डिजिटल डेस्क,मुंबई। बहुत कम लोग होते हैं, जिन्हें उनकी पहली फिल्म में ही सफलता मिल जाती है, जिनमें से एक हैं बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी। जी हां, सिद्धांत अपनी पहली फिल्म 'गली ब्वॉय' से इतने हिट हुए कि, रातों-रात स्टार बन गए। सिद्धांत की एक्टिंग से सिर्फ लोग ही नहीं बल्कि फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह भी काफी प्रभावित हुए थे। एक इंटरव्यू के दौरान सिद्धांत ने बताया कि, गली ब्वॉय में जोया के अलावा रणवीर ने भी मेरी बहुत मदद की। फिल्म की पहली स्क्रीनिंग के बाद मैं पांच मिनट तक तो उनके गले लगकर रोया। वह हमेशा बोलते रहते थे, तुझमे वो बात है, जिसके बाद बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में फिल्म की स्क्रीनिंग हुई और रणवीर का फोन मेरे पास आया। रणवीर ने मुझसे कहा कि- तूने तो विस्फोट कर दिया है।
सिद्धांत से जुड़ी कुछ खास बातें
- सिद्धांत चतुर्वेदी का जन्म 29 अप्रैल, 1993 को उत्तर प्रदेश के बलिया में हुआ।
- 5 साल की उम्र में ही सिद्धांत बलिया से मुंबई आ गए।
- सिद्धांत के पिता एक चार्टेड अकाउंटेंट हैं, जबकि मां होममेकर हैं।
- सिद्धांत बड़े होकर चार्टेड अकाउंटेंट ही बनना चाहते थे।
- सिद्धांत ने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से पढ़ाई पूरी की।
- सिद्धांत ने इंडस्ट्री में डेब्यू किया वेब सीरीज 'इनसाइड एज' से।
- सिद्धांत ने बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'गली बॉय' से की।
- इस फिल्म के लिए सिद्धांत को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर अवार्ड मिला।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS
Post a Comment