डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपनी 2019 की फिल्म केसरी के गीत तेरी मिट्टी को यूट्यूब पर एक अरब से अधिक व्यूज मिलने के बाद दर्शकों का आभार जताया।
अक्षय कुमार ने ट्वीट कर कहा, तेरी मिट्टी केवल एक गीत से अधिक है.. यह एक भावना है जो अब एक अरब से अधिक दिलों के साथ गूंजती है! आपको प्यार के लिए धन्यवाद।
दिल को छू लेने वाला यह गाना मनोज मुंतशिर द्वारा लिखी गई थी और अर्को द्वारा कंपोज की गई थी। गायक बी.प्राक ने गाने में अपनी आवाज दी है। अक्षय ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म बच्चन पांडे की शूटिंग शुरू की है।
अभिनेता अपनी अगली फिल्म राम सेतु की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार है। अक्षय, निर्देशक अभिषेक शर्मा और क्रिएटिव प्रोड्यूसर डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी के साथ 18 मार्च को अयोध्या के लिए उड़ान भरेंगे। इसमें फिल्म की शूटिंग के दौरान जैकलीन फर्नाडीज और नुसरत भरूचा भी होंगी।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment