Latest Post

डिजिटल डेस्क,मुंबई। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री भी इसके कहर से नहीं बच पाया। एक के बाद एक सितारें संक्रमण की चपेट में आ रहे है। इसी दौरान करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर कोरोना संक्रमित पाए गए है और उनके 5 स्टाफ की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। फिलहाल रणधीर मुंबई के कोकिला बेन अंबानी अस्पताल में भर्ती हैं। बता दें कि, रणधीर ने कोरोना वैक्सीन की दोनो डोज लगवा ली थी।

रणधीर कपूर ने दी जानकारी

  • रणधीर कपूर ने वैक्सीन की दोनो डोज ले ली है लेकिन फिर भी वो कोरोना संक्रमित हो गए।
  •  रणधीर कपूर ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा कि 'मुझे नहीं पता कि मैं कोविड की चपेट में कैसे आ गया। इस बात से मैं काफी हैरान हूं। मेरे स्टाफ के 5 मेबर्स भी पॉजिटिव आए हैं और वो भी मेरे साथ कोकिला बेन अंबानी अस्पताल में भर्ती हैं।'
  • रणधीर आगे कहते हैं कि 'मुझे अपने शरीर में हल्की कंपकंपी महसूस हो रही थी तो मैंने सोचा सुरक्षा जरुरी हैं इसलिए टेस्ट करवा लिया। हालांकि मुझे कोई बहुत बड़ी समस्या नहीं है और न ही मुझे सांस लेने में कोई तकलीफ है। इसलिए मुझे आईसीयू या ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत नहीं है। मुझे हल्का बुखार था और अब ये जा चुका है।'
  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणधीर की पत्नी बबीता, दोनों बेटियों करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने भी कोरोना टेस्ट कराया है। उनका टेस्ट निगेटिव आया है और वो ठीक हैं। 
  • बता दें कि, बीते 16 महीनों में रणधीर कपूर ने अपने 2 भाई और 1 बहन को खोया है।
     
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Randhir kapoor tests positive and his 5 staff members also hospitalized with randhir
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क,मुंबई। आज बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर इरफान खान की पहली पुण्यतिथि है।  इरफान खान का निधन 29 अप्रैल साल 2020 में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से हुआ था और उन्होंने महज 54 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इरफान ने टीवी से लेकर बॉलीवुड और बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी शानदार एक्टिंग का परचम लहराया था। जिसकी वजह से अमेरिका में आयोजित हुए ऑस्कर अवॉर्ड 2021 में उन्हें याद किया गया। इरफान आज इस दुनिया में भले ही न हो लेकिन उनकी यादें हमेशा जिंदा रहेंगी।

इरफान की आखिरी फिल्म थी 'अंग्रेजी मीडियम'। एक्टर इस फिल्म का प्रमोशन भी करना चाहते थे लेकिन अपनी बीमारी की वजह से कर नहीं पाए। इस दुनिया को अलविदा कहने से पहले इरफान ने अपने फैंस के लिए एक ऑडियो मैसेज दिया था जिसमें वो कहते है-  ‘हैलो भाईयों-बहनों मैं इरफान खान। मैं आज आपके साथ हूं भी और नहीं भी। खैर, ये फिल्म अंग्रेजी मीडियम मेरे लिए बहुत खास है। सच मानिए मेरी दिली ख्वाहिश थी कि, इस फिल्म को उतने ही प्यार से प्रमोट कर सकूं, जितने प्यार से इसे बनाया गया है। लेकिन, मेरे शरीर के अंदर कुछ अनवॉन्टेड मेहमान बैठे हैं, जिनसे वार्तालाप चल रही है। देखते हैं किस कर्वट ऊंट बैठता है। जैसा भी होगा आपको इत्तला कर दी जाएगी।’

इरफान से जुड़ी कुछ खास बातें

  • इरफान खान का जन्म 7 जनवरी 1967 को जयपुर में हुआ था।
  • इरफान के पिता टायर का बिजनेस करते थे।
  • इरफान ने NSD से एक्टिंग की डिग्री हासिल की।
  • इरफान ने दूरदर्शन के सीरियल 'श्रीकांत' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने और भी कई टीवी सीरियल्स किया था। 
  • इरफान ने 'चाणक्य', 'भारत एक खोज' और 'चंद्रकांता' जैसे सीरियल में काम किया।
  • इरफान ने पहली बार 2005 में फिल्म 'रोग' में लीड रोल किया था।
  • इरफान को बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड फिल्म 'द नेमसेक', 'लाइफ ऑफ पाई' ,'स्लमडॉग मिलिनियर', 'अमेजिंग स्पाइडर मैन', 'जुरासिक वर्ल्ड' और 'इन्फर्नो' के लिए आज भी याद किया जाता है।
  • इरफान को पद्मश्री अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।
  • इरफान ने 'सुतपा सिकंदर' से विवाह किया और उनके दो बेटे है।
  • 2018 में इरफान को न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला था।
  • 29 अप्रैल 2020 में इरफान का लंबे इलाज के बाद मुंबई में निधन हो गया था।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Bollywood late actor irrfan khan first death anniversary
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'गैंगस्टर' ने 15 साल पूरे कर लिए है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपने सफर को याद करते हुए 2 ट्ववीट किया है, जिसमें उन्होंने अपनी और बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान की तुलना करते हुए कहा कि, शाहरुख खान जी और मेरी कहानी सबसे बड़े सक्सेज स्टोरीज हैं। बता दें कि, कंगना अक्सर इंडस्ट्री में चल रहे नेपोटिज्म और फेवरिटिज्म के बारे में अक्सर खुलकर बात करती है।

कंगना का पहला ट्वीट

  • एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स से लेकर हर छोटी-बड़ी बात वो फैंस के साथ साझा करती है।
  • अपनी फिल्म गैंगस्टर के 15 साल पूरे होने पर एक्ट्रेस ने पहला ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि,"हर कदम एक लड़ाई थी इसकी शुरुआत मेरे अपने पिता और दादा से हुई जिन्होंने मेरी जिंदगी को मिजरेबल बना दिया और 15 साल बाद बहुत ज्यादा सक्सेस के बाद भी खुद की जिंदगी के लिए अब हर दिन लड़ना पड़ता है लेकिन इसकी हकदार हूं। सभी लोगों का धन्यवाद।" 

कंगना का दूसरा ट्वीट

  • कंगना ने अपने दूसरे ट्वीट में शाहरुख खान और खुद में अंतर बताया है।
  • कंगना ने लिखा कि, "15 साल पहले आज ही के दिन गैंगस्टर रिलीज हुई थी, शाहरुख खान जी और मेरी कहानी सबसे बड़े सक्सेज स्टोरीज हैं। लेकिन शाहरुख दिल्ली से हैं, कॉन्वेंट से पढ़े हैं और उनके पैरेंटेस फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े थे, जबकि मुझे अंग्रेजी का एक शब्द तक नहीं आता था, कोई एजुकेशन नहीं, हिमाचल प्रदेश के एक दूर-दराज के गांव से आई थी।"
  • बता दें कि, अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से कंगना रनौत अब तक पांच बार नेशनल अवार्ड जीत चुकी हैं और इतने नेशनल अवार्ड जीतने वाली वह इकलौती एक्ट्रेस है।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kangana Ranaut recalls her 15 years of Gangster and she is compares her success story with Shah Rukh Khan
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क,मुंबई। हिंदी सिनेमा में कपूर फैमिली की अलग पहचान है। इनकी हर पीढ़ी ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है और ये सिलसिला अब भी जारी है। लेकिन हाल ही में कपूर खानदान में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद शुरु हो गया है। दरअसल राज कपूर की 5 संताने हुई, जिनमें से 3 का निधन बीते 16 महीनों के दौरान हो गया है। राज कपूर के छोटे बेटे राजीव कपूर का निधन 9 फरवरी 2021 को हार्ट अटैक से हो गया था, जिसके बाद उनके बड़े भाई रणधीर कपूर और बहन रीमा जैन ने राजीव की प्रॉपर्टी में अपना हक जताया है। बता दें कि, दिवंगत राजीव कपूर की कोई संतान नही हैं और कोर्ट ने रणधीर-रीमा से राजीव के तलाक का सबूत मांगा है। लेकिन दोनों ने कोर्ट को बताया कि, उन्हें राजीव के तलाक पेपर्स नहीं मिल रहे हैं।

क्या हैं पूरा मामला

  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजीव कपूर की प्रॉपर्टी में रणधीर और रीमा ने अपना हक जताया है। 
  • लेकिन कोर्ट ने राजीव कपूर की पत्नी से तलाक का सबूत मांगा है।
  • कहा जाता हैं कि, दिवंगत राजीव कपूर ने आरती सबरवाल से साल 2001 में शादी की और 2003 में दोनों ने तलाक ले लिया।
  • दोनों का तलाक हुआ है या नहीं....ये बात अब तक क्लीयर नहीं हुई है।
  • रणधीर और रीमा ने तलाक के पेपर ना मिलने की बात कोर्ट में बताई है।
  • साथ ही रणधीर और रीमा के वकील ने कहा है कि यही दोनों राजीव कपूर की प्रॉपर्टी के हकदार हैं। 
  • कोर्ट ने कहा कि, अगर तलाक के कागज नहीं मिलते हैं तो एक स्वीकृति पत्र दिखाना होगा।
  • जिस पर दोनों के वकील ने कोर्ट में कहा कि, उन्हें नहीं पता कि किस फैमिली कोर्ट ने तलाक का आदेश जारी किया था। लेकिन राजीव कपूर की प्रॉपर्टी पर सिर्फ भाई और बहन का ही हक है। इसलिए तलाक के पेपर पेश करने से छूट दी जानी चाहिए।
     
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
A petition filed by Randhir and Rima for rajiv kapoor property
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क,मुंबई। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पूरे महाराष्ट्र में लॉकडाउन लागू है। जिसकी वजह से फिल्मों और टीवी सीरियल्स की शूटिंग पर भी रोक लगी हुई है। ज्यादातर टीवी सीरियल के मेकर्स अपनी शूटिंग मुंबई से गोवा शिफ्ट कर चुके थे। लेकिन गोवा में भी 28 अप्रैल से 3 मई तक लॉकडाउन लगा दिया गया है, जिसको देखते हुए 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'अनुपमा' की शूटिंग लोकेशन में बदलाव कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब दोनों ही सीरियल की शूटिंग गुजरात में होगी।

मेकर्स हैं कंफ्यूज

  • मुंबई में लॉकडाउन लगते ही मेकर्स ने टीवी शो की शूटिंग महाराष्ट्र से गोवा शिफ्ट कर दी थी लेकिन गोवा में भी लॉकडाउन लगा दिया गया है, जिसकी वजह से मेकर्स काफी कंफ्यूज हो गए हैं कि, शो की शूटिंग चल पाएगी या नहीं।
  • बताया जा रहा हैं, कि गुजरात में ऐसी कोई परिस्थिति बनती नजर नहीं आ रही है।
  • शो के प्रोड्यूसर राजन शाही चाहते हैं कि, शूट आराम से चलता रहे और स्क्रिप्ट में भी लोकेशन के हिसाब से बदलाव किया जा सकता है।
  • बॉलीवुड हंगामा की खबर के मुताबिक, अनुपमा सीरियल में परिवार डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बाहर जा सकता है और अपने जीवन में उथल-पुथल के बावजूद, अनुपमा एक खुश चेहरे के साथ नजर आएंगी।
  • वही सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में गोयनका परिवार कार्तिक और सीरत की इंगेजमेंट के लिए बाहर जाएगा।
     
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Tv serial ye rishta kya kehlata hai and anupama shooting shifted in gujarat

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget