डिजिटल डेस्क,मुंबई। बिग-बॉस 13 की मशहूर कंटेस्टेंट शहनाज कौर गिल अपने क्यूट अंदाज के लिए जानी जाती है, लेकिन आजकल वो नए लुक के साथ लोगों को अपना दीवाना बना रही है। जी हां, शहनाज ने हाल ही में कुछ ग्लैमरस फोटोज अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है,जिसमें वो पिंक कलर के क्रॉप टॉप और बॉयफ्रेंड फिट जीन्स में नजर आ रही है। शहनाज इन दिनों कनाडा में है और वही से वो अपनी तस्वीरें शेयर कर रही है। उनकी ये फोटोज सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।
देखिए शहनाज की तस्वीरें
बता दें कि, शहनाज इन दिनों कनाडा में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में काफी बिजी है।

शहनाज जल्द ही दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म 'हौसला रख' में नजर आने वाली है।

अपने शूट से वक्त निकालते ही शहनाज अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर कुछ न कुछ पोस्ट जरूर करती है। इस बार भी उन्होंने अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की है।

शहनाज गिल इन तस्वीरों में काफी ग्लैमरस लग रही है। वैसे इसमें कोई शक नहीं की शहनाज का ये लुक एकदम नया है और वो इसके साथ काफी जम रही है।

ये कहना गलत नहीं होगा कि, क्यूट शहनाज अब ग्लैमरस शहनाज बन चुकी है।

शहनाज गिल ने बीते दिनों अपना वजन काफी कम किया है और इन फोटोज में ये साफ तौर पर नजर भी आ रहा है।

शहनाज गिल की इन फोटोज 2 लाख 99 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके है।

शहनाज ने इन फोटोज के कैप्शन में ब्लॉसमिंग फ्लाअर यानी खिलते हुए फूल वाला इमोजी पोस्ट किया है।

शहनाज ने इन तस्वीरों में न्यूड मेकअप किया है और हर फोटो में अपनी अदाएं दिखा रही है।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment