header ads

अंकिता लोखंडे हो चुकी हैं कास्टिंग काउच की शिकार, कहा- बड़े एक्टर ने दिया था ऑफर

डिजिटल डेस्क,मुंबई। टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादातर एक्ट्रेसेस कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी है, लेकिन इस बारे में बहुत कम लड़कियां खुलकर बात करने की हिम्मत करती है। इन सब के बावजूद टीवी की दुनिया में नाम कमाकर अब बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा रहीं एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने सालों बाद इंडस्ट्री में हुई कास्टिंग काउच की घटना पर अपना बुरा अनुभव शेयर करते हुए बताया कि, करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें साउथ फिल्मों के लिए ऑफर आया और एक बड़े एक्टर ने उन्हें प्रोड्यूसर के साथ सोने का ऑफर दिया था, जिसके बाद अंकिता ने उस एक्टर की क्लॉस लगा दी। 

Ankita Lokhande Wallpapers - Top Free Ankita Lokhande Backgrounds - WallpaperAccess

कैसे हुई अंकिता कास्टिंग काउच का शिकार

  • अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है।
  • हाल ही में अंकिता ने अपने बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में अपने साथ हुए कास्टिंग काउच की घटना के अनुभव को साझा किया है।
  • अंकिता ने बताया कि, जब वो अपने एक्टिंग करियर के शुरुआती दिनों में काम की तलाश कर रही थी तो, एक फिल्म प्रोड्यूसर ने उन्हें कास्टिंग काउच के लिए मजबूर किया था।
  • अंकिता ने बोला कि, 'जब मेरी उम्र सिर्फ 19-20 साल की थी,तब मैं काम की तलाश कर रही थी। इस दौरान मुझे साउथ फिल्मों के लिए ऑफर दिया गया और जब मैं गई तो एक आदमी ने मुझे कमरे में बुलाया और बोला कि हम आपसे कुछ पूछना चाहते हैं।
  • उस आदमी ने मुझसे कहा कि, आपको समझौता करना पड़ेगा। मैंने हिम्मत दिखाते हुए पूछा कि,किस तरह का समझौता करना होगा मुझे? क्या मुझे पार्टियों में जाना होगा या डिनर के लिए?
  • अंकिता ने आगे कहा कि, 'वह व्यक्ति काफी बड़ा एक्टर था। उसने मुझे कहा कि, आपको प्रोड्यूसर के साथ सोना पड़ेगा।' अंकिता के मुताबिक, ये बात सुनते ही उन्होंने उस व्यक्ति की क्लास लगा दी थी। अंकिता ने जवाब दिया कि, 'शायद आपके प्रड्यूसर को सोने के लिए लड़की चाहिए न कि कोई टैलेंटेड लड़की।' 
  • अंकिता ने आगे बताया कि, 'जब मैं वहां से निकलने लगी तो उन्होंने मुझे सॉरी बोला और कहा कि मैं आपको अपनी फिल्म में लेने की कोशिश करूंगा, लेकिन मैंने मना कर दिया और बोला कि, अगर अब आप मुझे फिल्म में लेना भी चाहोगे तो भी मैं नहीं करूंगी।'

Ankita Lokhande stuns in white saree in latest post, shares secret to happiness | Celebrities News – India TV

 


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Actress Ankita Lokhande recently shared horrific casting couch instances
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget