डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम यानि कि अजय देवगन आज अपना जन्मदिन मना रहे है। इस खास मौके पर अजय ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। जी हां,एक्टर की मोस्ट अवेटेड फिल्म RRR से पहला लुक सामने आ गया है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। अजय इस फिल्म में बहुत दमदार नजर आ रहे है। फिल्म के वीडियो को एक्टर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
देखिए, फिल्म 'RRR' का फर्स्ट लुक
- इस वीडियो में अजय देवगन बंदूक ताने अंग्रेजों की फौज से घिरे हुए है
- पीछे से आवाज आ रही है- लोड, ऐम, शूट.....ये आवाज वीडियो में शुरु से लेकर अंत तक आ रही है
- अजय केसरिया कपड़ें में लिपटे रहते है और अचानक उनके लुक से पर्दा हटता है तो दिखाई देता है कि उनके माथे से खून निकल रहा है।
- इस वीडियो को शेयर करते हुए अजय ने राजमौली को धन्यवाद कहा।
- बता दें, 26 मार्च को राम चरण के जन्मदिन से एक दिन पहले फिल्म में उनके लुक को रिलीज किया गया था।
- रिलीज किए गए पोस्टर में केसारिया कपड़े पहने ऐक्टर के हाथ में धनुष है और वह निशाना लगा रहे हैं। राम चरण ने इस पोस्टर के साथ लिखा, 'वीरता, सम्मान, अखंडता. एक पुरुष जिसमें ये सब है। ये मेरा सौभाग्य है कि मैं अल्लूरी सीतारामाराजू का किरदार निभा रहा हूं।
- इससे पहले आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक भी RRR के लिए सामने आ चुका है
- 15 मार्च को आलिया भट्ट के जन्मदिन के मौके पर भी 'सीता' के रूप में उनका फर्स्ट लुक शेयर किया गया था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment