डिजिटल डेस्क, मुंबई। सुशांत केस को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती लंबे समय से सोशल मीडिया से दूर थी। लेकिन अब वो धीरे-धीरे अपनी नॉर्मल लाइफ की तरफ बढ़ रही है। इसलिए रिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट का डायरेक्ट मैसेज ऑप्शन ओपन कर दिया है और इंस्टा पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए कहा कि, मदद सिर्फ मदद होती है। यदि मैं किसी तरह आपकी मदद कर सकती हूं तो। मैं पूरी कोशिश करूंगी।
देखिए,रिया चक्रवर्ती का पोस्ट
- रिया ने हाल ही में अपना डीएम यानि कि डायरेक्ट मैसेज ऑप्शन खोल दिया है।
- एक स्टोरी पोस्ट करते हुए रिया ने लिखा कि, मुश्किल वक्त की मांग है एक रहें। छोटी या बड़ी, मदद सिर्फ मदद होती है। मुझे सीधे मैसेज करें, यदि मैं किसी तरह आपकी मदद कर सकती हूं तो। मैं पूरी कोशिश करूंगी। अपना ध्यान रखिए, दयालु रहिए।
- बता दें कि, दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस लगातार रिया को धमकियां दे रहे थे, जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपना डायरेक्ट मैसेज ऑप्शन क्लोज कर दिया था।
- वर्कफ्रंट की बात करें तो, रिया चक्रवर्ती जल्द ही इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन स्टारर 'चेहरे' में नजर आएंगी। गौरतलब है। सुशांत केस में मुख्य आरोपी बनाए जाने के बाद रिया का चेहरा फिल्म के पोस्टर्स में नहीं दिखाई दिया था। बाद में ट्रेलर में कुछ सैकंड्स के लिए रिया दिखाई दी थीं।
![]()
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment