Latest Post

मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने एक हालिया ट्वीट में अपने पूर्व कथित बॉयफ्रेंड्स ऋतिक रोश और आदित्य पंचोली का जिक्र काइंड सोल के रूप में किया है।

कंगना ने महाराष्ट्र सरकार के साथ अपने हालिया अनुभव के बारे में बताते हुए इन दोनों अभिनेताओं का नाम लिया है।

कंगना ने अपने सत्यापित अकांउट से शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा, पिछले कुछ महीनों में मैंने महाराष्ट्र सरकार से जिस कदर कानूनी मामलों, गालियों, अपमान और दुर्व्यवहार का सामना किया है, वह बॉलीवुड माफिया और आदित्य पंचोली व ऋतिक रोशन जैसे लोगों को काइंड सोल बनाता है.. मुझे आश्चर्य होता है कि मुझमें ऐसा क्या है, जिससे इन लोगों को इतनी परेशानी होती है।

कंगना का यह ट्वीट बीएमसी मेयर किशोरी पेडनेकर की प्रतिक्रियास्वरूप आया है। दरअसल, कंगना रनौत का बंगला तोड़े जाने के मामले में बॉम्बे हाइकोर्ट ने शुक्रवार को बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) को कड़ी फटकार लगाई।

किशोरी पेडनेकर ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले पर जल्द ही बीएमसी की कानूनी टीम बैठकर चर्चा करेगी।

एएसएन/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kangana told Hrithik Roshan and Aditya Pancholi, Kind Soul
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अभिनीत फिल्म कल हो ना हो को रिलीज हुए शनिवार को 17 साल पूरे हो गए। फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने रोमांटिक ड्रामा की शूटिंग के अपने अनुभवों को याद किया, उन्होंने कहा कि वह इस अनुभव को शब्दों में बयां नहीं कर सकती।

प्रीति ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से एक क्लिप पोस्ट की और साझा किया कि करण जौहर प्रोडक्शन शायद सबसे बेस्ट-लिखित फिल्मों में से एक है जिसमें उन्होंने काम किया है।

उन्होंने लिखा, कल हो ना हो को आज याद करते हुए। एक ऐसी फिल्म जिसने मुझे दिल खोलकर हंसाया और रुलाया। एक अनुभव जो शब्दों से परे है। यह शायद सर्वश्रेष्ठ-लिखित फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म को इतना यादगार बनाने के लिए करण जौहर, निखिल, शाहरुख खान, सैफ, जया आंटी और पूरे कास्ट एंड क्रू को धन्यवाद।

उन्होंने कहा, तो दोस्तों केवल ज्ञान जो मैं आप सभी को दे सकती हूं, आज आपनी जिंदगी पूरी तरह से जी लो, क्या पता कल हो न हो।

एवाईवी/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
17 years of Kal Ho Na Ho, Preity Zinta remembers
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। तापसी पन्नू ने वर्कआउट के बाद की थकान मिटाने के लिए एक शानदार रेसिपी शेयर किया है।

तापसी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हाईप्रोटीन हाईफाइबर ड्रिंक की रेसिपी शेयर की।

उन्होंने लिखा, सत्तू के साथ छाछ, मेंथी के बीज का पाउडर। लाइव बैक्टीरिया, प्रीबायोटिक्स, हेल्दी फैट का शानदार संयोजन, जो वर्कआउट के बाद के थकान को मिटाता है।

हाल ही में तापसी ने एक ड्रिंक की रेसिपी शेयर की थी, जो शरीर में बढ़ी चर्बी को कम करने में मदद करती है। अभिनेत्री उसे एग्जॉटिक सनसेट ड्रिंक कहती हैं।

उन्होंने लिखा, मेरा एग्जॉटिक सनसेट ड्रिंक। जब मुनमुन मेरा खाना प्लान करती हैं तो मेन्यू में कोई खाना साधारण नहीं हो सकता। इस फैट बर्न करने वाले पावरहाउस ड्रिंक में कच्चा अनफिल्टर्ड एप्पल साइडर विनेगर है। इसके साथ मेंथी, हल्दी और अदरक भी है। गोलियों के बजाय हल्दी और अदरक इन्फ्लेमेशन से लड़ने में बहुत असरदार होते हैं। ये दर्द और मसल्स की सूजन में आराम देते हैं जो कि मेरी ट्रेनिंग की वजह से हुई है।

फिल्म रश्मि रॉकेट के अलावा तापसी शाबाश मिट्ठू और हसीन दिलरुबा में भी दिखाई देंगी।

एवाईवी/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Tapsee's great recipe to eliminate post-workout fatigue
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। बिग बॉस 14 के दर्शक हाल ही में यह देखकर चकित रह गए कि घर की सदस्य कविता कौशिक की रणनीति में अचानक बदलाव कौन सा रुख लेने वाला है। वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में घर में प्रवेश करने वाली प्रतिभागी ने अपने अड़ियल रवैये के कारण बहुत जल्द घर से बाहर हो गई थीं, हालांकि फिर से उन्हें घर में प्रवेश करने की अनुमति मिली और वह शो में अपना दूसरा मौका भुना रही हैं।

कविता शुरुआत से ही यह समझ चुकी हैं कि घर में रहने का एकमात्र जरिया खलनायक का चोला पहने बिना घर में हंगामा खड़ा करना है।

इससे पहले तस्वीर अलग थी। उन्हें घर की सदस्य पवित्रा पुनिया के साथ लड़ते देखा गया। उन्हें एजाज खान के साथ गर्मागर्मी भरे बहस में उलझते देखा गया, हालांकि एजाज ने शुरू में प्रवेश के दौरान कविता को अच्छा दोस्त कहा था। एजाज के कप्तान बनने के बाद उन्हें नियमों का पालन करने के लिए कहा गया था और ऐसा लग रहा था कि वह उन्हें परेशान करेंगे। इसके बाद कविता को अभद्र भाषा का प्रयोग करते देखा गया और एजाज से लड़ते देखा गया।

इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं है कि दर्शकों से कम से कम वोट प्राप्त करने के बाद कविता को बाहर कर दिया गया था।

हालांकि उनके दोबारा प्रवेश के बाद शुरू में ऐसा लगा कि कविता को खेल में कोई दिलचस्पी नहीं थी। वह टास्क में कोई दिलचस्पी नहीं लेती थी और अलग नजर आ रही थी।

लेकिन अब ऐसा लगता है कि वह वास्तव में उस दौरान सभी का अवलोकन कर रही थीं।

कप्तान के रूप में अपने दूसरे टर्म में कविता खुद के लिए खड़ी हुई है और अपने गेम मोड में वापस आ चुकी है। वह एली गोनी, जैस्मीन भसीन, अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलाइक जैसी हाउसमेट्स को वापस टक्कर दे रही हैं।

ऐसा लगता है, जैसे उन्हें आखिरकार अहसास हो गया है कि बिग बॉस के घर में उन्हें जीतने के लिए क्या करना है।

एमएनएस/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
BigBoss 14: Is Kavita Kaushik ready for the big game?
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी आगामी एक्शन कॉमेडी फिल्म बच्चन पांडे में सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म में कृति सैनन भी हैं।

शूटिंग जनवरी में जैसलमेर में स्थान पर शुरू होती है और मार्च तक जारी रहेगी। फिल्म में अरशद अक्षय के दोस्त की भूमिका में हैं।

फिल्म में अक्षय एक गैंगस्टर की भूमिका में हैं, जो एक अभिनेता बनने की इच्छा रखता है, जबकि कृति एक पत्रकार की भूमिका निभा रही हैं, जो निर्देशक बनना चाहती है।

इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने कहा, मेकर्स किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश कर रहे थे जो अक्षय की कॉमिक टाइमिंग का मुकाबला कर सके और उन्होंने अरशद को चुन लिया है, जिन्होंने वर्षो से इस स्थान को पक्का किया है। यह पहली बार है जब अरशद वारसी अक्षय कुमार के साथ काम कर रहे हैं।

एवाईवी/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Arshad Warsi starts shooting for Bachchan Pandey
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। अमेजन प्राइम वीडियो ने शनिवार को बहुप्रतीक्षित फिल्म कुली नंबर 1 का ट्रेलर को रिलीज कर दिया है। इस फिल्म को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित किया जाएगा। (जुड़वां और पार्टनर) के निर्देशक डेविड धवन की यह आगामी फिल्म साल 1995 में आई गोविंदा और करिश्मा कपूर की इसी नाम से बनी फिल्म का रीमेक है।

फिल्म में वरुण धवन और सारा अली खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा, फिल्म में परेश रावल, जावेद जाफरी, जॉनी लीवर और राजपाल यादव भी दूसरे कलाकारों संग नजर आएंगे।

फिल्म का निर्माण बासु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख ने किया है। इसका एक्सक्लूसिव प्रीमियर 25 दिसंबर, 2020 को क्रिसमस के मौके पर अमेजन प्राइम वीडियो पर किया जाएगा। प्राइम के माध्यम से दुनियाभर के 200 देशों और क्षेत्रों में यह फिल्म रिलीज की जाएगी।

निर्देशक डेविड धवन ने फिल्म को लेकर कहा, वास्तव में यह भारतीय मनोरंजन के लिए एक रोमांचकारी समय है। मुझे खुशी है कि बेहद प्यार और मेहनत से बनाई गई हमारी फिल्म को दुनिया भर के दर्शक देखेंगे। मैं अपनी इस फिल्म के प्रति दर्शकों की प्रतिक्रिया को देखने के लिए काफी उत्सुक हूं।

अभिनेता वरुण धवन कहते हैं, मुझे हमेशा से ही ऑरिजिनल कुली नंबर 1 का स्क्रीनप्ले और उसमें कलाकारों की परफॉर्मेस बेहद पसंद रही है। यह भी एक कारण है कि इस क्लासिक फिल्म के रीमेक में काम करना मेरे लिए काफी स्पेशल है। इस रोल के लिए तैयारी करने में भी काफी मजा आया था। एक एक्टर के तौर पर इस कॉमेडी फिल्म के रीमेक में काम करना वाकई में काफी मौज-मस्ती से भरपूर रहा है। मैं काफी खुश हूं कि दुनियाभर के दर्शक एक्सक्लूसिव रूप से अमेजन प्राइम वीडियो पर कुली नंबर 1 को देखकर क्रिसमस का जश्न मनाएंगे।

एएसएन/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coolie number 1 trailer released on Amazon Prime Video
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

पटना/मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री और गायिका एंजल राय अपने गाए गाने किन्ना सोना को लेकर लोगों से मिल रही प्रशंसा से बेहद उत्साहित हैं।

एंजल राय का नया गाना किन्ना सोना को स्ट्रिंग म्यूजिक द्वारा रिलीज किया गया है। गाने के जारी होने के साथ ही इसे यूट्यूब पर काफी सराहा जा रहा है। स्ट्रिंग एंटरटेनमेंट के बैनर तले बने इस म्यूजिक वीडियो के संगीतकार अभिनव बोरा, गीतकार शहाबुद्दीन अलवी और गायिका एंजल राय हैं। पप्लू दास के निर्देशन में बने इस वीडियो में एंजल राय के साथ सिद्धार्थ कश्यप दिखाई दे रहे हैं। एंजल इस वीडियो में काफी खूबसूरत भी दिख रही हैं।

एंजल इस गाने को लेकर मिल रहे समर्थन से उत्साहित हैं। उन्होंने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि जल्द ही वह नए गाने के साथ लोगों के बीच आएंगी। उन्होंने आशा जताते हुए कहा कि उनके आने वाले गाने भी लोगों को पसंद आएंगे।

उल्लेखनीय है कि एंजल का गाना रोई ना जे याद मेरी आई वे को लोगों ने बहुत सराहा है। इसे यूट्यूब पर 7.4 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। जी म्यूजिक से एंजल के कई गाने रिलीज होकर हिट हो चुके हैं। नक्काश अजीज के साथ एंजल के म्यूजिक वीडियो व्हाट्सएप का नंबर भी उनके प्रशंसकों द्वारा बहुत सराहा गया है।

एमएनपी/एएसएन



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Angel Raya excited by the success of String Music's Kinna Sona song
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget