Latest Post

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com,मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस ज्यादातर मुद्दों पर खुलकर बात करती है। एक बार फिर जूही ने अपने विचारों को खुलकर सभी के सामने रखा और भारत में आने वाली 5जी टेक्नोलॉजी के खिलाफ आवाज उठा दी। दरअसल, जूही चावला साफ-सफाई और पर्यावरण को लेकर अक्सर समाज में जागरुकता फैलाने का काम करती है। 5जी टेक्नोलॉजी का सीधा असर पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ेगा। यही वजह हैं कि, जूही ने 5जी टेक्नोलॉजी के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की है। 5 जी तकनीक अगर भारत में लागू हो गई तो, इससे आप सभी के सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ेंगा।

क्योंकि 5जी मोबाइल टावरों से बेहद हानिकारक रेडिएशन निकलेगा और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ ये इंसानी स्वास्थ्य को भी प्रभावित करेगा। इन सब बातों के मद्देनजर जूही ने इस तकनीक के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि, इसकी सुनवाई आज होने वाली थी लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो जूही की याचिका को कोर्ट में दूसरी पीठ को स्थानांतरित कर दिया गया है और अब इसकी सुनवाई 2 जून की होगी। 

जूही ने क्या मांग की
जूही ने 5जी तकनीक के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिसकी सुनवाई 2 जून को होगी। जूही ने एक याचिका कोर्ट में लगाई है। इस याचिका में जूही ने मांग की हैं कि, 5जी टेक्नोलॉजी को लागू करने से पहले इसके हर एक पहलू को बेहद ध्यान से पढ़ा जाएं और इससे प्रभावित होने वाली बात का भी ख्याल रखा जाए। सारी बातों को मद्देनजर रखते हुए इस टेक्नोलॉजी को भारत में लागू करने का फैसला लिया जाए। इसके अलावा जूही ने याचिका में कहा कि, भारत में दूरसंचार की योजनानुसार 5जी तकनीक को लागू किया गया तो, ऐसा कोई भी व्यक्ति, पशु-पक्षी, कीड़े-मकोड़े या पेड़-पौधे नहीं होंगे, जो इसके प्रभाव से अछूते रह जाए।

सभी लोग इससे निकलने वाली 24 घंटे और साल के 365 दिन आरएफ विकिरण के स्तर से नहीं बच पाएंगे। बता दें कि, जितनी विकिरण से अभी हानि हो रही हैं,,,अगर इस तकनीक को लागू कर दिया गया तो उससे 10 से 100 गुना अधिक विकिरण निकलेंगे और सभी को बुरी तरह प्रभावित करेंगे। जूही चावला की तरफ से अधिवक्ता दीपक खोसला ने याचिका में कहा है कि सक्षम प्राधिकार/अधिकारियों को इस बात को प्रमाणित करने का निर्देश देने की मांग की है कि 5जी तकनीक लोगों, बच्चों, जानवरों और हर प्रकार के जीवों, वनस्पतियों के लिए सुरक्षित है।

जूही चावला ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि, हम एडवांस टेक्नोलॉजी के खिलाफ बिल्कुल भी नहीं हैं, लेकिन हम टेक्नोलॉजी की दुनिया से निकलने वाले नए प्रोडक्ट्स को लेकर एक बात साफ कर दे कि, ऐसे वायरफ्री नेटवर्क और गैजेट्स से ऐसे हानिकारक रेडिएशन निकलते हैं कि, इसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य और उनकी सुरक्षा पर पड़ता है। पर्यावरण भी इससे अछूती नहीं रहती है। 

हालांकि, पर्यावरण और लोगों की स्वास्थ्य को लेकर इतनी चिंतित अभिनेत्री की याचिका पर कोर्ट क्या सुनवाई करता हैं, ये तो 2 जून को ही पता चलेगा। फिलहाल जूही की याचिका पढ़कर ऐसा लग रहा हैं कि, तकनीक चाहे जो हो, हमे ऐसे किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, जिसकी वजह से मानव और पर्यावरण के बीच का संतुलन बिगड़ता है।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Actress Juhi Chawla files plea against 5G technology
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com,मुंबई। टेलीविजन का मोस्ट पॉपुलर सीरियल "ये रिश्ता क्या कहलाता है" के फेम एक्टर करण मेहरा को मुंबई पुलिस ने घरेलू हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया था। करण की पत्नी निशा रावल ने उन पर मारपीट करने के खिलाफ केस दर्ज करवाया था, जिसके बाद गोरेगाव पुलिस ने करण के खिलाफ धारा 336, 337, 332, 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन अब करण जमानत पर रिहा हो चुके है। एक्टर की गिरफ्तारी के बाद नैतिक उर्फ करण के साथ  "ये रिश्ता क्या कहलाता है" में ऑनस्क्रीन बेटे का किरदार निभाने वाले रोहन मेहरा ने एक्टर का सपोर्ट किया है। वहीं रिहा होने के बाद करण मेहरा ने कहा कि, उन्हें फंसाया गया है। निशा और उनके भाई रोहित सेठिया एक एलिमनी अमाउंट मांगा लेकिन मैं वो देने में सक्षम नहीं था इसलिए मैंने मना कर दिया, जिसके बाद ये सारी घटना हुई। 

क्या कहा करण मेहरा ने

Karan Mehra - Nisha Rawal Case: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Actor's Shocking Statements on His Troubled Marriage

दरअसल, करण मेहरा ने रिहा होने के बाद आज तक को दिए एक इंटरव्यू के दौरान अपना पक्ष रखते हुए कहा कि, एलिमनी अमाउंट को लेकर उनकी बात निशा और उनके भाई रोहित सेठिया के बीच चल रही थी। एलिमनी अमाउंट इतना ज्यादा था कि मैं वो नहीं दे सकता हूं।कल रात भी इस पर बातें हुईं। रात 10 बजे दोनों यानि कि निशा और उनके भाई इस बात के लिए मेरे पास आए तो, मैंने मना किया फिर उन्होंने कहा कि, तुम लोग लीगल कर लेना फिर तो मैंने भी कहा की लीगल ही करते हैं। जब इन सारी बातों के बाद मैं अपने कमरे में अपनी मां से बात कर रहा था उस वक्त अचानक निशा मेरे कमरे में आई और मेरे पापा, मम्मी, भाई को गालियां देना शुरु कर दी। निशा ने मुझ पर थूक भी दिया और जोर जोर से चिल्लाते हुए कहा कि, देखो अब मैं क्या करती हूं। फिर वो बाहर गई और दीवार से अपना सर पीट लिया। सबको कहा कि, ये मैने किया है। जब मैंने कहा घर के कैमरे देखो ये मैने नहीं किया तो पता लगा सारे कैमरे पहले से बंद थे। निशा के भाई ने भी मुझ पर हाथ उठाया। हालांकि, पुलिस ने वहां पर कुछ नहीं किया लेकिन उन्होंने मेरी बात सुनी। आगे सच जरुर सामने आ जाएगा।

रोहन मेहरा ने क्या कहा

Rohan Mehra reacts on Karan Mehra's arrest: 'He will never hurt anyone' | News24

करण के साथ एक्टिंग करने वाले रोहन मेहरा ने उनका सपोर्ट किया है। एबीपी न्यूज डिजिटल में छपी खबर के अनुसार, करण मेहरा की गिरफ्तारी के बाद रोहन मेहरा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, जब तक उन दोनों ने साथ काम किया उन्होंने कभी करण मेहरा को चिल्लाते हुए या किसी से तेज़ आवाज़ में बात करते हुए भी नहीं देखा। ऐसे में करण पर इतने संगीन आरोपो को सुनकर रोहन को काफी हैरानी हो रही है। बता दें कि, करण मेहरा और निशा रावल ने 6 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद साल 2012 में शादी की थी और साल 2017 में दोनों को एक बेटा हुआ। 

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Actor karan mehra out on bail and says nisha is blamed him

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com,मुंबई। बॉलीवुड स्टार अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर लाइमलाइट में रहते है। आजकल फिल्मी सितारें अपने निजी जिंदगी के कई खुलासे सोशल मीडिया के जरिए करते है। इस लिस्ट में मलाइका का नाम भी शामिल है। दरअसल, फिटनेस क्वीन और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फोटो शेयर करते हुए इस बात का खुलासा किया हैं कि, उनकी जिंदगी में कौन सा ऐसा वक्त था, जब वो सबसे ज्यादा टूट गई थी और उन्होंने अपनी सहनशक्ति खो दी थी। मलाइका ने बताया कि, जब उनकी रिपोर्ट पिछले साल कोरोना पॉजिटिव आई थी। उस वक्त वो सबसे ज्यादा कमजोर पड़ गई थी और अपने परिवार से दूर इस वायरस ने उन्हें शारीरिक रुप से तोड़ कर रख दिया था।

देखिए, मलाइका का पोस्ट

मलाइका ने अपनी 3 फोटो का कोलाज शेयर किया, जिसमें वो ब्लैक स्पोर्ट्स ब्रा के साथ परफेक्ट वॉशबोर्ड एब्स फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही है। इस फोटो को पोस्ट करते हुए उन्होंने एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है। मलाइका ने लिखा, "आप बहुत भाग्यशाली हैं", "यह इतना आसान रहा होगा" कुछ ऐसा है जो मैं नियमित रूप से सुनती हूं। हां, मैं अपने जीवन में बहुत सी चीजों के लिए आभारी हूं। लेकिन किस्मत ने इसमें बहुत छोटी भूमिका निभाई। और आसान!? बॉय! कि, यह नहीं था। मेरी कोरोना रिपोर्ट 5 ,सितंबर को पॉजिटिव आई और यह वास्तव में खराब था। कोई भी व्यक्ति जो कोविड रिकवरी को आसान कहता है, वह या तो बहुत अच्छी प्रतिरक्षा के साथ धन्य है या उसे COVID  के संघर्षों के बारे में पता नहीं है। इसे स्वयं पढ़ने के बाद, "आसान" वह शब्द नहीं है जिसे मैं चुनूंगी। इसने मुझे शारीरिक रूप से तोड़ दिया। 2 कदम चलना एक कठिन कार्य की तरह लगा। बस बिस्तर से उठकर बैठना, खिड़की के पास खड़ा होना अपने आप में एक यात्रा थी। मेरा वजन बढ़ गया, मैं कमजोर महसूस कर रही थी, मेरी सहनशक्ति खो गई, मैं अपने परिवार से दूर थी और बहुत कुछ। मेरा अंततः २६ सितंबर को कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई और मैं बहुत आभारी थी कि मैंने ये कर दिखाया । लेकिन कमजोरी बनी रही। मुझे निराशा हुई कि मेरा शरीर मेरे दिमाग का समर्थन नहीं कर रहा था। मुझे डर था कि कहीं मेरी ताकत वापस नहीं आई तो, मैं कैसे रहूंगी। मैं सोच रही थी कि क्या मैं 24 घंटों में एक गतिविधि भी पूरी कर पाऊंगी।

मलाइका आगे लिखती हैं कि, नेगेटिव होने के बाद जब मैंने अपनी पहली कसरत की तो ये काफी क्रूर था। मैं कुछ भी अच्छा नहीं कर सकी। मुझे टूटा हुआ महसूस हुआ। लेकिन दूसरे दिन, मैं उठ खड़ी हुई और मैंने अपने आप से कहा, मैं अपनी निर्माता हूं। और फिर दिन ३ और ४ और ५ ...इस तरह मुझे कोरोना नेगेटिव आए लगभग 32 सप्ताह हो चुके थे और मैं आखिरकार अपने आप को फिर से महसूस करने लगी हूं। मैं कोरोना पॉजिटिव होने से पहले जैसा खुद को महसूस करती थी, मैं उसी तरह कसरत करने में सक्षम हूं। मैं बेहतर सांस लेने में सक्षम हूं और मैं अब शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से मजबूत महसूस करती हूं। चार अक्षर का शब्द जिसने मुझे आगे बढ़ाया, वह था HOPE। उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा, तब भी जब ऐसा लगे कि यह ठीक नहीं है। आप सभी का धन्यवाद जो मुझे संदेश, डीएम और प्रेरक सामग्री भेज रहे हैं जिन्होंने मेरा उत्साह बढ़ाया है। लेकिन मैं यह भी प्रार्थना करती हूं कि दुनिया भी ठीक हो जाए और हम सब एक साथ इससे बाहर आएं। मैं इस चरण से 2 शब्दों के साथ बाहर आई हूं। धैर्य और कृतज्ञता। शुक्रिया मेरे प्यारे भाई और साथी @sarvesh_shashi। अगले 30 सप्ताह का चरण जून में शुरू होगा!
 
Bollywood actress malaika arora shares her covid recovery experience

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को आज देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी सभी जानते हैं, लेकिन इस नाम और शौहरत को कमाने में बिग-बी ने दिन-रात मेहनत और लंबा संघर्ष किया है। इंडस्ट्री में बहुत कम लोग ऐसे हैं जो ढलती उम्र के बाद भी काम करते है। इनमें से एक बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी हैं। आज अमिताभ को हिंदी सिनेमा में पूरे 52 साल हो गए है। इस बात की जानकारी बिग-बी ने एक फोटो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर दी है। बता दें कि, Ef moses ने आज इस खास दिन पर अभिताभ बच्चन के 52 साल पूरे होने की खुशी में एक कोलाज बनाया है। इस कोलाज को बिग-बी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से फैंस के साथ शेयर किया है। अमिताभ ने Ef moses का धन्यवाद करते हुए फैंस को इतने प्यार के लिए आभार भी जताया है।

देखिए, अमिताभ का पोस्ट

इस फोटो को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन लिखते है,  '52 साल, आपका धन्यवाद, फिर भी समझ नहीं आ रहा कि इतना समय कैसे बीत गया'। बता दें कि, अमिताभ की ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस इस पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। बहुत से लोग उनकी तारीफ भी कर रहे है। हालांकि, इंडस्ट्री में अमिताभ का योगदान शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने 'बागबान', 'मोहब्बतें', 'ब्लैक', 'पा', 'बाबुल', 'कभी खुशी कभी गम', 'कभी अलविदा ना कहना', 'चीनी कम', 'सरकार', 'बदला' जैसी एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में दी है।

अमिताभ सिर्फ फिल्मों में काम नहीं करते बल्कि कई समाज सेवा वाले काम भी करते है। देशभर में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है। ऐसे में अमिताभ ने तत्परता दिखाते हुए मदद का हाथ आगे बढ़ाया और हाल ही में ग्लोबल सिटीजन से भारत की मदद करने की अपील की थी। अमिताभ ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि, नमस्कार मैं अमिताभ बच्चन, मेरा देश भारत कोरोना की अचानक आई दूसरी लहर से जूझ रहा है। ग्लोबल सिटीजन होने के नाते मैं बाकी ग्लोबल सिटीजन से अपील करता हूं कि वे अपनी सरकारों, फार्मास्युटिकल कंपनियों से बात करें और उन्हें दान करने, मदद करने के लिए के लिए कहें। जनता की मदद करने के लिए जो इस समय सबसे ज्यादा जरूरी है। हर कोशिश मायने रखती है। जैसा कि महात्मा गांधीजी ने कहा था- विनम्रता से आप दुनिया को हिला सकते हैं। शुक्रिया।

इतना ही नहीं बिग बी ने दिल्ली में कोविड सेंटर के लिए 2 करोड़ भी डोनेट भी किया था। इस बात की जानकारी खुद कोविड केयर फेसिलिटी रकाबगंज गुरुद्वारा ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। अकाली दल पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा ने अमिताभ बच्चन को लेकर एक पोस्ट करते हुए लिखा था कि, जब दिल्ली ऑक्सीजन के लिए तड़प रही थी, अमिताभ ने लगभग हर दिन मुझे फोन करके इस फेसिलिटी के बारे में पूछा।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Bollywood actor amitabh bachchan completed 52 years in film industry
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com,मुंबई। बॉलीवुड स्टार अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर लाइमलाइट में रहते है। आजकल फिल्मी सितारें अपने निजी जिंदगी के कई खुलासे सोशल मीडिया के जरिए करते है। इस लिस्ट में मलाइका का नाम भी शामिल है। दरअसल, फिटनेस क्वीन और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फोटो शेयर करते हुए इस बात का खुलासा किया हैं कि, उनकी जिंदगी में कौन सा ऐसा वक्त था, जब वो सबसे ज्यादा टूट गई थी और उन्होंने अपनी सहनशक्ति खो दी थी। मलाइका ने बताया कि, जब उनकी रिपोर्ट पिछले साल कोरोना पॉजिटिव आई थी। उस वक्त वो सबसे ज्यादा कमजोर पड़ गई थी और अपने परिवार से दूर इस वायरस ने उन्हें शारीरिक रुप से तोड़ कर रख दिया था।

देखिए, मलाइका का पोस्ट

मलाइका ने अपनी 3 फोटो का कोलाज शेयर किया, जिसमें वो ब्लैक स्पोर्ट्स ब्रा के साथ परफेक्ट वॉशबोर्ड एब्स फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही है। इस फोटो को पोस्ट करते हुए उन्होंने एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है। मलाइका ने लिखा, "आप बहुत भाग्यशाली हैं", "यह इतना आसान रहा होगा" कुछ ऐसा है जो मैं नियमित रूप से सुनती हूं। हां, मैं अपने जीवन में बहुत सी चीजों के लिए आभारी हूं। लेकिन किस्मत ने इसमें बहुत छोटी भूमिका निभाई। और आसान!? बॉय! कि, यह नहीं था। मेरी कोरोना रिपोर्ट 5 ,सितंबर को पॉजिटिव आई और यह वास्तव में खराब था। कोई भी व्यक्ति जो कोविड रिकवरी को आसान कहता है, वह या तो बहुत अच्छी प्रतिरक्षा के साथ धन्य है या उसे COVID  के संघर्षों के बारे में पता नहीं है। इसे स्वयं पढ़ने के बाद, "आसान" वह शब्द नहीं है जिसे मैं चुनूंगी। इसने मुझे शारीरिक रूप से तोड़ दिया। 2 कदम चलना एक कठिन कार्य की तरह लगा। बस बिस्तर से उठकर बैठना, खिड़की के पास खड़ा होना अपने आप में एक यात्रा थी। मेरा वजन बढ़ गया, मैं कमजोर महसूस कर रही थी, मेरी सहनशक्ति खो गई, मैं अपने परिवार से दूर थी और बहुत कुछ। मेरा अंततः २६ सितंबर को कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई और मैं बहुत आभारी थी कि मैंने ये कर दिखाया । लेकिन कमजोरी बनी रही। मुझे निराशा हुई कि मेरा शरीर मेरे दिमाग का समर्थन नहीं कर रहा था। मुझे डर था कि कहीं मेरी ताकत वापस नहीं आई तो, मैं कैसे रहूंगी। मैं सोच रही थी कि क्या मैं 24 घंटों में एक गतिविधि भी पूरी कर पाऊंगी।

मलाइका आगे लिखती हैं कि, नेगेटिव होने के बाद जब मैंने अपनी पहली कसरत की तो ये काफी क्रूर था। मैं कुछ भी अच्छा नहीं कर सकी। मुझे टूटा हुआ महसूस हुआ। लेकिन दूसरे दिन, मैं उठ खड़ी हुई और मैंने अपने आप से कहा, मैं अपनी निर्माता हूं। और फिर दिन ३ और ४ और ५ ...इस तरह मुझे कोरोना नेगेटिव आए लगभग 32 सप्ताह हो चुके थे और मैं आखिरकार अपने आप को फिर से महसूस करने लगी हूं। मैं कोरोना पॉजिटिव होने से पहले जैसा खुद को महसूस करती थी, मैं उसी तरह कसरत करने में सक्षम हूं। मैं बेहतर सांस लेने में सक्षम हूं और मैं अब शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से मजबूत महसूस करती हूं। चार अक्षर का शब्द जिसने मुझे आगे बढ़ाया, वह था HOPE। उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा, तब भी जब ऐसा लगे कि यह ठीक नहीं है। आप सभी का धन्यवाद जो मुझे संदेश, डीएम और प्रेरक सामग्री भेज रहे हैं जिन्होंने मेरा उत्साह बढ़ाया है। लेकिन मैं यह भी प्रार्थना करती हूं कि दुनिया भी ठीक हो जाए और हम सब एक साथ इससे बाहर आएं। मैं इस चरण से 2 शब्दों के साथ बाहर आई हूं। धैर्य और कृतज्ञता। शुक्रिया मेरे प्यारे भाई और साथी @sarvesh_shashi। अगले 30 सप्ताह का चरण जून में शुरू होगा!
 
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Bollywood actress malaika arora shares her covid recovery experience
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, मुंबई। कोरोना ने जहां एक तरफ अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से तोड़ दिया, तो दूसरी तरफ लोग नई कामों की तलाश में दर-दर भटकने को मजबूर हो गए। महाराष्ट्र में टीवी सीरियल और फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई। देशभर के तमाम थिएटर्स बंद पड़े है, जो 50% क्षमता के साथ खुले है, उनमें लोग पहले की तरह नहीं जा रहे है। इसलिए बॉलीवुड स्टार्स ने बड़े पर्दे की जगह अब अपनी फिल्मों को डिजिटल प्लेटफार्म में रिलीज करने का फैसला किया है।

हालांकि, 2020 से ही कई सितारों ने OTT प्लेटफार्म की तरफ रुख कर लिया था। हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा विद्या बालन ने भी डिजिटल दुनिया में अपनी फिल्मों को रिलीज करना शुर कर दिया है। पिछले साल उनकी फिल्म 'शकुंतला देवी' अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी, जिसको दर्शकों से अच्छा-खासा रिस्पांस मिला था। अब हाल ही में विद्या की एक और फिल्म 'शेरनी' का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। कुछ दिन पहले इसका पहला पोस्टर सामने आया था और अब टीजर। विद्या की इस फिल्म का टीजर काफी छोटा हैं, लेकिन एक फॉरेस्‍ट अफसर बनकर बोले गए विद्या के एक डायलॉग ने धूम मचा दिया है। 

विद्या का डायलॉग
दरअसल, इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। फिलहाल इसका टीजर सामने आ गया है। 'शेरनी' का टीजर मात्र 30 सेकेंड का हैं, लेकिन विद्या की दमदार डायलॉग डिलीवरी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। टीजर में आपको विद्या घने जंगलों में किसी की तलाश में नजर आएंगी। फॉरेस्‍ट अफसर बनी विद्या के साथ वन विभाग के कुछ अफसर में दिखाई दे रहे है। उस जंगल में कुछ ढूंढ़ते हुए विद्या कहती हैं कि, "जंगल कितना भी घना क्‍यों न हो, शेरनी अपना रास्‍ता ढूंढ़ ही लेती है।" विद्या की ये आवाज इतनी शानदार हैं कि, आप फिल्म को देखने के लिए मजबूर हो जाएंगे। हालांकि, 2 जून यानि कि आज इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया जाएगा, जिसमें फिल्म की कहानी के बारे में बहुत सी चीजें आपको साफ हो जाएंगी।

A post shared by Vidya Balan (@balanvidya)

विद्या ने पोस्टर किया था शेयर
कुछ दिन पहले ही विद्या ने फिल्म का पहला पोस्टर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। पोस्टर शेयर करते हुए विद्या ने लिखा था, " निडर होकर वह दुनिया में कदम रखती है! अपनी नवीनतम फिल्म 'शेरनी' की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।@primevideoin Meet #SherniOnPrime in June" 

A post shared by Vidya Balan (@balanvidya)

विद्या के साथ ये एक्टर्स आ रहे नजर
'शेरनी' का टीजर रिलीज कर दिया गया है, आज ट्रेलर भी सामने आ जाएगा। बता दें कि, इस फिल्म में विद्या बालन के अलावा और भी कई दमदार एक्टर्स नजर आने वाले है, जो कहानी को और दमदार बनाने में मदद करेंगे। शेरनी में विजय राज, नीरज काबी, ईला अरुण, शरत सक्‍सेना और बृजेंद्र काला आपको महत्वपूर्ण किरदार में दिखाई देंगे। इस फिल्म को प्रोड्यूस भूषण कुमार ने किया है और ये टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज होगी। फिलहाल फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता लगेगा कि, इसकी कहानी में भी उतना ही दम हैं, जितना उम्मीद की जा रही है या फिर नहीं। 

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Vidya balan starrer sherni teaser release and trailer will be launch on 2nd june
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget