Latest Post

लॉस एंजेलिस, 1 नवंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड के प्रख्यात अभिनेता और जेम्स बॉन्ड ऑरिजिनल के रूप में पहचाने जाने वाले सर शॉन कॉनरी को अभिनेता डेनियल क्रेग ने सिनेमा के महानतम व्यक्तित्व के रूप में याद किया है।

शनिवार को सर शॉन कॉनरी का 90 साल की उम्र में निधन हो गया है।

लगभग पांच दशक लंबे अपने करियर में कॉनरी ने हॉलीवुड फिल्म जेम्स बॉन्ड के किरदार में अपनी एक गहरी छाप छोड़ी है। बॉन्ड सीरीज की पहली पांच फिल्मों में वह शीर्षक भूमिका में काम कर चुके हैं।

क्रेग ने कहा, यह बेहद दुख की बात है कि मुझे सिनेमा के महानतम व्यक्तित्वों में से एक के चले जाने की खबर सुनने को मिली है।

उन्होंने आगे कहा, सर शॉन कॉनरी को बॉन्ड के रूप में या उससे भी बढ़कर याद किया जाएगा। जिस शानदार रवैये के साथ उन्होंने अपने किरदार को पर्दे पर उतारा है, उसे मेगावॉर्ट्ज में ही मापा जा सकता है।

क्रेग आगे कहते हैं, वह इसी तरह से आने वाले सालों में भी अभिनेताओं और फिल्मकारों को प्रेरित करते रहेंगे। मेरे विचार उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं। वह जहां कहीं भी हैं, अच्छे से हैं।

क्रेग साल 2006 में आई बॉन्ड सीरीज की फिल्म कसीनो रोयाल के साथ हाल के समय के जेम्स बॉन्ड बने हैं। आने वाली फिल्म नो टाइम टू डाय के साथ उन्होंने कुल पांच बार इस किरदार को निभाया है और यह इस सीरीज की उनकी आखिरी फिल्म होगी।

एक दूसरे बयान में बॉन्ड के निर्माता माइकल जी विल्सन और बारबरा ब्रोकोली ने कहा है, कॉनरी ऑरिजिनल जेम्स बॉन्ड रहे हैं और हमेशा रहेंगे। सिनेमा के इतिहास में उनके अविस्मरणीय सफर की शुरुआत तो उसी वक्त हो गई थी, जब उन्होंने उस कभी न भूले जाने वाले शब्द का ऐलान किया था जेम्स बॉन्ड..जेम्स बॉन्ड।

एएसएन/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Daniel Craig mourns the death of original James Bond
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

मुंबई, 1 नवंबर (आईएएनएस) यूट्यूब सेंशेन भुवन बाम ने रविवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर घोषणा की कि उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

भुवन ने लिखा, बीते कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही। टेस्ट के नतीजे आ गए हैं और मैं कोविड -19 से संक्रमित हो गया हूं।

उन्होंने लोगों से एहतियात बरतने की भी अपील की।

भुवन ने लिखा, इस वायरस को हल्के में मत लेना, मास्क लगाओ, खुद को सैनिटाइज करते रहो और सामाजिक दूरी का पालन करो।

इस 26 वर्षीय यूट्यूबर ने अपने यूट्यूब चैनल बीबी की वाइंस से प्रसिद्धि हासिल की थी। वाइंस बनाने के अलावा वह गाना भी गाते हैं। हीर-रांझा, सफर और बस में- ये उनके कुछ ट्रैक हैं।

एमएनएस/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Bhuvan balm infected with Kovid-19
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

मुंबई, 1 नवंबर (आईएएनएस)। दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बड़े बेटे बाबिल खान ने एक बार फिर से अपने पिता की एक अनदेखी तस्वीर साझा की है।

रविवार को बाबिल द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर उस समय की है, जब इरफान ने उन्हें स्टेज पर परफॉर्मेस देते हुए देखा था।

बाबिल ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, शायद पहली बार उन्होंने मुझे स्टेज पर परफॉर्म करते देखा था।

तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने खड़े होकर किसी विषय पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं।

तस्वीर पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, मिस हिम।

किसी और ने लिखा, उन्हें जिंदा रखने के लिए आपका शुक्रिया।

इरफान ने 29 अप्रैल को मुंबई में अपनी आखिरी सांस ली थी। वह कुछ महीनों से कोलोन कैंसर की समस्या से जूझ रहे थे।

कुछ दिनों पहले, अभिनेता के निधन के छह महीने होने पर बाबिल ने अपने साथ वाली उनकी एक और पुरानी तस्वीर साझा की थी, जिसके साथ उन्होंने लिखा था, 2 मैन स्क्वैड।

एएसएन/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
When Irfan saw Babil performing on stage ..
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

मुंबई, 1 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने रविवार को अपनी शादी की सालगिरह पर अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप खुराना के लिए सोशल मीडिया पर एक नोट लिखा।

उन्होंने लिखा, 125 साल पूरे होने का जश्न, शायद और भी ज्यादा। क्योंकि मुझे पता है कि मैं तुम्हें कई सदियों से जानता हूं। हमारा ये बॉन्ड इस जिंदगी तक सीमित नहीं हो सकता। तुम मेरी साथी, लवर, पर्सनल स्टैंडअप कॉमेडियन, कोच और मेरी सबसे अच्छी दोस्त हो। मैं तुम्हारे साथ बूढ़ा होना चाहता हूं। मुझे पता है कि यह बहुत मजेदार होगा। हैप्पी एनिवर्सरी ताहिरा कश्यप।

इस पोस्ट के साथ आयुष्मान ने एक खूबसूरत फोटो शेयर की, जिसमें आयुष्मान खुराना ताहिरा कश्यप को पीठ पर उठाए हुए हैं। तस्वीर में ताहिरा पिंक हूडी में दिखाई दे रही हैं, वहीं आयुष्मान ने वाइट टी-शर्ट के साथ गॉगल्स पहने नजर आ रहे हैं।

आयुष्मान और ताहिरा ने नवंबर 2008 में शादी की। उनके दो बच्चे हैं, जिसका नाम विराजवीर और वरुष्का है।

एवाईवी/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Ayushman wants to be old with Tahira
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री अनन्या पांडे का मानना है कि स्नीकर एक ऐसा चीज है जो हर एक आउटफिट के साथ जंचता है।

उन्होंने कहा, एक्सपेरिमेंट से नहीं डरना चाहिए, मैंने यह सीखा है कि स्नीकर को आप किसी के भी साथ पहन सकते हो, यहां तक की लहंगा के साथ भी। मैं हमेशा स्नीकर पहन के खुश होती हूं।

अभिनेत्री ने कहा, मेरी मां की अलमारी सचमुच मेरी अलमारी है। हम लगभग सब कुछ शेयर करते हैं, खासतौर से स्नीकर्स। क्योंकि दोनो का साइज एक है।

अनन्या को अगली बार शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड फिल्म में दीपिका पादुकोण और सिद्धान्त चतुर्वेदी के साथ देखा जाएगा।

एवाईवी/आरएचए



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Ananya Pandey shares tips on wearing sneakers
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

लॉस एंजेलिस, 1 नवंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड के प्रख्यात अभिनेता और जेम्स बॉन्ड ऑरिजिनल के रूप में पहचाने जाने वाले शॉन कॉनरी को अभिनेता पियर्स ब्रॉसनन ने श्रद्धांजलि दी है।

शनिवार को सर शॉन कॉनरी का 90 साल की उम्र में निधन हो गया है।

लगभग पांच दशक लंबे अपने करियर में कॉनरी ने हॉलीवुड फिल्म जेम्स बॉन्ड के किरदार में अपनी एक गहरी छाप छोड़ी है। बॉन्ड सीरीज की पहली पांच फिल्मों में वह शीर्षक भूमिका में काम कर चुके हैं।

ब्रॉसनन ने लिखा, सर शॉन कॉनरी आप मेरे लिए सबसे बेहतरीन जेम्स बॉन्ड हैं, एक ऐसा इंसान जो खुद ही जेम्स बॉन्ड बन चुका है। सिनेमाई क्षेत्र में आपके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

उन्होंने आगे लिखा, आपने उन सभी का मार्गदर्शन किया है, जिन्होंने आपके पदचिन्हों का अनुसरण किया है। काम के मामले में जब कभी किसी की बारी आई है, तो उसने आपको प्रशंसा और श्रद्धा की निगाहों से देखा है। एक अभिनेता एक इंसान, हर रूप में आप कुशल रहे हैं। दुनिया आपसे बहुत प्यार करती है और सभी को आपकी बहुत याद आएगी। ईश्वर आप पर अपनी कृपा बनाए रखें, शांति में रहकर अब आप आराम कीजिए।

ब्रॉसनन इस सीक्रेट एजेंट का किरदार निभाने वाले पांचवे अभिनेता हैं। इन्होंने 1995 से लेकर 2002 तक फ्रैंचाइजी की चार फिल्मों में अभिनय किया है।

एएसएन/आरएचए



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Pierce Brosnan pays tribute to Connery
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

मुंबई, 1 नवंबर (आईएएनएस)। हिंदी सहित तमिल, मलयालम भाषाओं में फिल्मों का निर्माण कर चुके निर्देशक बीजॉय नांबियार का कहना है कि बॉलीवुड की अपेक्षा दक्षिण भारतीय फिल्म निर्माताओं में जोखिम लेने या कुछ नया करने की चाहत अधिक देखने को मिलती है।

नांबियार ने आईएएनएस को बताया, मुझे लगता है कि दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के निर्माताओं में प्रयोगात्मक कहानी, शैली व और प्रारूपों के साथ जोखिम लेने की अधिक चाहत होती है। चाहें व कलाकार हो या तकनीकिशयन, वे निरंतर रूप से कहानियों के साथ प्रयोग करते रहते हैं। हिंदी फिल्म में यह कुछ अलग है। हालांकि मैं यहां सभी की बात नहीं कर रहा हूं, लेकिन मैं इतना जरूर कहूंगा कि दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में लोग अधिक साहसी होते हैं।

उनकी हालिया हिंदी परियोजना तैश को फिल्म के अलावा वेब सीरीज के प्रारूप में रिलीज किया जा चुका है। इससे पहले वह तमिल और मलयालम में फिल्म सोलो बना चुके हैं, जबकि डेविड हिंदी और तमिल में रिलीज हुई है।

तैश में पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा , हर्षवर्धन राणे, नेहा शर्मा, संजीदा शेख, जिम सभ्र, अंकुर राठी, जोया मोरानी और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार हैं। इसे जी5 पर प्रसारित किया जाता है।

एएसएन/जेएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
South Indian manufacturers want to take more risk: Bejoy Nambiar
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget