डिजिटल डेस्क,मुंबई। ग्लोबल आयकन प्रियंका चोपड़ा और पति निक जोनस ने हाल ही में ऑस्कर 2021 के नॉमिनेशन की घोषणा की थी,जिसको लेकर एक विदेशी पत्रकार ने दोनों की योग्यता पर सोशल मीडिया के जरिए सवाल खड़े किए। इन सवालों का प्रियंका ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा कि, मेरी 60+ फिल्म्स क्रेडेंशियल आपके विशेष विचार के लिए साझा की गई है। बता दें कि, फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े अवॉर्ड ऑस्कर के 93वें अकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन होने वाला है। इसे पाने के लिए दुनियाभर के एक्टर्स पूरे साल मेहनत करते है। तब जाकर उन्हें ये मौका मिल पाता है।
क्या लिखा विदेशी पत्रकार ने

- हाल ही में प्रियंका और उनके पति निक ने ऑस्कर 2021 के नॉमिनेशन की घोषणा की।
- इस घोषणा के बाद ऑस्ट्रेलिया के एक पत्रकार पीटर फॉर्ड ने दोनों पर सवाल उठाते हुए ट्वीट कर कहा कि, 'इन दोनों के लिए कोई अनादर नहीं है, लेकिन मुझे यकीन नहीं है कि, फिल्मों में उनका योगदान उन्हें ऑस्कर के नामांकन की घोषणा करने के योग्य बनाता है।' बाद में पत्रकार ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।
- बता दें, जर्नलिस्ट पीटर फॉर्ड के ट्विटर पर 18 हजार फॉलोवर्स हैं और वह मनोरंजन के क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा सुने जाने वाले पत्रकार है।
प्रियंका का करारा जवाब
Would love your thoughts on what qualifies someone. Here are my 60+ film credentials for your adept consideration @mrpford https://t.co/8TY2sw1dKb pic.twitter.com/T8DnQbtXZG
— PRIYANKA (@priyankachopra) March 16, 2021
- पीटर फॉर्ड के इस ट्वीट का जवाब देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा कि, 'योग्यता के सवाल पर आपके विचारों को सुनना पसंद करेंगे। यहां मेरी 60+ फिल्म्स क्रेडेंशियल आपके विशेष विचार के लिए साझा की गई है।
- प्रियंका के इस जवाब के बाद फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment