डिजिटल डेस्क,मुंबई। टेलीविजन के पॉपुलर शो बालिका वधु में 'आनंदी' का किरदार निभाने वाली प्रत्युषा बनर्जी की पुण्यतिथि पर उनके को-स्टार शशांक व्यास उर्फ 'जग्या' ने प्रत्युषा को याद किया है। जब शो ऑन एयर था तब शशांक और प्रत्युषा की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। बालिका वधु के अलावा प्रत्युषा बिग बॉस-7 में भी नजर आई थीं, लेकिन ज्यादा दिन वो टेलीविजन में काम नहीं कर सकी और आज ही के दिन एक्ट्रेस अपने मुंबई स्थित आवाज में मृत पाई गई थीं। शशांक ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट करते हुए लिखा कि,तुम कभी गई ही नहीं।
देखिए, शशांक व्यास को पोस्ट
- शशांक व्यास ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए प्रत्युषा को याद किया है।
- शशांक ने प्रत्युषा की कई अनसीन पिक्चर्स शेयर करते हुए एक छोटा सा इमोशनल नोट भी लिखा है।
- शशांक ने लिखा, 'अगर तुम पूछोगी कि मैं कितनी बार तुम्हारे दिमाग में आई थी तो मैं कहूंगा एक बार क्योंकि फिर तुम कभी गई ही नहीं।'
- बता दें कि, प्रत्युषा ने साल 2010 में शो 'रक्त संबंध' से बतौर एक्ट्रेस अपने करियर की शुरूआत की थी।
- इसमें उन्होंने प्रिया जागीरदार का किरदार निभाया था, जिसके बाद उन्हें ये रिश्ता क्या कहलाता है में भी देखा गया था। इसमें वह वाणी के रोल में नजर आई थीं।
- हालांकि प्रत्युषा को पहचान मिली 'बालिका वधु' और बिग बॉस 7 से।
- प्रत्युषा के परिजनों ने उनकी मौत के लिए उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज को जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि अभी तक ये सिर्फ आरोप ही हैं। राहुल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, वह अब लाइफ में मूव ऑन करना चाहते है।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment