Latest Post

मुंबई, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लेकर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया के जरिए अपने भाई के लिए न्याय की मांग कर रही हैं।

श्वेता ने एक पुराने वीडियो साक्षात्कार के माध्यम से सुशांत को याद किया है। उन्होंने सुशांत के साक्षात्कार का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो में सुशांत कह रहे हैं, अच्छी बात है कि सवाल उठते हैं, अच्छी बात है कि लोग कहते हैं, इतनी जल्दी एक्शन ले सकते हैं। ये सभी बहुत अच्छी बाते हैं, लेकिन अगर हम इस बात को लेकर चिंता में हैं कि हम क्या कर रहे हैं और क्यों कर रहे हैं?

वीडियो में सुशांत एक साथ लड़ने के बजाय एक बदलाव के लिए एक साथ बैठने के महत्व के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत वीडियो में आगे कह रहे हैं, तो हमें साथ आने के लिए एक साथ बैठना चाहिए, ना कि साथ में लड़ना चाहिए।

बता दें कि श्वेता सिंह कीर्ति अकसर सुशांत सिंह राजपूत को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करती रहीं हैं। वह सुशांत की मौत को लेकर एक निष्पक्ष जांच करते हुए उन्हें न्याय दिलाने की अपील भी कर चुकी हैं।

एकेके/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sushant's sister Shweta sought justice by sharing video of the late actor
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

मुंबई, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर ने अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट में निर्देशक अभिषेक कपूर की प्रशंसा की। अभिनेत्री ने उन्हें तारकीय निर्माता कहा।

वाणी फिलहाल अभिषेक कपूर के नए रोमांटिक ड्रामा फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें अभिनेता आयुष्मान खुराना भी हैं।

मंगलवार को अभिनेत्री ने फिल्म के सेट पर काम करने के दौरान उनकी एक झलक शेयर करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया।

उन्होंने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, भविष्य की तरह देख रहे हैं .. तारकीय निर्माता के साथ।

इस बीच वाणी की तीन बड़ी फिल्में आ रही हैं। वह फिल्म बेल बॉटम में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी और वह अभिषेक कपूर की फिल्म के अलावा रणबीर कपूर के साथ शमशेरा में भी नजर आएंगी।

एवाईवी/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Vani Kapoor wrote praise post for director Abhishek Kapoor
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

मुंबई, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन रामपाल और मानव कौल अपनी आगामी मिस्ट्री फ्लिक नेल पॉलिश के लिए कमर कस रहे हैं। अभिनेताओं ने फिल्म से जुड़े पात्रों के विवरण के साथ पोस्टर शेयर की।

मानव ने कहा, मैं यह देखकर काफी खुश हूं कि पोस्टर की पहली झलक कैसे उत्सुकता पैदा करती है। विशेष रूप से, जब मास्क और मेरा असली चेहरा स्पेक्ट्रम के दो अलग-अलग छोरों पर हों। यह पेचीदा है और क्या आप और कुछ जानने के लिए पूछेंगे। यही कहानी की चमक है।

अर्जुन ने कहा, जो आप देख रहे हैं, वह आपको नहीं मिल रहा है। संक्षेप में कहूं तो यह मेरे लिए नेल पॉलिश है। मुझे लगता है कि पोस्टर उसी के साथ न्याय करते हैं।

फिल्म में राजित कपूर और आनंद तिवारी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं और यह बग्स भार्गव कृष्णा द्वारा निर्देशित है।

एवाईवी/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Arjun Rampal, Manav Kaul gather in preparations for film nail polish
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

मुंबई, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ने फिल्म डॉयल 100 की घोषणा कर दी है, जिसमें उनके साथ नीना गुप्ता और साक्षी तंवर भी स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

मनोज बाजपेयी ने इस फिल्म की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, मेरे बेहद टैलेंटेड और ब्यूटीफुल सह-कलाकारों नीना गुप्ता और साक्षी तंवर के साथ रेंसिल डिसिल्वा के निर्देशन में बन रही मेरी अगली थ्रिलर ड्रामा डायल 100 का ऐलान करते हुए उत्साहित हूं। ड्रामा और सस्पेंस से मुझे पहले से ही प्यार है। इस जर्नी को शुरू करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।

वाजपेयी के ट्वीट का जवाब देते हुए अभिनेत्री नीना ने लिखा, सो इक्साइटेड।

इस फिल्म को सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। थ्रिलर फिल्म का निर्देशन रेंसिल डीसिल्वा डायरेक्ट कर रहे हैं।

एवाईवी/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Neena, Sakshi to appear with Manoj Bajpayee in Doyle 100
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

नई दिल्ली, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। सर्च इंजन याहू ने हर साल की तरह इस साल भी भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए गए लोगों की सूची जारी की है। इसमें बताय गया है कि वर्ष 2020 में लोगों ने सबसे ज्यादा दिवंगत बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत को सर्च किया, जबकि उनकी प्रेमिका अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सबसे ज्यादा सर्च की जानी वाली महिला सेलिब्रिटी रहीं।

इस साल जून में अपने आवास पर मृत पाए गए सुशांत भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए गए व्यक्ति के रूप में उभरे। वहीं इस वर्ष शीर्ष 10 स्थानों में राजनीतिक हस्तियों की एक बड़ी उपस्थिति है।

2017 के बाद यह पहला साल है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूची में नंबर वन हासिल नहीं किया है। इस साल पीएम मोदी दूसरे पायदान पर हैं। तीसरे स्थान पर रिया हैं, इसके बाद राहुल गांधी, अमित शाह, उद्धव ठाकरे, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, अमिताभ बच्चन और कंगना रनौत हैं।

सुशांत मोस्ट सर्च मेल सेलेब्रिटी श्रेणी में भी सबसे ऊपर हैं, इसके बाद अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सलमान खान, इरफान खान और ऋषि कपूर हैं।

रिया इस साल की मोस्ट सर्च फीमेल सेलिब्रिटी की सूची में नंबर एक पर हैं।

साल 2020 के टॉप न्यूजमेकर्स की बात करें, तो पीएम मोदी पहले नंबर पर रहे, सुशांत और रिया दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से और राहुल गांधी तीसरे स्थान पर रहे।

अभिनेता सोनू सूद को इस श्रेणी में एक विशेष स्थान हासिल हुआ, और उन्हें हीरो ऑफ द ईयर चुना गया। कोरोना महामारी के बीच प्रवासियों को घर पहुंचाने में मदद करने के उनके प्रयासों की सराहना की गई है।

आरएचए/एएनएम



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sushant Singh Rajput was the most searched on Yahoo in 2020
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

मुंबई, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज अक्षय कुमार, कृति सैनन और अरशद वारसी के साथ एक्शन कॉमेडी फिल्म बच्चन पांडे में अभिनय करने के लिए तैयार हैं।

जैकलीन ने कहा, मैं टीम के साथ जनवरी में शूट शुरू करने की उम्मीद कर रही हूं। मैं अभी अपने किरदार के बारे में खुलकर नहीं बोल सकती, लेकिन मैं आपको इतना बता सकती हूं कि यह मेरे लिए बिल्कुल नया अवतार है।

उन्होंने कहा, उस समय मैं इंडस्ट्री में बिल्कुल नई थी, जब मैंने (निर्माता) साजिद नाडियाडवाला के साथ हाउसफुल (2010) में धन्नो गीत में काम किया। हमारा बॉन्ड और दोस्ती फिर से वापस आ गई है। मुझे अक्षय कुमार के साथ फिर से काम करने का अब और इंतजार नहीं हो रहा है। हम साथ में काफी फन करते हैं। मुझे यकीन है कि हम एक साथ फिर एक विस्फोट करेंगे।

कलाकार जैसलमेर में जनवरी के पहले सप्ताह से फरहाद सामजी के निर्देशन में बच्चन पांडे की शूटिंग करेंगे।

--आईएनएस

एवाईवी/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Jacqueline will be seen in the film Bachchan Pandey, shooting is expected to start in January
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

मुंबई, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। लेखक हर्ष लिम्बाचिया को उनके हालिया ड्रग मामले को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया, क्योंकि उन्होंने अपनी पत्नी कॉमेडियन भारती सिंह के साथ एक प्यार भरा पोस्ट शेयर किया है।

हर्ष ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी और भारती की तीन तस्वीरें शेयर की हैं।

उन्होंने इन तस्वीरों को कैप्शन देते हुए लिखा, जब हम साथ होते हैं तो कुछ और मायने नहीं रखता।

हर्ष के इस पोस्ट पर एक बार फिर यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। कुछ लोग दोनों को सपोर्ट कर रहे हैं, तो वहीं कुछ एक बार फिर दोनों को ट्रोल करने में जुट गए हैं।

एक यूजर ने लिखा, गंजेड़ियों, तुम्हे तो अनफॉलो ही कर रहे हम।, जिसका जवाब देते हुए हर्ष ने लिखा, और हम तुम्हें ब्लॉक।

एक अन्य यूजर ने भारती का नाम लेते हुए पूछा कि वह किस प्रकार की ड्रग्स लेती हैं, जिसका जवाब देते हुए हर्ष ने लिखा, जो तुझे नहीं मिलता।

एवाईवी/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Harsh Limbachia once again trolled over drug case
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget