header ads

नेटफ्लिक्स ने खरीदें "RRR" के राइट्स, 5 विदेशी भाषाओं में होगी रिलीज - bhaskarhindi.com

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com,मुंबई। कोरोना महामारी में लगे लॉकडाउन की वजह से कई फिल्मों की रिलीज डेट टाल दी गई और कई को डिजिटल प्लेटफार्म में रिलीज किया जा रहा है। इस लिस्ट में अब एसएस राजामौली की धमाकेदार फिल्म आरआरआर का नाम भी शामिल हो गया हो गया है। दरअसल, इस फिल्म को लेकर दो बड़े ऐलान आज आधिकारिक तौर पर किए हैँ।

पहला ये हैं कि रामचरण, जूनियर एनटीआर और अजय देवगन की ये फिल्म भारतीय भाषाओं को अलावा विदेशी भाषाओं में भी रिलीज होंगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श लिखते हैं कि.. 'हिंदी, तेलुगू, तमिल मलयालम और कन्नड़ के अलावा आरआरआर को विदेशी भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा और वो भाषाएं हैं.. अंग्रेजी, स्पेनिश, कोरियन, टर्किश और पुर्तुगीस। इसके अलावा इसके डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने हाल ही में खरीद लिए है, तो जल्द ही आप इसे नेटफ्लिक्स में देख सकेंगे। 

हालांकि, नेटफ्लिक्स के अलावा इस फिल्म का डिजिटल पार्टनर जी5 भी है, जिसमें कुछ समय पहले ही सलमान खान स्टारर राधे रिलीज की गई थी। इस फिल्म से दूसरा ऐलान ये हुआ है कि फिल्म अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इस बार राजामौली की 'आरआरआर' के राइट्स की डील करोड़ों की हुई है। जी हां, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के सभी भाषाओं के डिजीटल, सैटेलाइट राइट्स 325 करोड़ रुपए में बेचे गए हैं। ये राइट्स जी ग्रुप ने खरीदे हैं। बता दें कि, फिल्म ‘आरआरआर’ दो तेलुगू आदिवासी नेताओं अल्लूरी सीताराम राजू और कोमारम भीम की कहानी पर आ है। फिल्म में राम चरण बने हैं सीताराम और जूनियर एनटीआर कोमारम भीम के किरदार में नजर आएंगे।

फिल्म में हिंदी सिनेमा के दो बड़े सितारे अजय देवगन और आलिया भट्ट भी काम कर रहे हैं। इसे इसी साल दशहरा पर रिलीज किए जाने की तैयारी है। अपने जन्मदिन के मौके पर अजय देवगन ने फिल्म RRR से पहला लुक रिलीज किया था। फिल्म के वीडियो को एक्टर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। वीडियो में अजय देवगन बंदूक ताने अंग्रेजों की फौज से घिरे हुए दिखते हैं और पीछे से आवाज आ आती है- लोड, ऐम, शूट.....ये आवाज वीडियो में शुरु से लेकर अंत तक आती है। साथ ही अजय केसरिया कपड़ें में लिपटे रहते है और अचानक उनके लुक से पर्दा हटता है तो दिखाई देता है कि उनके माथे से खून निकल रहा है।

वहीं आलिया भट्ट ने भी अपने जन्मदिन के खास मौक पर फिल्म 'RRR' के लिए उनका सीता लुक रिवील किया था। उनके इस लुक को देखकर सभी हैरान हो गए और आलिया के फैंस इसे बहुत पसंद किया। सोशल मीडिया पर उनका ये लुक खूब वायरल हुआ और कई सेलेब्स भी उनकी तारीफ कर रहे है। बता दें कि, फिल्म ‘आरआरआर’ की रिलीज डेट 13 अक्टूबर रखी गई है और अभी तक के हिसाब से फिल्म शेड्यूल पर है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
RRR release will be ott platform and stream on foreign language
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget