Latest Post

मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री मौनी रॉय ने शनिवार को एक शानदार बिकनी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनका परफेक्ट कर्व दिखाई दे रहा है।

मौनी की नई इंस्टाग्राम में वह एक रिक्लाइनिंग चेयर पर बिकनी में लेटी हुई दिखाई दे रही हैं।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, शनिवार झपकी लेने के लिए है और रविवार गले लगने के लिए है।

फोटो शेयरिंग वेबसाइट पर इस तस्वीर को कुछ ही घंटों में 435,500 अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी अगले बार अयान मुखर्जी की एक्शन फैंटसी ड्रामा ब्रह्मास्त्र में दिखाई देने वाली हैं, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और तेलुगू सुपरस्टार नागार्जुन भी हैं।

एवाईवी/एएनएम



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Mouni Roy shares bikini photo
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अपने आगामी हॉलीवुड रोमांटिक ड्रामा पर काम करना शुरू कर दिया है, जिसका टाइटल अभी टेक्स्ट फॉर यू बताया गया है।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें एक कुर्सी पर टेक्स्ट फॉर यू लिखा हुआ है।

उन्होंने तस्वीर में लिखा, इसकी शुरुआत हुई।

जिम स्ट्रॉस द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म सोफी क्रमर के नॉवेल पर आधारित जर्मन भाषा की फिल्म एसएमएस फूर डाइक का अंग्रेजी रीमेक है।

एवाईवी/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Priyanka Chopra started shooting for Test for You
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता शेखर सुमन को लगता है कि सीबीआई, एनसीबी और ईडी जैसी जांच एजेंसियां अपर्याप्त सबूतों के कारण सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बेबस हैं।

जांच की वर्तमान स्थिति के बारे में अपनी राय शेयर करते हुए शेखर ने ट्वीट किया, मुझे लगता है कि सुशांत के मामले में सीबीआई, एनसीबी और ईडी के तीनों विभागों ने पूछताछ, जांच और गिरफ्तारी करके एक अच्छा काम किया है, लेकिन मुझे लगता है कि अपर्याप्त सबूत के कारण वे असहाय हैं। इसलिए हमें बस इंतजार करना होगा और देखना होगा कि क्या वे लकी साबित होते हैं।

हाल ही में अभिनेता शेखर सुमन ने सवाल किया कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के संबंध में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का अभी तक अपडेट क्यों नहीं आया है।

शेखर ने ट्वीट किया, काफी समय बीत गया है, लेकिन सीबीआई ने सुशांत सिंह के मामले में अभी कोई निर्णायक सबूत पेश नहीं किया है। अधिकारियों को अपडेट करने की परवाह करनी चाहिए। कुछ समय के लिए चुप्पी का मतलब यह नहीं है कि हमने इसे छोड़ दिया है या इसके बारे में भूल गए हैं।

सुशांत इस साल 14 जून को अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे।

एवाईवी/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sushant case: Shekhar Suman feels lack of evidence affects investigation
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री अनुष्का प्रेग्नेंट हैं और उनका कहना है कि अपने बच्चे को जन्म देने के बाद वह शूटिंग में वापसी करेंगी और घर, बच्चे व पेशेवर जिंदगी के बीच सामंजस्यता बरकरार रखेंगी।

अनुष्का ने कहा, सेट पर रहने से मुझे काफी खुशी मिलती है और अगले कुछ दिनों तक मैं शूटिंग जारी रखूंगी। इसके बाद अपने पहले बच्चे को जन्म देने के बाद मैं फिर से शूटिंग पर वापसी करूंगी और यह सुनिश्चित करूंगी कि मेरे घर, बच्चे और पेशेवर जिंदगी के बीच सामंजस्य बना सकूं। मैं जब तक जीवित रहूंगी, काम करती हूं, क्योंकि एक्टिंग से मुझे वास्तव में बेहद खुशी मिलती है।

अनुष्का फिलहाल एंडोर्समेंट के लिए शूटिंग कर रही हैं और कोविड-19 के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अपने काम को अंजाम दे रही हैं।

एएसएन/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
I will start shooting after the birth of my first child: Anushka Sharma
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। संगीतकार तनिष्क बागची कहते हैं कि फिल्म दुर्गामती : द मीथ से उनका नया गीत बरस बरस सीधे उनकी आत्मा से आती है। फिल्म में भूमि पेडनेकर ने अभिनय किया है।

तनिष्क द्वारा लिखित और संगीतबद्ध इस ट्रैक को बी प्रैक और अल्तमश फरीदी ने गाया है।

गीत के बारे में बात करते हुए तनिष्क ने कहा, बरस बरस एक विशेष गीत है। यह एक रोमांटिक गीत है जो सीधे मेरी आत्मा से आई है। मैंने गीत में बहुत सारे भारतीय इंस्ट्रूमेंट्स का इस्तेमाल किया है।

उन्होंने कहा, बी प्रैक और अल्तमश के साथ काम करके काफी अच्छा लगा, उन्होंने अपने टेक्सचर वोकल्स की बदौलत इसमें अपनी बारीकियों को शामिल किया है। इस गाने को इतना खूबसूरत बनाने के लिए भूमि और करण को विशेष धन्यवाद।

एवाईवी/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
The year-long song comes directly from my soul: Tanishq Bagchi
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने एक हालिया ट्वीट में अपने पूर्व कथित बॉयफ्रेंड्स ऋतिक रोश और आदित्य पंचोली का जिक्र काइंड सोल के रूप में किया है।

कंगना ने महाराष्ट्र सरकार के साथ अपने हालिया अनुभव के बारे में बताते हुए इन दोनों अभिनेताओं का नाम लिया है।

कंगना ने अपने सत्यापित अकांउट से शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा, पिछले कुछ महीनों में मैंने महाराष्ट्र सरकार से जिस कदर कानूनी मामलों, गालियों, अपमान और दुर्व्यवहार का सामना किया है, वह बॉलीवुड माफिया और आदित्य पंचोली व ऋतिक रोशन जैसे लोगों को काइंड सोल बनाता है.. मुझे आश्चर्य होता है कि मुझमें ऐसा क्या है, जिससे इन लोगों को इतनी परेशानी होती है।

कंगना का यह ट्वीट बीएमसी मेयर किशोरी पेडनेकर की प्रतिक्रियास्वरूप आया है। दरअसल, कंगना रनौत का बंगला तोड़े जाने के मामले में बॉम्बे हाइकोर्ट ने शुक्रवार को बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) को कड़ी फटकार लगाई।

किशोरी पेडनेकर ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले पर जल्द ही बीएमसी की कानूनी टीम बैठकर चर्चा करेगी।

एएसएन/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kangana told Hrithik Roshan and Aditya Pancholi, Kind Soul
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अभिनीत फिल्म कल हो ना हो को रिलीज हुए शनिवार को 17 साल पूरे हो गए। फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने रोमांटिक ड्रामा की शूटिंग के अपने अनुभवों को याद किया, उन्होंने कहा कि वह इस अनुभव को शब्दों में बयां नहीं कर सकती।

प्रीति ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से एक क्लिप पोस्ट की और साझा किया कि करण जौहर प्रोडक्शन शायद सबसे बेस्ट-लिखित फिल्मों में से एक है जिसमें उन्होंने काम किया है।

उन्होंने लिखा, कल हो ना हो को आज याद करते हुए। एक ऐसी फिल्म जिसने मुझे दिल खोलकर हंसाया और रुलाया। एक अनुभव जो शब्दों से परे है। यह शायद सर्वश्रेष्ठ-लिखित फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म को इतना यादगार बनाने के लिए करण जौहर, निखिल, शाहरुख खान, सैफ, जया आंटी और पूरे कास्ट एंड क्रू को धन्यवाद।

उन्होंने कहा, तो दोस्तों केवल ज्ञान जो मैं आप सभी को दे सकती हूं, आज आपनी जिंदगी पूरी तरह से जी लो, क्या पता कल हो न हो।

एवाईवी/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
17 years of Kal Ho Na Ho, Preity Zinta remembers
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget