Latest Post

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, मुंबई। कोरोना ने जहां एक तरफ अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से तोड़ दिया, तो दूसरी तरफ लोग नई कामों की तलाश में दर-दर भटकने को मजबूर हो गए। महाराष्ट्र में टीवी सीरियल और फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई। देशभर के तमाम थिएटर्स बंद पड़े है, जो 50% क्षमता के साथ खुले है, उनमें लोग पहले की तरह नहीं जा रहे है। इसलिए बॉलीवुड स्टार्स ने बड़े पर्दे की जगह अब अपनी फिल्मों को डिजिटल प्लेटफार्म में रिलीज करने का फैसला किया है।

हालांकि, 2020 से ही कई सितारों ने OTT प्लेटफार्म की तरफ रुख कर लिया था। हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा विद्या बालन ने भी डिजिटल दुनिया में अपनी फिल्मों को रिलीज करना शुर कर दिया है। पिछले साल उनकी फिल्म 'शकुंतला देवी' अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी, जिसको दर्शकों से अच्छा-खासा रिस्पांस मिला था। अब हाल ही में विद्या की एक और फिल्म 'शेरनी' का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। कुछ दिन पहले इसका पहला पोस्टर सामने आया था और अब टीजर। विद्या की इस फिल्म का टीजर काफी छोटा हैं, लेकिन एक फॉरेस्‍ट अफसर बनकर बोले गए विद्या के एक डायलॉग ने धूम मचा दिया है। 

विद्या का डायलॉग
दरअसल, इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। फिलहाल इसका टीजर सामने आ गया है। 'शेरनी' का टीजर मात्र 30 सेकेंड का हैं, लेकिन विद्या की दमदार डायलॉग डिलीवरी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। टीजर में आपको विद्या घने जंगलों में किसी की तलाश में नजर आएंगी। फॉरेस्‍ट अफसर बनी विद्या के साथ वन विभाग के कुछ अफसर में दिखाई दे रहे है। उस जंगल में कुछ ढूंढ़ते हुए विद्या कहती हैं कि, "जंगल कितना भी घना क्‍यों न हो, शेरनी अपना रास्‍ता ढूंढ़ ही लेती है।" विद्या की ये आवाज इतनी शानदार हैं कि, आप फिल्म को देखने के लिए मजबूर हो जाएंगे। हालांकि, 2 जून यानि कि आज इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया जाएगा, जिसमें फिल्म की कहानी के बारे में बहुत सी चीजें आपको साफ हो जाएंगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vidya Balan (@balanvidya)

विद्या ने पोस्टर किया था शेयर
कुछ दिन पहले ही विद्या ने फिल्म का पहला पोस्टर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। पोस्टर शेयर करते हुए विद्या ने लिखा था, " निडर होकर वह दुनिया में कदम रखती है! अपनी नवीनतम फिल्म 'शेरनी' की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।@primevideoin Meet #SherniOnPrime in June" 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vidya Balan (@balanvidya)

विद्या के साथ ये एक्टर्स आ रहे नजर
'शेरनी' का टीजर रिलीज कर दिया गया है, आज ट्रेलर भी सामने आ जाएगा। बता दें कि, इस फिल्म में विद्या बालन के अलावा और भी कई दमदार एक्टर्स नजर आने वाले है, जो कहानी को और दमदार बनाने में मदद करेंगे। शेरनी में विजय राज, नीरज काबी, ईला अरुण, शरत सक्‍सेना और बृजेंद्र काला आपको महत्वपूर्ण किरदार में दिखाई देंगे। इस फिल्म को प्रोड्यूस भूषण कुमार ने किया है और ये टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज होगी। फिलहाल फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता लगेगा कि, इसकी कहानी में भी उतना ही दम हैं, जितना उम्मीद की जा रही है या फिर नहीं। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Vidya balan starrer sherni teaser release and trailer will be launch on 2nd june
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com,मुंबई। कोरोना काल के बीच बच्चों की पढ़ाई से लेकर करियर तक सब कुछ बुरी तरह से प्रभावित हो चुका है। लेकिन, माता-पिता अभी अपने बच्चों के स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा ध्यान दे रहे है और वक्त के हिसाब से ये जरुरी भी है। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी कोरोना के देखते हुए अपने बच्चों को घर में रखने का फैसला किया है। इस वजह से वो अक्सर बच्चों की छोटी-बड़ी एक्टिविटी को सोशल मीडिया पर शेयर करते है। हाल ही में बॉलीवुड दिवा माधुरी दीक्षित ने भी कुछ ऐसा ही शेयर किया है। दरअसल, डांसिंग क्वीन माधुरी ने अपने बेटे अरिन का एक प्राउड मोमेंट अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर करते हुए उसे भविष्य की शुभकामनाएं दी है। बता दें कि, माधुरी और श्रीराम माधव नेने के बेटे अरिन ने ग्रेजुएशन कंप्लीट कर लिया है। खास बात तो ये हैं कि, अरिन ने फ्लाइंग कलर्स के साथ ग्रेजुएशन पास किया है, जिसको लेकर माधुरी और उनके पति श्रीराम माधव नेने ने बेटे की इस अचिवमेंट को फैंस के साथ शेयर किया है।

क्या कहा माधुरी ने 

माधुरी ने बेटे अरिन का एक वीडियो शेयर किया है,जिसमें वो अलग-अलग पोज में नजर आ रहे है। माधुरी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, राम और मेरे लिए एक गर्व का क्षण है, हाई स्कूल से अरिन ने फ्लाइंग कलर्स के साथ ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है। बधाई अरिन 2021 की ग्रेजुएशन क्लास के लिए। हम सराहना करते हैं, यह वर्ष आप सभी के लिए कितना कठिन रहा है और हम आपकी लचीलापन, ताकत, कड़ी मेहनत को सलाम करते हैं, स्थिति से ऊपर उठने और सफल होने पर ध्यान केंद्रित करें। अपने जुनून का पालन करें और समझें कि एक दिन आपके पास बदलाव लाने की शक्ति होगी, इसका अच्छी तरह से उपयोग करें। आप जो कुछ भी करते हैं हम उसमें आपकी सफलता की कामना करते हैं। आपको हमेशा प्यार।

वहीं श्रीराम माधव नेने ने बेटे अरिन का वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा कि, प्रिय अरिन, आपके हाई स्कूल ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए बहुत-बहुत बधाई। यह दुनिया के लिए और आपके सभी सहपाठियों और आपके लिए एक चुनौतीपूर्ण वर्ष रहा है। हम आपके कॉलेज में प्रवेश करने के लिए शुभकामनाएं देते हैं साथ ही हम ये देखने के लिए उत्सुक हैं कि आप और आपके सहपाठी कैसे आगे बढ़ेंगे और आप सभी अपने आसपास की दुनिया के लिए महान कार्य करें। विद लव डैड।

बता दें कि, बॉलीवुड की डांसिंग डिवा, मशहूर अदाकारा और  लाखों दिलों पर राज करने वाली धक-धक गर्ल  माधुरी दीक्षित ने अमेरिका के डॉ. श्रीराम माधव नेने से शादी की और विदेश शिफ्ट हो गई, लेकिन  शादी के लंबे ब्रेक के बाद वो भारत वापस आई और साल 2006 में फिल्म "आजा नचले" से दोबारा कमबैक किया। माधुरी ने 7 अक्टूबर 1999 को अमेरिका में रहने वाले श्रीराम नेने से शादी की। आज माधुरी और नेने के दो बच्चे हैं,रियान और एरिन नेने।  



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Actress madhuri dixit shares her son arin proud moment
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, मुंबई। बॉलीवुड स्टार अपने प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक सुर्खियों में बने रहते है। फैशन हो या करियर सेलेब्स की हर छोटी-बड़ी चीज मीडिया के नजरों से नहीं बचती। इसी तरह स्टारकिड्स का स्टारडम भी काफी कम उम्र में ही नजर आने लगता है। जैसे, सैफरीन के बेटे तैमूर अली खान अपने जन्म से लेकर अब तक पैपराजी के कैमरों में अक्सर कैद हो जाते है। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की एंट्री अभी बॉलीवुड में नहीं हुई हैं लेकिन फिर भी सुहाना सोशल मी़डिया पर बिग फैन फॉलोइंग शेयर करती है। फैंस को अक्सर स्टारकिड्स के डेब्यू का भी इंतजार रहता है। जैसे, श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर से लेकर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर तक अपने डेब्यू को लेकर खूब चर्चा में है। इन सब के बीच कुछ सेलेब्स ऐसे हैं, जो अपने बच्चों को लाइमलाइट से कोसो दूर रखते हैं। आज हम आपको दिखाएंगे, उन स्टारकिड्स की कुछ अनदेखी तस्वीरें।

सबसे पहला नंबर आता है, इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की। इस कपल ने अपने बेटी वामिका के जन्म से पहले ही सभी पैपराजी को एक लेटर के साथ गिफ्ट भेजा और उनसे रिक्वेस्ट करी कि, बच्चें की तस्वीरें लेने के लिए वो सभी अस्पताल के बाहर भीड़ इकट्ठी न करें। पैपराजी ने भी उनकी इस बात का ख्याल रखा और उन्हें वामिका के जन्म से लेकर अब तक किसी ने परेशान नहीं किया। न ही चोरी-छिपे फोटो खींचने की कोशिश की। हालांकि, विराट-अनुष्का के फैंस उनकी बेटी वामिका की एक झलक देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

Virat Kohli treats fans with beautiful photo of Anushka Sharma and baby Vamika, pens note on International Women's Day

अनुष्का के कुछ दिन बाद करीना कपूर ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया लेकिन इस बार उन्होंने पूरी सावधानी बरततें हुए छोटे बेटे को मीडिया की नजरों से दूर रखा। हालांकि, इसमें कोई शक नहीं की करीना के बड़े बेटे तैमूर अली खान पैपराजी के पसंदीदा स्टारकिड हैं। करीना कपूर ने 21 फरवरी 2021 को तैमूर के छोटे भाई को जन्म दिया था। मदर्स डे के दिन बेबो ने तैमूर के साथ अपने छोटे नवाब की एक झलक शेयर की थी, लेकिन उसमें उनका चेहरा नहीं दिख रहा था।  

Kareena Kapoor's weekends with Saif, Taimur and newborn son look like this, see photo | Entertainment News,The Indian Express

नंबर तीन पर आते हैं हिंदी सिनेमा के खिलाड़ी कुमार उर्फ अक्षय कुमार और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना। ट्विंकल एक्ट्रेस के साथ-साथ प्रोड्यूसर और राइटर भी है। सोशल मीडिया पर ये कपल काफी एक्टिव रहता है। वहीं ट्विकंल अपनी प्यारी बेटी नितारा की कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करती हैं लेकिन किसी में भी उनका चेहरा दिखाई नहीं देता। नितारा कैमरें की चमक-धमक से कोसो दूर रहती है। 

Akshay Kumar's Birthday Wish for His Daughter Nitara is the Cutest Thing on the Internet Today - Celebrity, Cosmopolitan India

नंबर चार पर आते हैं बॉलीवुड के जानें-माने अभिनेता और अवॉर्ड फंक्शन से किनारा करने वाले आमिर खान। आमिर ने हाल ही में सोशल मीडिया से छुट्टी ले ली है। वो अब किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म में एक्टिव नहीं है। शुरुआत का वक्त छोड़ दिया जाए तो आमिर खान के सबसे छोटे बेटे आजाद खान को कई सालों से मीडिया के कैमरें में नहीं देखा गया। हालांकि, अब तो आमिर भी इससे दूरी बनाने लगे है। 

Azad Rao Khan (Aamir Khan's Son) Wiki, Biography, Age, Family, Images - News Bugz

नंबर पांच पर आती हैं बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाली रानी मुखर्जी और फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा। रानी- आदित्य की एक बेटी है। दोनों ने साल 2014 में एक-दूसरे से शादी कर ली थी। लेकिन बेटी के पहले जन्मदिन पर उनकी फोटो शेयर करने के बाद रानी ने उन्हें लाइमलाइट से काफी दूर रखा था। हालांकि अब वो कभी-कभी इवेंट पर बेटी के साथ नजर आने लगी है। 

Rani Mukherjee cute daughter Adira Chopra just look like carbon copy of her | - YouTube



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
bollywood star kids who away from limelight and media camera
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, मुंबई। कोरोना ने जहां एक तरफ अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से तोड़ दिया, तो दूसरी तरफ लोग नई कामों की तलाश में दर-दर भटकने को मजबूर हो गए। महाराष्ट्र में टीवी सीरियल और फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई। देशभर के तमाम थिएटर्स बंद पड़े है, जो 50% क्षमता के साथ खुले है, उनमें लोग पहले की तरह नहीं जा रहे है। इसलिए बॉलीवुड स्टार्स ने बड़े पर्दे की जगह अब अपनी फिल्मों को डिजिटल प्लेटफार्म में रिलीज करने का फैसला किया है।

हालांकि, 2020 से ही कई सितारों ने OTT प्लेटफार्म की तरफ रुख कर लिया था। हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा विद्या बालन ने भी डिजिटल दुनिया में अपनी फिल्मों को रिलीज करना शुर कर दिया है। पिछले साल उनकी फिल्म 'शकुंतला देवी' अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी, जिसको दर्शकों से अच्छा-खासा रिस्पांस मिला था। अब हाल ही में विद्या की एक और फिल्म 'शेरनी' का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। कुछ दिन पहले इसका पहला पोस्टर सामने आया था और अब टीजर। विद्या की इस फिल्म का टीजर काफी छोटा हैं, लेकिन एक फॉरेस्‍ट अफसर बनकर बोले गए विद्या के एक डायलॉग ने धूम मचा दिया है। 

विद्या का डायलॉग
दरअसल, इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। फिलहाल इसका टीजर सामने आ गया है। 'शेरनी' का टीजर मात्र 30 सेकेंड का हैं, लेकिन विद्या की दमदार डायलॉग डिलीवरी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। टीजर में आपको विद्या घने जंगलों में किसी की तलाश में नजर आएंगी। फॉरेस्‍ट अफसर बनी विद्या के साथ वन विभाग के कुछ अफसर में दिखाई दे रहे है। उस जंगल में कुछ ढूंढ़ते हुए विद्या कहती हैं कि, "जंगल कितना भी घना क्‍यों न हो, शेरनी अपना रास्‍ता ढूंढ़ ही लेती है।" विद्या की ये आवाज इतनी शानदार हैं कि, आप फिल्म को देखने के लिए मजबूर हो जाएंगे। हालांकि, 2 जून यानि कि आज इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया जाएगा, जिसमें फिल्म की कहानी के बारे में बहुत सी चीजें आपको साफ हो जाएंगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vidya Balan (@balanvidya)

विद्या ने पोस्टर किया था शेयर
कुछ दिन पहले ही विद्या ने फिल्म का पहला पोस्टर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। पोस्टर शेयर करते हुए विद्या ने लिखा था, " निडर होकर वह दुनिया में कदम रखती है! अपनी नवीनतम फिल्म 'शेरनी' की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।@primevideoin Meet #SherniOnPrime in June" 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vidya Balan (@balanvidya)

विद्या के साथ ये एक्टर्स आ रहे नजर
'शेरनी' का टीजर रिलीज कर दिया गया है, आज ट्रेलर भी सामने आ जाएगा। बता दें कि, इस फिल्म में विद्या बालन के अलावा और भी कई दमदार एक्टर्स नजर आने वाले है, जो कहानी को और दमदार बनाने में मदद करेंगे। शेरनी में विजय राज, नीरज काबी, ईला अरुण, शरत सक्‍सेना और बृजेंद्र काला आपको महत्वपूर्ण किरदार में दिखाई देंगे। इस फिल्म को प्रोड्यूस भूषण कुमार ने किया है और ये टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज होगी। फिलहाल फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता लगेगा कि, इसकी कहानी में भी उतना ही दम हैं, जितना उम्मीद की जा रही है या फिर नहीं। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Vidya balan starrer sherni teaser release and trailer will be launch on 2nd june
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com,मुंबई। फेमस टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के नैतिक उर्फ करण मेहरा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर पत्नी और एक्ट्रेस निशा रावल के साथ मारपीट (घरेलू हिंसा) का आरोप है। रिपोर्ट्स के अनुसार करण मेहरा और निशा रावल के बीच कई दिनों से आपस में मनमोटाव की खबरें सामने आ रही थी, लेकिन विवाद यहां तक पहुंच जाएगा। इस बात का अंदाजा किसी को नहीं था।

हालांकि, आपसी मतभेद को लेकर दोनों लोगों से बात करने की कोशिश की जा चुकी है, लेकिन एक तरफ करण मेहरा ने इस बारे में बात करने से साफ इंकार कर दिया तो दूसरी तरफ उनकी पत्नी निशा रावल ने सभी बातों को महज अफवाह बताया और कोई भी स्टेटमेंट मीडिया को देने से मना कर दिया। अब निशा ने पति करण के खिलाफ पुलिस में FIR  दर्ज करा दी, जिसके बाद करण मेहरा को गोरेगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उनका बयान दर्ज किया जा रहा है।

कैसे हुई दोनों की शादी

टीवी सेलेब्स अक्सर एक-दूसरे के साथ काम करते-करते नजदीक आ जाते है। दो लोगों के बीच दोस्ती होती है फिर प्यार और प्यार भरा ये रिश्ता शादी में बदल जाता है। ऐसा ही कुछ करण मेहरा और निशा रावल के बीच हुआ। दरअसल, एक्टर करण मेहरा और निशा रावल की फर्स्ट मीटिंग फिल्म  'हंसते हंसते' के सेट पर साल 2008 में हुई। दोनों ने पहली मुलाकात के बाद दोस्ती की। इस फिल्म में करण का काम स्टाइलिस्ट का था क्योंकि करण भले ही एक्टिंग करते है लेकिन बहुत कम लोगों को पता हैं कि, वो एक फैशन ग्रैजुएट भी है। वहीं निशा इस फिल्म में काम कर रही थी। दोनों ने इस सेट में मुलाकात के बाद एक-दूसरे को डेट करना शुरु कर दिया। लंबे समय तक डेट करने के बाद करण और निशा ने साल 2012 में शादी कर ली और साल 2017 में निशा ने एक बेटे को जन्म दिया।

वर्कफ्रंट
करण मेहरा और निशा के काम की बात की जाएं तो, करण ने टीवी के मशहूर और सबसे लंबे समय तक चलने वाले सीरियल  'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नैतिक सिंघानिया का किरदार निभाया था। शो में करण के साथ हिना खान भी लीड रोल में थी। अक्षरा और नैतिक की जोड़ी ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई थी। लेकिन बाद में हिना और करण दोनों ने ही इस शो को छोड़ दिया था। हालांकि, इस शो में लीड रोल करने के बाद वो बहुत फेमस हुए और घर-घर में लोग उन्हें नैतिक के नाम से जानने लगे। इसके बाद करन कलर्स के धारावहिक 'शुभारंभ' में भी नजर आए थे। वहीं निशा ने फिल्म "हंसते-हंसते" और "रफू चक्कर" जैसी फिल्मों में काम करके नाम कमाया है। बता दें कि, दोनों कपल एक साथ टीवी के कुछ शोज जैसे 'नच बलिए 5' और 'किचन चैंपियन 5' में नजर आ चुके है। करण 'बिग बॉस सीजन 10' में भी दिखाई दिए थे। उस वक्त उनकी पत्नी निशा रावल प्रेग्नेंट थी। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Mumbai police arrested to Actor karan mehra for domestic violence
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com,मुंबई। कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को तबाह करके रख दिया। देशभर में इसकी दूसरी लहर चल रही है, जिसमें लाखों लोगों की मौत हो गई है। कोरोना की इस चेन को तोड़ने का एकमात्र तरीका हैं वैक्सीनेशन, जिसके लिए देश के हर कोने में लोगों को काफी इंतजार करना पड़ रहा है। बताया जा रहा हैं कि, आम लोग वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट बुक नहीं कर पा रहे है। इस बीच इंडस्ट्री के गलियारें से एक ऐसी खबर सामने आई, जिसमें वैक्सीन लगवाने के लिए फेक आईडी का इस्तेमाल किया गया है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा की कजिन बहन और एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा के ऊपर फर्जी तरीके से वैक्सीन लगवाने का मामला सामने आया है। हाल ही में तेलुगू फिल्मों की एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है, लेकिन उन पर आरोप हैं कि, उन्होंने मुंबई के ठाणे में मौजूद एक हेल्थकेयर सेंटर का फेक आईडी कार्ड बनवाया और बाद में 18-44 साल की कैटगरी में शामिल हो गई। इस तरह उन्होंने अपना वैक्सीनेशन करवाया है।

किसने लगाया आरोप

आईडी में मीरा चोपड़ा को फ्रंटलाइन वर्कर बताया गया है। मीरा की ये फेक आईडी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें ठाणे महानगरपालिका में कार्यरत एक निजी हेल्थ केयर कंपनी ने कोविड सेंटर में सुपरवाइजर दिखाया गया था। बता दें कि, एक्ट्रेस के ऊपर ये गंभीर आरोप बीजेपी के एक नेता मनोहर डुंबरे के द्वारा लगाया गया है। डुंबरे के अनुसार, मीरा ने फेक तरीके से पार्किंग प्लाजा वैक्सीनेशन सेंटर पर कोरोना वैक्सीन लगवाई है। डुंबरे ने मीरा पर सिर्फ आरोप ही नहीं लगाया बल्कि ठाणे पुलिस कमिश्नर से मीरा के साथ-साथ उस वैक्सीनेशन सेंटर पर कितने लोगों ने फेक तरीके से वैक्सीन लगवाई है, इस पूरे मामले पर जांच करने की मांग की है। 

मामला कब हुआ उजागर
इस पूरे मामले पर किसी को कुछ नहीं पता था, लेकिन जैसे ही मीरा ने वैक्सीन लगवाने की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की वैसे ही ये मामले सबके सामने उजागर हो गया। विवाद बढ़ता देख मीरा ने अपनी फोटो डिलीट कर दी। वहीं बीजेपी नेताओं का दावा हैं कि, वैक्सीन लगवाने के लिए ऐसी धोखाधड़ी बड़े स्तर पर चल रही है। 

मीरा चोपड़ा ने जारी किया बयान
विवाद होता देख मीरा चोपड़ा ने खुलकर अपनी बात सोशल मीडिया पर रखी और सारे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। मीरा ने लिखा कि, "हम सभी टीकाकरण करवाना चाहते हैं और हम सभी ऐसा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसी तरह मैंने उन लोगों से भी मदद मांगने की कोशिश की जिन्हें मैं जानती हूं और 1 महीने की कोशिश के बाद मैं खुद को एक केंद्र में पंजीकृत कराने में सक्षम हुई।" मीरा आगे लिखती हैं कि, "मुझे बस अपना आधार कार्ड भेजने के लिए कहा गया था। जो आईडी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, वह मेरी नहीं है। मुझसे पंजीकरण के लिए मेरा आधार कार्ड मांगा गया था और मैंने केवल वही आईडी दी थी। कोई भी आईडी तब तक मान्य नहीं है जब तक कि उसमें आपके हस्ताक्षर न हो। मैंने खुद, उस तथाकथित आईडी कार्ड को पहली बार देखा, जब यह ट्विटर पर आया। मैं इस तरह की प्रथाओं की पूरी तरह से निंदा करती हूं और अगर ऐसी कोई आईडी बनाई गई है तो मैं जानना चाहती हूं कि कैसे और क्यों। 


 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Actress meera chopra get vaccinated with fake id she denies allegations
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com,मुंबई। फेमस टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के नैतिक उर्फ करण मेहरा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर पत्नी और एक्ट्रेस निशा रावल के साथ मारपीट (घरेलू हिंसा) का आरोप है। रिपोर्ट्स के अनुसार करण मेहरा और निशा रावल के बीच कई दिनों से आपस में मनमोटाव की खबरें सामने आ रही थी, लेकिन विवाद यहां तक पहुंच जाएगा। इस बात का अंदाजा किसी को नहीं था।

हालांकि, आपसी मतभेद को लेकर दोनों लोगों से बात करने की कोशिश की जा चुकी है, लेकिन एक तरफ करण मेहरा ने इस बारे में बात करने से साफ इंकार कर दिया तो दूसरी तरफ उनकी पत्नी निशा रावल ने सभी बातों को महज अफवाह बताया और कोई भी स्टेटमेंट मीडिया को देने से मना कर दिया। अब निशा ने पति करण के खिलाफ पुलिस में FIR  दर्ज करा दी, जिसके बाद करण मेहरा को गोरेगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उनका बयान दर्ज किया जा रहा है।

कैसे हुई दोनों की शादी

टीवी सेलेब्स अक्सर एक-दूसरे के साथ काम करते-करते नजदीक आ जाते है। दो लोगों के बीच दोस्ती होती है फिर प्यार और प्यार भरा ये रिश्ता शादी में बदल जाता है। ऐसा ही कुछ करण मेहरा और निशा रावल के बीच हुआ। दरअसल, एक्टर करण मेहरा और निशा रावल की फर्स्ट मीटिंग फिल्म  'हंसते हंसते' के सेट पर साल 2008 में हुई। दोनों ने पहली मुलाकात के बाद दोस्ती की। इस फिल्म में करण का काम स्टाइलिस्ट का था क्योंकि करण भले ही एक्टिंग करते है लेकिन बहुत कम लोगों को पता हैं कि, वो एक फैशन ग्रैजुएट भी है। वहीं निशा इस फिल्म में काम कर रही थी। दोनों ने इस सेट में मुलाकात के बाद एक-दूसरे को डेट करना शुरु कर दिया। लंबे समय तक डेट करने के बाद करण और निशा ने साल 2012 में शादी कर ली और साल 2017 में निशा ने एक बेटे को जन्म दिया।

वर्कफ्रंट
करण मेहरा और निशा के काम की बात की जाएं तो, करण ने टीवी के मशहूर और सबसे लंबे समय तक चलने वाले सीरियल  'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नैतिक सिंघानिया का किरदार निभाया था। शो में करण के साथ हिना खान भी लीड रोल में थी। अक्षरा और नैतिक की जोड़ी ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई थी। लेकिन बाद में हिना और करण दोनों ने ही इस शो को छोड़ दिया था। हालांकि, इस शो में लीड रोल करने के बाद वो बहुत फेमस हुए और घर-घर में लोग उन्हें नैतिक के नाम से जानने लगे। इसके बाद करन कलर्स के धारावहिक 'शुभारंभ' में भी नजर आए थे। वहीं निशा ने फिल्म "हंसते-हंसते" और "रफू चक्कर" जैसी फिल्मों में काम करके नाम कमाया है। बता दें कि, दोनों कपल एक साथ टीवी के कुछ शोज जैसे 'नच बलिए 5' और 'किचन चैंपियन 5' में नजर आ चुके है। करण 'बिग बॉस सीजन 10' में भी दिखाई दिए थे। उस वक्त उनकी पत्नी निशा रावल प्रेग्नेंट थी। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Mumbai police arrested to Actor karan mehra for domestic violence
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget