Latest Post

नई दिल्ली, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। सर्च इंजन याहू ने हर साल की तरह इस साल भी भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए गए लोगों की सूची जारी की है। इसमें बताय गया है कि वर्ष 2020 में लोगों ने सबसे ज्यादा दिवंगत बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत को सर्च किया, जबकि उनकी प्रेमिका अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सबसे ज्यादा सर्च की जानी वाली महिला सेलिब्रिटी रहीं।

इस साल जून में अपने आवास पर मृत पाए गए सुशांत भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए गए व्यक्ति के रूप में उभरे। वहीं इस वर्ष शीर्ष 10 स्थानों में राजनीतिक हस्तियों की एक बड़ी उपस्थिति है।

2017 के बाद यह पहला साल है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूची में नंबर वन हासिल नहीं किया है। इस साल पीएम मोदी दूसरे पायदान पर हैं। तीसरे स्थान पर रिया हैं, इसके बाद राहुल गांधी, अमित शाह, उद्धव ठाकरे, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, अमिताभ बच्चन और कंगना रनौत हैं।

सुशांत मोस्ट सर्च मेल सेलेब्रिटी श्रेणी में भी सबसे ऊपर हैं, इसके बाद अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सलमान खान, इरफान खान और ऋषि कपूर हैं।

रिया इस साल की मोस्ट सर्च फीमेल सेलिब्रिटी की सूची में नंबर एक पर हैं।

साल 2020 के टॉप न्यूजमेकर्स की बात करें, तो पीएम मोदी पहले नंबर पर रहे, सुशांत और रिया दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से और राहुल गांधी तीसरे स्थान पर रहे।

अभिनेता सोनू सूद को इस श्रेणी में एक विशेष स्थान हासिल हुआ, और उन्हें हीरो ऑफ द ईयर चुना गया। कोरोना महामारी के बीच प्रवासियों को घर पहुंचाने में मदद करने के उनके प्रयासों की सराहना की गई है।

आरएचए/एएनएम



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sushant Singh Rajput was the most searched on Yahoo in 2020
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

मुंबई, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज अक्षय कुमार, कृति सैनन और अरशद वारसी के साथ एक्शन कॉमेडी फिल्म बच्चन पांडे में अभिनय करने के लिए तैयार हैं।

जैकलीन ने कहा, मैं टीम के साथ जनवरी में शूट शुरू करने की उम्मीद कर रही हूं। मैं अभी अपने किरदार के बारे में खुलकर नहीं बोल सकती, लेकिन मैं आपको इतना बता सकती हूं कि यह मेरे लिए बिल्कुल नया अवतार है।

उन्होंने कहा, उस समय मैं इंडस्ट्री में बिल्कुल नई थी, जब मैंने (निर्माता) साजिद नाडियाडवाला के साथ हाउसफुल (2010) में धन्नो गीत में काम किया। हमारा बॉन्ड और दोस्ती फिर से वापस आ गई है। मुझे अक्षय कुमार के साथ फिर से काम करने का अब और इंतजार नहीं हो रहा है। हम साथ में काफी फन करते हैं। मुझे यकीन है कि हम एक साथ फिर एक विस्फोट करेंगे।

कलाकार जैसलमेर में जनवरी के पहले सप्ताह से फरहाद सामजी के निर्देशन में बच्चन पांडे की शूटिंग करेंगे।

--आईएनएस

एवाईवी/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Jacqueline will be seen in the film Bachchan Pandey, shooting is expected to start in January
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

मुंबई, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। लेखक हर्ष लिम्बाचिया को उनके हालिया ड्रग मामले को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया, क्योंकि उन्होंने अपनी पत्नी कॉमेडियन भारती सिंह के साथ एक प्यार भरा पोस्ट शेयर किया है।

हर्ष ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी और भारती की तीन तस्वीरें शेयर की हैं।

उन्होंने इन तस्वीरों को कैप्शन देते हुए लिखा, जब हम साथ होते हैं तो कुछ और मायने नहीं रखता।

हर्ष के इस पोस्ट पर एक बार फिर यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। कुछ लोग दोनों को सपोर्ट कर रहे हैं, तो वहीं कुछ एक बार फिर दोनों को ट्रोल करने में जुट गए हैं।

एक यूजर ने लिखा, गंजेड़ियों, तुम्हे तो अनफॉलो ही कर रहे हम।, जिसका जवाब देते हुए हर्ष ने लिखा, और हम तुम्हें ब्लॉक।

एक अन्य यूजर ने भारती का नाम लेते हुए पूछा कि वह किस प्रकार की ड्रग्स लेती हैं, जिसका जवाब देते हुए हर्ष ने लिखा, जो तुझे नहीं मिलता।

एवाईवी/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Harsh Limbachia once again trolled over drug case
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

मुंबई, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा ने मंगलवार को आगामी फिल्म 14 फेरे की शूटिंग शुरू करने से पहले कोरोना टेस्ट कराया। अभिनेत्री ने वीडियो शेयर कर अपने फैंस को इसकी जानकारी दी।

अपने सत्यापित इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, क्योंकि .. सुरक्षा पहले। यह सबसे जरूरी है कि हम खुद के साथ-साथ अपने आस-पास के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। 14 फेरे की शुरुआत से पहले नियमित जांच।

देवांशु सिंह द्वारा निर्देशित 14 फेरे एक समकालीन सामाजिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें कृति विक्रांत मैसी के साथ रोमांस करती नजर आने वाली हैं।

एवाईवी/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kriti did corona test before shooting 14 rounds
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

जयपुर, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड स्टार सलमान खान को मंगलवार को काला हिरण शिकार (ब्लैकबक हंटिंग) और आर्म्स एक्ट मामले में अदालत में उपस्थिति दर्ज करने से छूट दे दी गई। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख अब 16 जनवरी निर्धारित की है। उनके वकील हस्तीमल सारस्वत ने आईएएनएस को यह जानकारी दी।

खान को मंगलवार को जिला और सत्र जिला न्यायाधीश राघवेंद्र काछवाल की अदालत में सुनवाई के दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज करानी थी। मगर सलमान के अधिवक्ता ने उन्हें लगातार फैल रहे कोविड-19 संक्रमण की दलील देते हुए अदालत में उपस्थित होने से छूट देने के लिए एक आवेदन प्रस्तुत किया। अदालत ने सलमान के इस आवेदन को स्वीकार कर लिया।

अब, इस मामले पर अगली सुनवाई 16 जनवरी को होगी और अदालत ने उस दिन सलमान को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है।

सलमान के वकील हस्तीमल सारस्वत ने उनकी अनुपस्थिति के कारणों को बताते हुए अदालत में एक आवेदन प्रस्तुत किया। अपनी याचिका में उन्होंने कहा कि प्रतिवादी मुंबई में रहता है और चूंकि कोविड-19 का प्रसार मुंबई और जोधपुर में काफी अधिक है, इसलिए उनका जोधपुर आना खतरे से खाली नहीं है। इसलिए, प्रतिवादी को सुनवाई में भाग लेने से छूट दी जानी चाहिए।

अदालत ने सलमान की याचिका को स्वीकार कर लिया, हालांकि, इसने 16 जनवरी को सुनवाई की अगली तारीख तय की और सलमान को उक्त तारीख को अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया।

जोधपुर में जिला एवं सत्र न्यायालय सलमान खान की उस अपील पर सुनवाई कर रहा है, जो उन्होंने अप्रैल 2018 में अवैध शिकार मामले में सुनाई गई पांच साल की सजा के खिलाफ दायर की है। साथ ही, राज्य सरकार ने सलमान को शस्त्र अधिनियम मामले में बरी करने के फैसले को चुनौती दी है। मंगलवार को इन दोनों मामलों की सुनवाई होनी थी।

एकेके/एएनएम



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Deer hunting case: Salman's plea accepted, next hearing to be held on January 16
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

मुंबई, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके पति भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। मंगलवार को अनुष्का ने गर्भावस्था के दौरान नियमित रूप से योग आसन करने वाली पुरानी तस्वीर साझा की। उन्होंने बताया कि केवल वही आसन वह नजरअंदाज कर रही हैं जिसे डॉक्टर ने करने से मना किया है।

अनुष्का ने अपने सत्यापित इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जहां वह पति विराट की मदद से शीर्षासन करते हुए दिखाई दे रही हैं।

तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने कैप्शन में लिखा, इस एक्सरसाइज में हाथ नीचे और पैर ऊपर करना, यह सबसे मुश्किल है। क्योंकि योग मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा हिस्सा है, तो मुझे डॉक्टर ने सलाह दी कि मैं वह सब आसन कर सकती हूं, जो मैं प्रेग्नेंट होने से पहले करती थी, लेकिन अब उचित और आवश्यक समर्थन के साथ। शीर्षासन, जो मैं पिछले कई सालों से कर रही हूं। मैंने सोचा कि मैं दीवार का सहारा लूंगी लेकिन मेरे पति ने भी मेरा पूरा सपोर्ट किया हालांकि, यह मेरी योगा टीचर की देखरेख में हुआ।

अभिनेत्री ने हालिया पोस्ट के माध्यम से बताया था कि वह अपने बच्चे को जन्म देने के बाद वह शूटिंग में वापसी करेंगी और घर, बच्चे व पेशेवर जिंदगी के बीच सामंजस्यता बरकरार रखेंगी।

अनुष्का ने कहा, सेट पर रहने से मुझे काफी खुशी मिलती है और अगले कुछ दिनों तक मैं शूटिंग जारी रखूंगी। इसके बाद अपने पहले बच्चे को जन्म देने के बाद मैं फिर से शूटिंग पर वापसी करूंगी और यह सुनिश्चित करूंगी कि मेरे घर, बच्चे और पेशेवर जिंदगी के बीच सामंजस्य बना सकूं। मैं जब तक जीवित रहूंगी, काम करती हूं, क्योंकि एक्टिंग से मुझे वास्तव में बेहद खुशी मिलती है।

अनुष्का फिलहाल एंडोर्समेंट के लिए शूटिंग कर रही हैं और कोविड-19 के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अपने काम को अंजाम दे रही हैं।

एवाईवी-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Anushka Sharma was seen doing headrest with the help of Virat
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

लॉस एंजेलिस, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन ने साल 2020 में कितनी मस्ती की और पिछले 11 महीनों में कितनी यात्रा की, इस सबको उन्होंने एक फैमिली फोटो के जरिए बताने की कोशिश की है।

मौजूदा परिस्थितियों का मजाक उड़ाते हुए किम ने अपनी एक नई फोटो पोस्ट की जहां वह अपनी बेटी नॉर्थ वेस्ट और भतीजी पेनीलोप डिसिक के साथ दिखाई दे रही हैं।

ऐसशोविज डॉट कॉम इस मोनोक्रोम तस्वीर में किम और उनका परिवार एक ऐसी जगह फोटो ले रहा है, जो किसी बगीचे की तरह लग रहा है। फोटो में किम अपनी भतीजी पेनीलोप (कर्टनी कार्दशियन की बेटी) को गोद में लिए हुए हैं और चारों ओर बच्चे खेल रहे हैं। उनकी बेटी नॉर्थ थोड़ी परेशान लग रही है और किम भी तनाव में दिख रही हैं।

रियलिटी टीवी स्टार ने इस साल के बारे में बताया है, साल 2020 एक तस्वीर के रूप में।

उनके एक फॉलोअर ने इस पर कमेंट किया है, हां, यह पूरी तरह से खरा उतरता है। एक अन्य यूजर ने कहा, हाहाहा एकदम सही! एक अन्य ने इसे कहा, मुझे यह पसंद आई।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kim Kardashian's picture tells about 2020
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget