header ads

कैंसर से रिकवर हो रही किरण खेर, बेटे सिकंदर ने दिखाई मां की एक झलक - bhaskarhindi.com

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com,मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर ब्लड कैंसर से पीड़ित है। उनके स्वास्थ्य को लेकर अक्सर किरण के पति अनुपम और बेटे सिकंदर खेर फैंस को अपडेट करते रहते है। इस बार भी सिकंदर खेर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें किरण खेर की एक झलक दिखाई दे रही है। किरण ने इस वीडियो में अपने फैंस और करीबियों को दुआओं के लिए धन्यवाद दिया है। एक्ट्रेस को देखकर ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि, इस बीमारी ने उन्हें कमजोर कर दिया है लेकिन उनके परिवार ने उन्हें काफी खुशियां दी है। इस वजह से वो वीडियो में हंसती हुई दिखाई दे रही है। किरण के साथ-साथ अनुपम भी वीडियो में नजर आ रहे है। फैंस सिकंदर के इस पोस्ट पर प्रतिक्रियाएं दे रहे है। 

देखिए, किरण खेर को

सिकंदर ने किरण खेर का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "खेर साब और किरण मैम....यह छोटा और प्यारा है .. परिवार की ओर से नमस्ते मेरी ओर से भी .. आप सभी के द्वारा मेरी मां के लिए भेजे गए प्यार के लिए शुक्रिया। #KherSaab" आप वीडियो में देख सकते हैं कि, सिकंदर सेल्फी कैमरे से वीडियो बनाते हुए कहते हैं कि, मै अभी अपने माता-पिता के साथ बैठा हूं और आप लोग मिसेज खेर के पैर देख सकते है। फिर वो अनुपम खेर के पास कैमरा मूव करते है तो अनुपम कहते हैं, हैलो...हैलो,,,,मैं अभी सूप पी रहा हूं। कुछ देर बाते करने के बाद सिकंदर वापस किरण खेर के पास जाते हैं और उनका फेस दिखाते हैं। किरण कैमरे की तरफ देखते हुए कहती हैं कि, आप सभी का शुभचिंतको के आशीर्वाद के लिए शुक्रिया।

बता दें कि, किरण खेर पिछले 6 महीनें से एक तरह के ब्लड कैंसर मल्टीप्ल मायलोमा से पीड़ित है। कुछ दिन पहले ही किरण मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती हुई थी, जहां उनका बोन सर्जरी किया गया। वहीं एक्ट्रेस कैंसर पीड़ित होने की पुष्टि किरण के पति अनुपम खेर ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। अनुपम ने अप्रैल में बेटे सिकंदर और अपनी ओर से आधिकारिक स्टेटमेंट जारी किया था। उन्होंने लिखा था, "किरण खेर को एक तरह का ब्लड कैंसर मल्टीपल मायलोमा डिटेक्ट हुआ है। फिलहाल उनका ट्रीटमेंट चल रहा है और हमें पूरा यकीन है कि वे पहले से ज्यादा मजबूती के साथ इससे बाहर आ जाएंगी। हम खुशनसीब हैं कि वे बेहतरीन डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। वे हमेशा फाइटर रही हैं। और हमेशा डटकर चीजों का सामना करती आई है। वह सभी को प्यार देती हैं इसीलिए उनके इतने चाहनेवाले है। तो उन्हें अपना प्यार देते रहिए, उनके लिए दुआ करिए और उन्हें अपने जहन में हमेशा रखिए।' हालांकि, किरण धीरे-धीरे कैंसर से रिकवर हो रही और उनके फैंस किरण के ठीक होने की दुआ कर रहे है।


 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
sikandar shares first video Of Kirron kher Battling Cancer
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget