डिजिटल डेस्क,मुंबई। बिग बॉस-14 खत्म होने के बाद अब अगले सीजन का लोग इंतजार कर रहे है। इस बीच टेलीविजन एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने पति रोहत रेड्डी को जानकारी दी है कि, वो जल्द ही बिग बॉस-15 में नजर आएंगी। दरअसल, अनीता के पति रोहित ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है,जिसमें वो सिद्धार्थ शुक्ला के साथ नजर आ रहे है। इस वीडियो पर अनीता ने कमेंट करते हुए कहा कि, वो बिग बॉस का अगला सीजन आरव के साथ कर रही है।

देखिए ये वीडियो
- अनीता हसनंदानी के पति रोहित रेड्डी ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो और सिद्धार्थ शुक्ला अपनी मसल्स दिखाते नजर आ रहे है।
- पहले रोहित अपनी मसल्स दिखाते हैं,जिसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला अपनी मसल्स दिखाते हैं, जिसे देख रोहित चौंक जाते हैं।
- इस वीडियो को रोहित ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
- वीडियो पर अनीता ने कमेंट करते हुए लिखा कि, 'इतने सारे कमेंट्स.... मैं बिग बॉस का अगला सीजन आरव के साथ कर रही हूं.....रोहित रेड्डी बाय।'
- बता दें, आरव, अनीता और रोहित का बेटा है, जिसका जन्म कुछ महीने पहले ही हुआ है।
- वैसे सिद्धार्थ और रोहित का ये वीडियो काफी मजाकियां है,जिसे देखकर लोग काफी एन्जॉय कर रहे है।
- अनीता ने अपनी डिलीवरी से पहले ही काम से ब्रेक ले लिया है।
- ताकि वो अपने बच्चें पर पूरा ध्यान दे सके।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment