header ads

श्रद्धा कपूर ने मालदीव में किया समुद्र किनारें डांस, ब्लू लहंगे में स्लो मोशन वीडियो वायरल

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों मालदीव में अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ एंजॉय कर रही है। मालदीव में उनके कजिन प्रियांक शर्मा और शजा मोरानी की शादी हो रही है। इस खास मौके पर श्रद्धा का पूरा परिवार शादी में मौजूद है। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है,जिसमें श्रद्धा ब्लू लहंगे में समुद्र किनारे डांस करती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को अब तक 16 लाख 80 हजार से भी ज्यादा लोग पसंद कर चुके है। 

श्रद्धा ने अपना स्लो मोशन डांस वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है,जिसमें उनका ब्लू लहंगा सबका ध्यान खींच रहा है। उनके लहंगे में सफेद और हरे रंग के फूल लगे है और वीडियो को समुंदर किनारे शूट किया गया है,जिसकी वजह से लोग इसे खूब पसंद कर रहे है। एक्ट्रेस की तस्वीरों में उनके कजिन प्रियांक शर्मा और शजा मोरानी के साथ उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ भी नजर आ रहे है।

इसके अलावा प्रियांक-शजा की हल्दी सेरेमनी के दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें श्रद्धा और रोहन की बॉन्डिंग साफ देखी जा सकती है। इस वीडियो में श्रद्धा की मौसी व एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी भी अपने बेटे प्रियांक को हल्दी लगाती नजर आ रही है। बता दें कि, प्रियांक और शजा एक-दूसरे को बीते 16 सालों से रिलेशनशिप में है। 

वही एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो, श्रद्धा कपूर जल्द ही लव रंजन की अगली फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाली है, वह बीते दिनों इसके पहले शेड्यूल की शूटिंग दिल्ली में कर रही थी। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ रणबीर कपूर भी नजर आएंगे। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Bollywood actress shraddha kapoor blue lehenga video viral from maldives beach
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget