डिजिटल डेस्क,मुंबई। कोरोना की इस मुश्किल घड़ी में सोनू सूद के बाद कई सेलेब्स धीरे-धीरे मदद के लिए अपना हाथ बढ़ा रहे है। इसी दौरान भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर भी महाराष्ट्र के लोगों के लिए सामने आई है। लता मंगेशकर ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए महाराष्ट्र सीएम केयर फंड में 7 लाख की राशि दान की है। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र डीजीआईपीआर ने दी सोशल मीडिया के जरिए दी।
क्या कहा महाराष्ट्र डीजीआईपीआर ने
- महाराष्ट्र डीजीआईपीआर ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'भारत रत्न लता मंगेशकर ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सीएम रिलीफ फंड में 7 लाख रुपए का योगदान किया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लता जी का आभार व्यक्त किया हैं और लोगों से सीएम रिलीफ फंड में योगदान देने की अपील भी की है।'
- कुछ समय पहले ही अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी लोगों से अपील की थी कि, इस महामारी से लड़ने कि लिए सभी लोग भारत का सहयोग करें।
- वरुण धवन ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के लिए 21 करोड़ रुपए की निधि जमाई है।तो एक्ट्रेस उर्वशी ने भी उत्तराखंड में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर डोनेट किया है।
- अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने एक एनजीओ के साथ मिलकर 250 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था की है।
भारतरत्न @mangeshkarlata यांनी #मुख्यमंत्रीसहायतानिधी #COVID_19 साठी ७ लाख रुपयांची दिली मदत. या मदतीबद्दल मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे यांनी त्यांचे मानले आभार. जास्तीत जास्त नागरिकांनी या निधीत मदत देऊन कोरोनाविरुद्ध लढण्यासाठी सहाय्य करण्याचे मुख्यमंत्र्यांचे आवाहन. pic.twitter.com/zOT9XhKNw2
— MAHARASHTRA DGIPR (@MahaDGIPR) May 1, 2021
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS
Post a Comment