुरी दीक्षित ने अमेरिका के डॉ. श्रीराम माधव नेने से शादी की और विदेश शिफ्ट हो गई, लेकिन  शादी के लंबे ब्रेक के बाद वो भारत वापस आई और साल 2006 में फिल्म "आजा नचले" से दोबारा कमबैक किया। माधुरी ने 7 अक्टूबर 1999 को अमेरिका में रहने वाले श्रीराम नेने से शादी की। आज माधुरी और नेने के दो बच्चे हैं,रियान और एरिन नेने।  

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Actress madhuri dixit shares her son arin proud moment
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, मुंबई। बॉलीवुड स्टार अपने प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक सुर्खियों में बने रहते है। फैशन हो या करियर सेलेब्स की हर छोटी-बड़ी चीज मीडिया के नजरों से नहीं बचती। इसी तरह स्टारकिड्स का स्टारडम भी काफी कम उम्र में ही नजर आने लगता है। जैसे, सैफरीन के बेटे तैमूर अली खान अपने जन्म से लेकर अब तक पैपराजी के कैमरों में अक्सर कैद हो जाते है। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की एंट्री अभी बॉलीवुड में नहीं हुई हैं लेकिन फिर भी सुहाना सोशल मी़डिया पर बिग फैन फॉलोइंग शेयर करती है। फैंस को अक्सर स्टारकिड्स के डेब्यू का भी इंतजार रहता है। जैसे, श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर से लेकर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर तक अपने डेब्यू को लेकर खूब चर्चा में है। इन सब के बीच कुछ सेलेब्स ऐसे हैं, जो अपने बच्चों को लाइमलाइट से कोसो दूर रखते हैं। आज हम आपको दिखाएंगे, उन स्टारकिड्स की कुछ अनदेखी तस्वीरें।

सबसे पहला नंबर आता है, इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की। इस कपल ने अपने बेटी वामिका के जन्म से पहले ही सभी पैपराजी को एक लेटर के साथ गिफ्ट भेजा और उनसे रिक्वेस्ट करी कि, बच्चें की तस्वीरें लेने के लिए वो सभी अस्पताल के बाहर भीड़ इकट्ठी न करें। पैपराजी ने भी उनकी इस बात का ख्याल रखा और उन्हें वामिका के जन्म से लेकर अब तक किसी ने परेशान नहीं किया। न ही चोरी-छिपे फोटो खींचने की कोशिश की। हालांकि, विराट-अनुष्का के फैंस उनकी बेटी वामिका की एक झलक देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

Virat Kohli treats fans with beautiful photo of Anushka Sharma and baby Vamika, pens note on International Women's Day

अनुष्का के कुछ दिन बाद करीना कपूर ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया लेकिन इस बार उन्होंने पूरी सावधानी बरततें हुए छोटे बेटे को मीडिया की नजरों से दूर रखा। हालांकि, इसमें कोई शक नहीं की करीना के बड़े बेटे तैमूर अली खान पैपराजी के पसंदीदा स्टारकिड हैं। करीना कपूर ने 21 फरवरी 2021 को तैमूर के छोटे भाई को जन्म दिया था। मदर्स डे के दिन बेबो ने तैमूर के साथ अपने छोटे नवाब की एक झलक शेयर की थी, लेकिन उसमें उनका चेहरा नहीं दिख रहा था।  

Kareena Kapoor's weekends with Saif, Taimur and newborn son look like this, see photo | Entertainment News,The Indian Express

नंबर तीन पर आते हैं हिंदी सिनेमा के खिलाड़ी कुमार उर्फ अक्षय कुमार और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना। ट्विंकल एक्ट्रेस के साथ-साथ प्रोड्यूसर और राइटर भी है। सोशल मीडिया पर ये कपल काफी एक्टिव रहता है। वहीं ट्विकंल अपनी प्यारी बेटी नितारा की कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करती हैं लेकिन किसी में भी उनका चेहरा दिखाई नहीं देता। नितारा कैमरें की चमक-धमक से कोसो दूर रहती है। 

Akshay Kumar's Birthday Wish for His Daughter Nitara is the Cutest Thing on the Internet Today - Celebrity, Cosmopolitan India

नंबर चार पर आते हैं बॉलीवुड के जानें-माने अभिनेता और अवॉर्ड फंक्शन से किनारा करने वाले आमिर खान। आमिर ने हाल ही में सोशल मीडिया से छुट्टी ले ली है। वो अब किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म में एक्टिव नहीं है। शुरुआत का वक्त छोड़ दिया जाए तो आमिर खान के सबसे छोटे बेटे आजाद खान को कई सालों से मीडिया के कैमरें में नहीं देखा गया। हालांकि, अब तो आमिर भी इससे दूरी बनाने लगे है। 

Azad Rao Khan (Aamir Khan's Son) Wiki, Biography, Age, Family, Images - News Bugz

नंबर पांच पर आती हैं बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाली रानी मुखर्जी और फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा। रानी- आदित्य की एक बेटी है। दोनों ने साल 2014 में एक-दूसरे से शादी कर ली थी। लेकिन बेटी के पहले जन्मदिन पर उनकी फोटो शेयर करने के बाद रानी ने उन्हें लाइमलाइट से काफी दूर रखा था। हालांकि अब वो कभी-कभी इवेंट पर बेटी के साथ नजर आने लगी है। 

Rani Mukherjee cute daughter Adira Chopra just look like carbon copy of her | - YouTube

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
bollywood star kids who away from limelight and media camera

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com,मुंबई। कोरोना की दूसरी लहर ने देशभर में तबाही मचा रखी है। लोगों के पास रोजगार नहीं हैं,खाने के लिए ढेरों गरीब परिवार दर-दर की ठोकरें खा रहा है। वहीं दूसरी तरफ कुछ पैसे वाले लोग आपदा में अवसर निकाल कर अपना फायदा तलाश रहे है। लेकिन ED  की पैनी नजर से ऐसे अपराध ज्यादा दिन तक छुपते नहीं है। बता दें कि, प्रवर्तन निदेशालय यानि कि ED ने शुक्रवार को मुंबई में रहने वाले एक बिल्डर और फिल्म फाइनेंसर युसूफ एम लकड़ावाला को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद युसूफ को 2 जून तक ED  अपनी कस्टडी में ही रखेगा। बता दें कि, एक महंगी जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाने की वजह से युसूफ को गिरफ्तार किया गया है।

क्या हैं पूरा मामला

दरअसल, खंडाला में अच्छी-खासी महंगी जमीन को खरीदने के लिए लकड़वाला ने कथित तौर से कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर जाली डॉक्यूमेंट्स तैयार करवाए, जिसको लेकर प्रवर्तन निदेशालय यानि कि, ED  ने शुक्रवार को युसूफ एम लकड़ावाला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी होने के बाद युसूफ को जब स्थानीय कोर्ट में भेजा गया तो , कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए उसे 2 जून तक ईडी की हिरासत में भेज दिया। वहीं ईडी की तरफ से ये जानकारी दी गई हैं कि, युसूफ एम लकड़ावाला को धन शोधन कानून यानि कि Money laundering law की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया और बाद में आरोपी को स्थानीय कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उसे 2 जून तक हिरासत में डाल दिया है।

50 करोड़ का बनवाया था फर्जी डाक्यूमेंट्स

युसूफ एम लकड़ावाला ने महाराष्ट्र के पुणे जिले में आने वाले मावल तहसील के अंतर्गत खंडाला में एक जमीन के फर्जी डाक्यूमेंट्स बनवाए। बताया जा रहा हैं कि, उस जमीन की कीमत 50 करोड़ है। इस जमीन के आरोपी ने फर्जी कागजात बनवाए, जिसके बाद लकड़वाला के खिलाफ मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के अंतर्गत 2019 में मामला दर्ज किया गया है। सिर्फ लकड़वाला ही नहीं बल्कि इस काम में जो भी लोग शामिल थे, उन सभी के खिलाफ ये मामला दर्ज किया गया है। देखना होगा कि, आगे लकड़वाला और अन्य को कोर्ट की तरफ से क्या सजा मिलती है या क्या राहत प्रदान की जाएगी। 

बता दें कि, इस जमीन का फर्जीवाड़ा मुंबई पुलिस की जांच में सामने आया था, जिस पर ईडी ने भी तत्परता दिखाई और युसूफ एम लकड़ावाला को धर दबोचा। रिपोर्ट्स के अनुसार, 4.4 एकड़ की ये जमीन  हैदराबाद के नवाब जंग बहादुर के परिवार की है। लकड़वाला द्वारा तैयार करवाए गए फर्जी कागजात में ये साफ लिखा था कि, ये जमीन लकड़ावाला के पिता ने 1949 में खरीदी और बाद में उन्होंने अपने बेटे युसूफ एम लकड़ावाला को तोहफे के तौर पर दे दी। इतना ही नहीं ईडी के द्वारा दी गई जानकारी में ये भी बताया गया हैं कि, युसूफ बहुत से फ्रॉड कंपनिया में संचालित करता हैं, जिसमें कोई खास बिजनेस नहीं होता लेकिन लेन-देन करोड़ों का चलता है। 

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
ED arrested on friday Mumbai builder and film financier Yusuf M Lakdawala
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, मुंबई। बॉलीवुड स्टार अपने प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक सुर्खियों में बने रहते है। फैशन हो या करियर सेलेब्स की हर छोटी-बड़ी चीज मीडिया के नजरों से नहीं बचती। इसी तरह स्टारकिड्स का स्टारडम भी काफी कम उम्र में ही नजर आने लगता है। जैसे, सैफरीन के बेटे तैमूर अली खान अपने जन्म से लेकर अब तक पैपराजी के कैमरों में अक्सर कैद हो जाते है। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की एंट्री अभी बॉलीवुड में नहीं हुई हैं लेकिन फिर भी सुहाना सोशल मी़डिया पर बिग फैन फॉलोइंग शेयर करती है। फैंस को अक्सर स्टारकिड्स के डेब्यू का भी इंतजार रहता है। जैसे, श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर से लेकर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर तक अपने डेब्यू को लेकर खूब चर्चा में है। इन सब के बीच कुछ सेलेब्स ऐसे हैं, जो अपने बच्चों को लाइमलाइट से कोसो दूर रखते हैं। आज हम आपको दिखाएंगे, उन स्टारकिड्स की कुछ अनदेखी तस्वीरें।

सबसे पहला नंबर आता है, इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की। इस कपल ने अपने बेटी वामिका के जन्म से पहले ही सभी पैपराजी को एक लेटर के साथ गिफ्ट भेजा और उनसे रिक्वेस्ट करी कि, बच्चें की तस्वीरें लेने के लिए वो सभी अस्पताल के बाहर भीड़ इकट्ठी न करें। पैपराजी ने भी उनकी इस बात का ख्याल रखा और उन्हें वामिका के जन्म से लेकर अब तक किसी ने परेशान नहीं किया। न ही चोरी-छिपे फोटो खींचने की कोशिश की। हालांकि, विराट-अनुष्का के फैंस उनकी बेटी वामिका की एक झलक देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

Virat Kohli treats fans with beautiful photo of Anushka Sharma and baby Vamika, pens note on International Women's Day

अनुष्का के कुछ दिन बाद करीना कपूर ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया लेकिन इस बार उन्होंने पूरी सावधानी बरततें हुए छोटे बेटे को मीडिया की नजरों से दूर रखा। हालांकि, इसमें कोई शक नहीं की करीना के बड़े बेटे तैमूर अली खान पैपराजी के पसंदीदा स्टारकिड हैं। करीना कपूर ने 21 फरवरी 2021 को तैमूर के छोटे भाई को जन्म दिया था। मदर्स डे के दिन बेबो ने तैमूर के साथ अपने छोटे नवाब की एक झलक शेयर की थी, लेकिन उसमें उनका चेहरा नहीं दिख रहा था।  

Kareena Kapoor's weekends with Saif, Taimur and newborn son look like this, see photo | Entertainment News,The Indian Express

नंबर तीन पर आते हैं हिंदी सिनेमा के खिलाड़ी कुमार उर्फ अक्षय कुमार और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना। ट्विंकल एक्ट्रेस के साथ-साथ प्रोड्यूसर और राइटर भी है। सोशल मीडिया पर ये कपल काफी एक्टिव रहता है। वहीं ट्विकंल अपनी प्यारी बेटी नितारा की कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करती हैं लेकिन किसी में भी उनका चेहरा दिखाई नहीं देता। नितारा कैमरें की चमक-धमक से कोसो दूर रहती है। 

Akshay Kumar's Birthday Wish for His Daughter Nitara is the Cutest Thing on the Internet Today - Celebrity, Cosmopolitan India

नंबर चार पर आते हैं बॉलीवुड के जानें-माने अभिनेता और अवॉर्ड फंक्शन से किनारा करने वाले आमिर खान। आमिर ने हाल ही में सोशल मीडिया से छुट्टी ले ली है। वो अब किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म में एक्टिव नहीं है। शुरुआत का वक्त छोड़ दिया जाए तो आमिर खान के सबसे छोटे बेटे आजाद खान को कई सालों से मीडिया के कैमरें में नहीं देखा गया। हालांकि, अब तो आमिर भी इससे दूरी बनाने लगे है। 

Azad Rao Khan (Aamir Khan's Son) Wiki, Biography, Age, Family, Images - News Bugz

नंबर पांच पर आती हैं बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाली रानी मुखर्जी और फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा। रानी- आदित्य की एक बेटी है। दोनों ने साल 2014 में एक-दूसरे से शादी कर ली थी। लेकिन बेटी के पहले जन्मदिन पर उनकी फोटो शेयर करने के बाद रानी ने उन्हें लाइमलाइट से काफी दूर रखा था। हालांकि अब वो कभी-कभी इवेंट पर बेटी के साथ नजर आने लगी है। 

Rani Mukherjee cute daughter Adira Chopra just look like carbon copy of her | - YouTube

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
bollywood star kids who away from limelight and media camera
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com,मुंबई। कोरोना काल में जरुरतमंदों के मसीहा बनकर सामने आए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद किसी पहचान के मोहताज नहीं है। लेकिन ये पहचान बनाने में सोनू को काफी संघर्ष करना पड़ा है। जी हां, एक वक्त था जब एक्टर को लोग हिंदी सिनेमा में विलन के किरदार मात्र के लिए जानते थे। आज सोनू को रियल लाइफ हीरो के तौर पर जाना जाता है। सोनू ने हाल ही में अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने अपने शुरुआती करियर के स्ट्रगल की छोटी सी कहानी साझा की। दरअसल, सोनू ने स्टारडस्ट मैगजीन के कवर पेज को फैंस के साथ शेयर किया है। खास बात ये हैं कि, इस कवर पेज में सोनू की तस्वीर छपी है। इस फोटो को पोस्ट करते हुए एक्टर ने बताया हैं कि, एक वक्त था जब उन्होंने इस मैगजीन के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन उन्हें इसके कवर पेज तो क्या, किसी भी पेज में जगह नहीं मिली। आज उसी मैगजीन ने सोनू सूद की फोटो को अपने कवर पेज पर छापा है। इस बात के लिए एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए मैगजीन का धन्यवाद भी किया है।

देखिए, सोनू सूद का ट्वीट 

सोनू ने कवर पेज की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, एक दिन था, जब पंजाब से मैंने अपने कुछ फोटो स्टारडस्ट मैगजीन के ऑडिशन के लिए भेजे थे। लेकिन मुझे रिजेक्ट कर दिया गया। आज स्टारडस्ट का शुक्रिया करना चाहता हूं, इस प्यारे कवर के लिए। आभार। बता दें कि, स्टारडस्ट के इस कवर पेज को आप देखेंगे तो इसमें और भी एक्टर्स की छोटी-छोटी तस्वीरें हैं लेकिन सोनू सूद की फोटो को अच्छी-खासी जगह दी गई है और उसमें सोनू के लिए कैप्शन में लिखा गया हैं, क्या रीयल हीरो सोनू सूद ने बाकी रील हीरोज से स्टारडम चुरा लिया है।

बता दें कि, साल मार्च,2020 में कोरोना महामारी ने जब भारत में दस्तक दी तो, देशभर में अचानक लॉकडाउन लगा दिया गया। लाखों की संख्या में मजदूर, स्टूडेंट और न जाने कितने लोग अपने घर से दूर महानगरों में फंस गए और एक रोटी के मोहताज हो गए। ऐसे में देशभर के उन तमाम जरुरतमंदों के मसीहा सोनू सूद ने सबका हाथ थामा और हर एक मजबूर इंसान को उसके घर छोड़ने की जिम्मेदारी ली। इस काम को सोनू ने पूरी ईमानदारी से किया। उसी का नतीजा हैं कि, पूरा देश सोनू को रियल लाइफ हीरों के तौर पर जानता है। न जानें कितने लोग उन्हें भगवान की तरह पूजते है। 

सिर्फ साल 2020 ही नहीं साल 2021 में आई कोरोना की दूसरी लहर में सोनू ने एक बार फिर दिखा दिया कि, वो आखिरी समय तक अपने देश की सेवा करेंगे। दूसरी लहर के दौरान एक्टर ने कई मरीजों की जान बचाई। सिर्फ मुंबई या महाराष्ट्र तक सोनू लोगों की मदद नहीं करते बल्कि यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश, बंगाल, पंजाब और देश के हर कोने में सोनू की टीम जरुरतमंदों तक 24 घंटे अस्पताल में बेड्स, ऑक्सीजन, जरूरी दवाईयों समेत कई चीजें उपलब्ध करवाने में लगे हैं।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Stardust magazine published sonu sood interview on its cover page

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, मुंबई। बॉलीवुड में अपनी शानदार एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाले पंकज कपूर आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। सिर्फ हिंदी सिनेमा ही नहीं  बल्कि टेलीविजन की दुनिया में भी पंकज कपूर अपनी प्रतिभा से सबको हैरान कर चुके है। पंकज का जन्म 29 मई साल 1954 को पंजाब के लुधियाना में हुआ। पंकज कपूर ने साल 1982 में श्याम बेनगल की फिल्म "आरोहण" से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया और फिर एक के बाद एक सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए। फिल्मों में पंकज को भले ही छोटे रोल मिले हो लेकिन अपनी एक्टिंग से वो किसी भी किरदार में जान फूंक देते थे और उनकी इसी बात से फैंस काफी खुश होते थे। नीलिमा अजीम और सुप्रिया पाठक से दो शादी करने वाले पंकज को उनके फिल्मी करियर में 3 बार नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उनके बेटे और एक्टर शाहिद कपूर भी आज हिंदी सिनेमा के जाने-माने चेहरों में से एक है। आज पंकज के जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताएंगे उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

  • पंकज कपूर का जन्म 29 मई 1954 को लुधियाना में हुआ।
  • पंकज ने 19 साल की उम्र में NSD में एडमिशन लिया।
  • पंकज कपूर को पहली बार आमिर खान स्टारर " राख" में शानदार एक्टिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
  • पंकज ने दो शादियां की। पहली नीलिमा आजमी और दूसरी सुप्रिया पाठक से।
  • पंकज के चार बच्चे हैं- शाहिद, ईशान, सनाह और रुहान कपूर है।
  • पंकज कपूर ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई की और थिएटर में जमकर अभिनय किया।
  • नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में पढ़ाई करते हुए ही पंकज की मुलाकात उनकी पहली पत्नी और अभिनेत्री नीलिमा अजीम से हुई। 
  • बाद में दोनों ने शादी कर ली और शाहिद कपूर का जन्म हुआ।
  • कुछ समय बाद नीलिमा और पंकज अलग हो गए और पंकज कपूर ने सुप्रिया पाठक से शादी कर ली। 
  • सुप्रिया और पंकज की एक बेटी सना कपूर हैं। सना ने साल 2015 में फिल्म शानदार से बॉलीवुड डेब्यू किया। वहीं दोनों का एक बेटा रुहान कपूर हैं। 
  • पंकज ने “करमचंद” शो से करियर की शुरुआत की।
  • पंकज ने 1982 में श्याम बेनेगल की फिल्म “औरोहन” से डेब्यू किया।
  • पंकज ने रिपर्टरी की जॉब गांधी फिल्म के लिए छोड़ दी।
  • पंकज कपूर ने साल 1982 में रिचर्ड एटनबरो की फिल्म 'गांधी' में अभिनय किया।
  • आपको जानकार हैरानी होगी कि, इस फिल्म को 8 ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 
  • पंकज कपूर ने फिल्म "मौसम" से हिंदी सिनेमा में निर्देशन के क्षेत्र में डेब्यू किया।
  • पंकज को पहचान मिली- 'मकबूल', 'डॉक्टर की मौत', 'धर्म', चमेली,'एक रुका हुआ फैसला', 'मैं प्रेम की दीवानी हूं', जैसी फिल्मों से। 
  • टेलीविजन इंडस्ट्री में भी पंकज कपूर ने खूब नाम कमाया। 
  • 'करमचंद' और 'ऑफिस ऑफिस' में उनकी एक्टिंग ने दर्शकों की खूब वाह-वाही लूटी और टीवी पर अपनी अलग पहचान कायम की। 
  • बता दें कि, शाहिद कपूर अपने पिता पंकज कपूर के साथ कई फिल्मों में एक्टिंग करते हुए नजर आ चुके है।
  • जिनमें से 'शानदार' और 'मौसम' जैसी फिल्में शामिल हैं।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Bollywood actor pankaj kapoor celebrates 67th birthday
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com,मुंबई। कोरोना काल में जरुरतमंदों के मसीहा बनकर सामने आए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद किसी पहचान के मोहताज नहीं है। लेकिन ये पहचान बनाने में सोनू को काफी संघर्ष करना पड़ा है। जी हां, एक वक्त था जब एक्टर को लोग हिंदी सिनेमा में विलन के किरदार मात्र के लिए जानते थे। आज सोनू को रियल लाइफ हीरो के तौर पर जाना जाता है। सोनू ने हाल ही में अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने अपने शुरुआती करियर के स्ट्रगल की छोटी सी कहानी साझा की। दरअसल, सोनू ने स्टारडस्ट मैगजीन के कवर पेज को फैंस के साथ शेयर किया है। खास बात ये हैं कि, इस कवर पेज में सोनू की तस्वीर छपी है। इस फोटो को पोस्ट करते हुए एक्टर ने बताया हैं कि, एक वक्त था जब उन्होंने इस मैगजीन के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन उन्हें इसके कवर पेज तो क्या, किसी भी पेज में जगह नहीं मिली। आज उसी मैगजीन ने सोनू सूद की फोटो को अपने कवर पेज पर छापा है। इस बात के लिए एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए मैगजीन का धन्यवाद भी किया है।

देखिए, सोनू सूद का ट्वीट 

सोनू ने कवर पेज की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, एक दिन था, जब पंजाब से मैंने अपने कुछ फोटो स्टारडस्ट मैगजीन के ऑडिशन के लिए भेजे थे। लेकिन मुझे रिजेक्ट कर दिया गया। आज स्टारडस्ट का शुक्रिया करना चाहता हूं, इस प्यारे कवर के लिए। आभार। बता दें कि, स्टारडस्ट के इस कवर पेज को आप देखेंगे तो इसमें और भी एक्टर्स की छोटी-छोटी तस्वीरें हैं लेकिन सोनू सूद की फोटो को अच्छी-खासी जगह दी गई है और उसमें सोनू के लिए कैप्शन में लिखा गया हैं, क्या रीयल हीरो सोनू सूद ने बाकी रील हीरोज से स्टारडम चुरा लिया है।

बता दें कि, साल मार्च,2020 में कोरोना महामारी ने जब भारत में दस्तक दी तो, देशभर में अचानक लॉकडाउन लगा दिया गया। लाखों की संख्या में मजदूर, स्टूडेंट और न जाने कितने लोग अपने घर से दूर महानगरों में फंस गए और एक रोटी के मोहताज हो गए। ऐसे में देशभर के उन तमाम जरुरतमंदों के मसीहा सोनू सूद ने सबका हाथ थामा और हर एक मजबूर इंसान को उसके घर छोड़ने की जिम्मेदारी ली। इस काम को सोनू ने पूरी ईमानदारी से किया। उसी का नतीजा हैं कि, पूरा देश सोनू को रियल लाइफ हीरों के तौर पर जानता है। न जानें कितने लोग उन्हें भगवान की तरह पूजते है। 

सिर्फ साल 2020 ही नहीं साल 2021 में आई कोरोना की दूसरी लहर में सोनू ने एक बार फिर दिखा दिया कि, वो आखिरी समय तक अपने देश की सेवा करेंगे। दूसरी लहर के दौरान एक्टर ने कई मरीजों की जान बचाई। सिर्फ मुंबई या महाराष्ट्र तक सोनू लोगों की मदद नहीं करते बल्कि यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश, बंगाल, पंजाब और देश के हर कोने में सोनू की टीम जरुरतमंदों तक 24 घंटे अस्पताल में बेड्स, ऑक्सीजन, जरूरी दवाईयों समेत कई चीजें उपलब्ध करवाने में लगे हैं।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Stardust magazine published sonu sood interview on its cover page
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget