Latest Post

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com,मुंबई। कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को तबाह करके रख दिया। देशभर में इसकी दूसरी लहर चल रही है, जिसमें लाखों लोगों की मौत हो गई है। कोरोना की इस चेन को तोड़ने का एकमात्र तरीका हैं वैक्सीनेशन, जिसके लिए देश के हर कोने में लोगों को काफी इंतजार करना पड़ रहा है। बताया जा रहा हैं कि, आम लोग वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट बुक नहीं कर पा रहे है। इस बीच इंडस्ट्री के गलियारें से एक ऐसी खबर सामने आई, जिसमें वैक्सीन लगवाने के लिए फेक आईडी का इस्तेमाल किया गया है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा की कजिन बहन और एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा के ऊपर फर्जी तरीके से वैक्सीन लगवाने का मामला सामने आया है। हाल ही में तेलुगू फिल्मों की एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है, लेकिन उन पर आरोप हैं कि, उन्होंने मुंबई के ठाणे में मौजूद एक हेल्थकेयर सेंटर का फेक आईडी कार्ड बनवाया और बाद में 18-44 साल की कैटगरी में शामिल हो गई। इस तरह उन्होंने अपना वैक्सीनेशन करवाया है।

किसने लगाया आरोप

आईडी में मीरा चोपड़ा को फ्रंटलाइन वर्कर बताया गया है। मीरा की ये फेक आईडी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें ठाणे महानगरपालिका में कार्यरत एक निजी हेल्थ केयर कंपनी ने कोविड सेंटर में सुपरवाइजर दिखाया गया था। बता दें कि, एक्ट्रेस के ऊपर ये गंभीर आरोप बीजेपी के एक नेता मनोहर डुंबरे के द्वारा लगाया गया है। डुंबरे के अनुसार, मीरा ने फेक तरीके से पार्किंग प्लाजा वैक्सीनेशन सेंटर पर कोरोना वैक्सीन लगवाई है। डुंबरे ने मीरा पर सिर्फ आरोप ही नहीं लगाया बल्कि ठाणे पुलिस कमिश्नर से मीरा के साथ-साथ उस वैक्सीनेशन सेंटर पर कितने लोगों ने फेक तरीके से वैक्सीन लगवाई है, इस पूरे मामले पर जांच करने की मांग की है। 

मामला कब हुआ उजागर
इस पूरे मामले पर किसी को कुछ नहीं पता था, लेकिन जैसे ही मीरा ने वैक्सीन लगवाने की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की वैसे ही ये मामले सबके सामने उजागर हो गया। विवाद बढ़ता देख मीरा ने अपनी फोटो डिलीट कर दी। वहीं बीजेपी नेताओं का दावा हैं कि, वैक्सीन लगवाने के लिए ऐसी धोखाधड़ी बड़े स्तर पर चल रही है। 

मीरा चोपड़ा ने जारी किया बयान
विवाद होता देख मीरा चोपड़ा ने खुलकर अपनी बात सोशल मीडिया पर रखी और सारे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। मीरा ने लिखा कि, "हम सभी टीकाकरण करवाना चाहते हैं और हम सभी ऐसा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसी तरह मैंने उन लोगों से भी मदद मांगने की कोशिश की जिन्हें मैं जानती हूं और 1 महीने की कोशिश के बाद मैं खुद को एक केंद्र में पंजीकृत कराने में सक्षम हुई।" मीरा आगे लिखती हैं कि, "मुझे बस अपना आधार कार्ड भेजने के लिए कहा गया था। जो आईडी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, वह मेरी नहीं है। मुझसे पंजीकरण के लिए मेरा आधार कार्ड मांगा गया था और मैंने केवल वही आईडी दी थी। कोई भी आईडी तब तक मान्य नहीं है जब तक कि उसमें आपके हस्ताक्षर न हो। मैंने खुद, उस तथाकथित आईडी कार्ड को पहली बार देखा, जब यह ट्विटर पर आया। मैं इस तरह की प्रथाओं की पूरी तरह से निंदा करती हूं और अगर ऐसी कोई आईडी बनाई गई है तो मैं जानना चाहती हूं कि कैसे और क्यों। 

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Actress meera chopra get vaccinated with fake id she denies allegations
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com,मुंबई। कोरोना काल में जरुरतमंदों के मसीहा बनकर सामने आए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद किसी पहचान के मोहताज नहीं है। लेकिन ये पहचान बनाने में सोनू को काफी संघर्ष करना पड़ा है। जी हां, एक वक्त था जब एक्टर को लोग हिंदी सिनेमा में विलन के किरदार मात्र के लिए जानते थे। आज सोनू को रियल लाइफ हीरो के तौर पर जाना जाता है। सोनू ने हाल ही में अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने अपने शुरुआती करियर के स्ट्रगल की छोटी सी कहानी साझा की। दरअसल, सोनू ने स्टारडस्ट मैगजीन के कवर पेज को फैंस के साथ शेयर किया है। खास बात ये हैं कि, इस कवर पेज में सोनू की तस्वीर छपी है। इस फोटो को पोस्ट करते हुए एक्टर ने बताया हैं कि, एक वक्त था जब उन्होंने इस मैगजीन के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन उन्हें इसके कवर पेज तो क्या, किसी भी पेज में जगह नहीं मिली। आज उसी मैगजीन ने सोनू सूद की फोटो को अपने कवर पेज पर छापा है। इस बात के लिए एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए मैगजीन का धन्यवाद भी किया है।

देखिए, सोनू सूद का ट्वीट 

सोनू ने कवर पेज की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, एक दिन था, जब पंजाब से मैंने अपने कुछ फोटो स्टारडस्ट मैगजीन के ऑडिशन के लिए भेजे थे। लेकिन मुझे रिजेक्ट कर दिया गया। आज स्टारडस्ट का शुक्रिया करना चाहता हूं, इस प्यारे कवर के लिए। आभार। बता दें कि, स्टारडस्ट के इस कवर पेज को आप देखेंगे तो इसमें और भी एक्टर्स की छोटी-छोटी तस्वीरें हैं लेकिन सोनू सूद की फोटो को अच्छी-खासी जगह दी गई है और उसमें सोनू के लिए कैप्शन में लिखा गया हैं, क्या रीयल हीरो सोनू सूद ने बाकी रील हीरोज से स्टारडम चुरा लिया है।

बता दें कि, साल मार्च,2020 में कोरोना महामारी ने जब भारत में दस्तक दी तो, देशभर में अचानक लॉकडाउन लगा दिया गया। लाखों की संख्या में मजदूर, स्टूडेंट और न जाने कितने लोग अपने घर से दूर महानगरों में फंस गए और एक रोटी के मोहताज हो गए। ऐसे में देशभर के उन तमाम जरुरतमंदों के मसीहा सोनू सूद ने सबका हाथ थामा और हर एक मजबूर इंसान को उसके घर छोड़ने की जिम्मेदारी ली। इस काम को सोनू ने पूरी ईमानदारी से किया। उसी का नतीजा हैं कि, पूरा देश सोनू को रियल लाइफ हीरों के तौर पर जानता है। न जानें कितने लोग उन्हें भगवान की तरह पूजते है। 

सिर्फ साल 2020 ही नहीं साल 2021 में आई कोरोना की दूसरी लहर में सोनू ने एक बार फिर दिखा दिया कि, वो आखिरी समय तक अपने देश की सेवा करेंगे। दूसरी लहर के दौरान एक्टर ने कई मरीजों की जान बचाई। सिर्फ मुंबई या महाराष्ट्र तक सोनू लोगों की मदद नहीं करते बल्कि यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश, बंगाल, पंजाब और देश के हर कोने में सोनू की टीम जरुरतमंदों तक 24 घंटे अस्पताल में बेड्स, ऑक्सीजन, जरूरी दवाईयों समेत कई चीजें उपलब्ध करवाने में लगे हैं।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Stardust magazine published sonu sood interview on its cover page
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com,मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस ज्यादातर मुद्दों पर खुलकर बात करती है। एक बार फिर जूही ने अपने विचारों को खुलकर सभी के सामने रखा और भारत में आने वाली 5जी टेक्नोलॉजी के खिलाफ आवाज उठा दी। दरअसल, जूही चावला साफ-सफाई और पर्यावरण को लेकर अक्सर समाज में जागरुकता फैलाने का काम करती है। 5जी टेक्नोलॉजी का सीधा असर पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ेगा। यही वजह हैं कि, जूही ने 5जी टेक्नोलॉजी के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की है। 5 जी तकनीक अगर भारत में लागू हो गई तो, इससे आप सभी के सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ेंगा।

क्योंकि 5जी मोबाइल टावरों से बेहद हानिकारक रेडिएशन निकलेगा और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ ये इंसानी स्वास्थ्य को भी प्रभावित करेगा। इन सब बातों के मद्देनजर जूही ने इस तकनीक के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि, इसकी सुनवाई आज होने वाली थी लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो जूही की याचिका को कोर्ट में दूसरी पीठ को स्थानांतरित कर दिया गया है और अब इसकी सुनवाई 2 जून की होगी। 

जूही ने क्या मांग की
जूही ने 5जी तकनीक के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिसकी सुनवाई 2 जून को होगी। जूही ने एक याचिका कोर्ट में लगाई है। इस याचिका में जूही ने मांग की हैं कि, 5जी टेक्नोलॉजी को लागू करने से पहले इसके हर एक पहलू को बेहद ध्यान से पढ़ा जाएं और इससे प्रभावित होने वाली बात का भी ख्याल रखा जाए। सारी बातों को मद्देनजर रखते हुए इस टेक्नोलॉजी को भारत में लागू करने का फैसला लिया जाए। इसके अलावा जूही ने याचिका में कहा कि, भारत में दूरसंचार की योजनानुसार 5जी तकनीक को लागू किया गया तो, ऐसा कोई भी व्यक्ति, पशु-पक्षी, कीड़े-मकोड़े या पेड़-पौधे नहीं होंगे, जो इसके प्रभाव से अछूते रह जाए।

सभी लोग इससे निकलने वाली 24 घंटे और साल के 365 दिन आरएफ विकिरण के स्तर से नहीं बच पाएंगे। बता दें कि, जितनी विकिरण से अभी हानि हो रही हैं,,,अगर इस तकनीक को लागू कर दिया गया तो उससे 10 से 100 गुना अधिक विकिरण निकलेंगे और सभी को बुरी तरह प्रभावित करेंगे। जूही चावला की तरफ से अधिवक्ता दीपक खोसला ने याचिका में कहा है कि सक्षम प्राधिकार/अधिकारियों को इस बात को प्रमाणित करने का निर्देश देने की मांग की है कि 5जी तकनीक लोगों, बच्चों, जानवरों और हर प्रकार के जीवों, वनस्पतियों के लिए सुरक्षित है।

जूही चावला ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि, हम एडवांस टेक्नोलॉजी के खिलाफ बिल्कुल भी नहीं हैं, लेकिन हम टेक्नोलॉजी की दुनिया से निकलने वाले नए प्रोडक्ट्स को लेकर एक बात साफ कर दे कि, ऐसे वायरफ्री नेटवर्क और गैजेट्स से ऐसे हानिकारक रेडिएशन निकलते हैं कि, इसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य और उनकी सुरक्षा पर पड़ता है। पर्यावरण भी इससे अछूती नहीं रहती है। 

हालांकि, पर्यावरण और लोगों की स्वास्थ्य को लेकर इतनी चिंतित अभिनेत्री की याचिका पर कोर्ट क्या सुनवाई करता हैं, ये तो 2 जून को ही पता चलेगा। फिलहाल जूही की याचिका पढ़कर ऐसा लग रहा हैं कि, तकनीक चाहे जो हो, हमे ऐसे किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, जिसकी वजह से मानव और पर्यावरण के बीच का संतुलन बिगड़ता है।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Actress Juhi Chawla files plea against 5G technology

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com,मुंबई। अनुपम खेर की पत्नी और एक्ट्रेस किरण खेर पिछले 5 महीनें से कैंसर से पीड़ित है। किरण के फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे है। अनुपम भी सोशल मीडिया के जरिए लगातार एक्ट्रेस और चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर के स्वास्थ्य की जानकारी फैंस के साथ साझा करते रहते है। पत्नी किरण खेर के सांसद बनने के बाद अनुपम खेर खुलकर बीजेपी का समर्थन करते थे लेकिन हाल ही में एक्टर ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान सरकार को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया, जिसको सुनकर लोग हैरान हो गए और अनुपम के बयान को लेकर शंका जाहिर करने लगे। दरअसल, अनुपम ने कहा था कि, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार कोरोना महामारी रोकने में कहीं न कहीं ‘फिसली’ गई है। उनके इस बयान को वायरल होने में जरा भी देर नहीं हुई। उस बयान के बाद ही एक महिला पत्रकार ने भी अनुपम खेर पर निशाना साधा और कहा कि, अनुपम खेर स्पष्ट रूप से रंग बदल रहे हैं। पत्रकार के इस ट्वीट के बाद ही अनुपम खेर को गुस्सा आ गया और उन्होंने जवाब में लिखा कि, ऐसे लोग किसी भी हद तक गिर सकते हैं।

देखिए, महिला पत्रकार का ट्वीट

नम्रता ज़कारिया नाम की एक महिला पत्रकार ने अनुपम खेर को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा कि, तो यही कारण है कि #अनुपम खेर जाहिर तौर पर रंग बदल रहे हैं। इसकी वजह उनकी पत्नी किरण खेर की बीमारी है। ऐसा लगता है कि उन्हें (किरण खेर को) चंडीगढ़ की अपनी प्लम सीट खाली करने और किसी और के लिए जगह बनाने के लिए कहा गया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा।"
इस ट्वीट को देखने के बाद अनुपम खेर को गुस्सा आ गया और उन्होंने नम्रता ज़कारिया को जवाब देते हुए लिखा कि, "ऐसे लोग किसी भी हद तक गिर सकते हैं। यह महिला न केवल किरण खेर की बीमारी को लेकर असंवेदनशील है, बल्कि इस स्थिति का इस्तेमाल गिद्ध की तरह अपनी कल्पना को घोषित करने के लिए कर रही हैं। वह भी अपने दावे का कोई सबूत दिए बगैर। शर्म आनी चाहिए।"

बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी से सांसद किरण खेर इन दिनों ब्लड कैंसर से जूझ रही है,जिनका इलाज चंडीगढ़ के बाद अब मुंबई में जारी है। उनकी सेहत का सच अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर कर बताया था। अनुपम खेर ने कहा था कि, किरण इस गंभीर बीमारी से धीरे धीरे ठीक हो रही है। वीडियो के माध्यम से अनुपम ने अपनी पत्नी के लिए दुआएं मांगी थी। अनुपम खेर ने वीडियो में कहा था कि, मेरे प्यारे दोस्तों, थैंक यू आप सभी की दुआओं के लिए, प्रार्थना के लिए, बेस्ट विसेज के लिए। आपने सब जो किरण जी के लिए भेजी हैं कि, वो जल्द से जल्द ठीक हो जाए। आपके इन प्यार भरी बातों से, विश्वास भरी बातों से हम सब का मनोबल बढ़ा है और हम पूरी तरह से उम्मीद करते हैं कि, किरण जी इस दौर से निकलेंगी, उत्तीर्ण होगी, इस बीमारी से वो जरुर निकलेंगी। इस मुश्किल घड़ी में आप सबने जो मेरा और किरण का साथ दिया है, इसके लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूं। उम्मीद है कि, किरण जल्द जल्द से जल्द इस गंभीर बीमारी से बाहर निकल आएंगी और हमारे बीच होंगी।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Anupam kher anger to female journalist who tweeted anupam is changing his colours
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, मुंबई। एक तरफ पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। तो दूसरी तरफ प्राकृतिक आपदाएं से लेकर कृत्रिम आपदाओं ने भी तबाही मचा रखी है। इस बीच "टार्जन" का किरदार निभाने वाले विलियम जोसेफ लारा उर्फ जो लारा की प्लेन क्रैश में निधन की खबर सामने आई है। विलियम ने शनिवार को जेट विमान में अपनी पत्नी के साथ उड़ान भरी थी, लेकिन वो प्लेन से उतर नहीं पाए और विलियम के साथ-साथ उनकी पत्नी ग्वेन लारा समेत 5 अन्य लोगों की भी मौत हो गई है। बता दें कि, 90 के दशक में विलियम ने टेलीविजन पर टार्जन का किरदार निभाया था, जो कि उस वक्त बहुत फेमस हुआ था। टार्जन के किरदार के बाद से उन्हें हर कोई जानने लगा था, लेकिन किसे पता था कि, 58 साल के विलियम की मौत इतनी दर्दनाक होगी। 

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में छपी खबरों के अनुसार, विलियम जिस प्लेन में अपनी पत्नी ग्वेन के साथ सवार हुए थे, वो इतनी बुरी तरह से क्रैश हुआ हैं कि, उनमें से किसी के भी बचने की कोई उम्मीद नहीं है। फिलहाल पुलिस विलियम लारा और सभी लोगों की डेडबॉ़डी को ढ़ूंढ रही है। इस मामले पर रदरफोर्ड काउंटी फायर रेस्‍क्‍यू के कैप्‍टन ने बयान जारी करते हुए कहा कि,  "Smyrna के पास झील में तलाशी अभियान अभी जारी है। विमान में ब्रैंडन हन्ना, ग्वेन एस लारा, विलियम जोसेफ लारा, डेविड एल मार्टिन, जेनिफर जे मार्टिन, जेसिका वॉल्टर्स और जॉनाथन वाल्टर्स 7 लोग थे। घरवालों की पुष्टि के बाद इनके नाम सार्वजनिक किए गए हैं।"

बता दें कि, विलियम जोसेफ और उनकी पत्नी समेत अन्य 5 लोगों ने स्मिर्ना रदरफोर्ड काउंटी एयरपोर्ट से शनिवार के दिन सुबह 11 बजे जेट विमान से उड़ान भरी और बाद में प्लेन क्रैश होते हुए स्मिर्ना के पास पर्सी प्रीस्ट झील में जा गिरा। ये जेट विमान पाम बीच इंटरनैशनल एयरपोर्ट जा रहा था।हालांकि, क्रैश होने के बाद घटनास्थल पर नैशनल ट्रांसपोर्ट सिक्‍योरिटी बोर्ड और एफएए दोनों अब मौजूद है। 

विलियम का करियर 

  • बता दें कि, जो लारा ने साल ग्वेन शम्बलिन से साल 2018 में शादी की थी।
  • जो लारा ने साल 1989 में टेलीविजन फिल्म "टार्जन इन मैनहट्टन" काम किया और टार्जन का किरदार निभाकर वो बहुत फेमस हुए।
  • इसके बाद जो लारा ने टीवी सीरीज "टार्जन: द इपिक एडवेंचर्स" में भी एक्टिंग किया।
  • जो लारा ने सिंगिंग में करियर की शुरुआत करने के लिए साल 2002 में एक्टिंग से किनारा कर लिया, जबकि उस वक्त एक्टिंग में उन्हें अच्छा काम मिल रहा था।
  • बता दें कि, जो लारा ने अपने जीवन में दो शादियां की थी।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Tarzan actor joe lara dies at the AGE OF 58
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget