डिजिटल डेस्क,मुंबई। साल 2020 की तरह साल 2021 में भी लोग कोरोना संक्रमण से परेशान हैं। हर दिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते हुए सोनू सूद के बाद अक्षय कुमार ने भी लोगों की मदद के लिए एक कदम बढ़ाया है। हाल ही में अक्षय कुमार ने सांसद गौतम गंभीर की संस्था को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि दी है, जिसके लिए गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया के जरिए खिलाड़ी कुमार का शुक्रिया अदा किया है।
देखिए, गौतम गंभीर का ट्वीट
- दरअसल, गौतम गंभीर ने ट्वीट कर इस बात का खुलासा किया कि, अक्षय कुमार ने उनकी संस्था को इस मुश्किल घड़ी में 1 करोड़ का दान दिया है।
- गौतम गंभीर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'इस समय में हर मदद उम्मीद की एक किरण है। गौतम गंभीर फाउंडेशन के लिए एक करोड़ रुपए की सहायता राशि देने के लिए शुक्रिया। इससे जरूरतमंदों के लिए खाना, ऑक्सीजन और दवाइयों की व्यवस्था की जाएगी।'
- गंभीर के इस ट्वीट पर अक्षय कुमार ने रिप्लाई करते हुए लिखा कि, 'ये सच में बहुत मुश्किल समय है। मुझे खुशी है कि मैं मदद कर सकता हूं। उम्मीद है कि हम जल्द ही इस समय से बाहर आएंगे। सुरक्षित रहिए।'
- बता दें कि, हाल ही में अक्षय कुमार भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे और कुछ दिन अस्पताल में भर्ती रहे। लेकिन अब वो पूरी तरह स्वस्थ है।
- वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार जल्द ही सूर्यवंशी, बच्चन पांडे, पृथ्वीराज और रामसेतु जैसी कई फिल्मों में नजर आने वाले है।
These are really tough times, @GautamGambhir. Glad I could help. Wish we all get out of this crisis soon. Stay Safe
— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 24, 2021
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment