header ads

जानिए, ब्लड कैंसर से पीड़ित किरण खेर की कैसी हैं हालत ? अनुपम खेर ने बताया सच

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी से सांसद किरण खेर इन दिनों ब्लड कैंसर से जूझ रही है,जिनका इलाज चंडीगढ़ के बाद अब मुंबई में जारी है। उनकी सेहत का सच अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर कर बताया है। अनुपम खेर ने कहा कि,किरण इस गंभीर बीमारी से धीरे धीरे ठीक हो रही है। वीडियो के माध्यम से अनुपम ने अपनी पत्नी के लिए दुआएं मांगी हैं। दरअसल, किरण के ब्लड कैंसर से पीड़ित होने की खबर हाल ही में सामने आई है,जिसको सुनकर सभी हैरान रह गए थे। 

देखिए,अनुपम खेर का वीडियो

  • अनुपम खेर ने इस वीडियो को अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, "मैं आप सबका दिल से शुक्रिया करता हूं. किरण इस गंभीर बीमारी से धीरे धीरे ठीक हो रही है और मुझे यकीन है कि वह जल्द हम सब के बीच होंगी।"
  • वीडियो शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कहा, "प्यारे दोस्तों, इस मुश्किल घड़ी में आप सबने जो मेरा और किरण का साथ दिया है, इसके लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूं। उम्मीद है कि, किरण जल्द जल्द से जल्द इस गंभीर बीमारी से बाहर निकल आएंगी और हमारे बीच होंगी। 
  • किरण के लिए प्रार्थना के लिए आप सभी का धन्यवाद।"
  • अनुपम के इस पोस्ट पर कई फैंस ने प्रतिक्रिया देते हुए किरण खेर के जल्द ठीक होने की कामना की है।
  • बता दें कि, किरण खेर का इलाज मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में चल रहा है।
  • पिछले साल यानि कि नवंबर,2020 में किरण को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस दौरान वो अपने घर पर चोटिल हो गई थी।
  • जिसके बाद जांच में पाया गया कि, उन्हें कैंसर है। बता दें कि, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनका काफी वक्त तक इलाज चला। हालांकि, उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है लेकिन किरण का इलाज अब भी जारी है।


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Anupam Kher thanks well wishers for supporting Kirron Kher after cancer
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget