header ads

खिलाड़ी कुमार ने किया वादा पूरा, फिल्म 'सूर्यवंशी' सिनेमाघरों में होगी रिलीज, डेट आई सामने

डिजिटल डेस्क,मुंबई। खिलाड़ी कुमार यानि कि अक्षय कुमार ने फिल्म 'सूर्यवंशी' की नई रिलीज डेट का खुलासा खास अंदाज में किया है। आज फिल्म डॉरेक्टर रोहित शेट्टी का जन्मदिन है और इस खास मौके पर अक्षय ने रोहित के फैंस को सरप्राइज दिया है। जी हां, मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सूर्यवंशी' देशभर में 30 अप्रैल 2021 के दिन रिलीज की जाएगी। लोगों को इस फिल्म का काफी समय से इंतजार था। इसकी डेट का ऐलान अक्षय ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए किया है।

देखिए वीडियो

  • रोहित शेट्टी के डॉयरेक्शन में बनी अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' 30 अप्रैल 2021 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
  • हर बार इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया जाता था लेकिन अब डेट कन्फर्म कर दी गई है।
  • अक्षय ने ुइस वीडियो में रिलीज डेट का खुलासा किया है।
  • वीडियो शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा कि, 'हमने आपसे वादा किया था कि फिल्म 'सूर्यवंशी' का मजा फैंस सिनेमाघरों में उठा पाएंगें। आपका इंतजार अब खत्म हुआ. आ रही है पुलिस वुमन... पुलिस ऑफिसर.... फिल्म 'सूर्यवंशी' देशभर में 30 अप्रैल 2021 के दिन रिलीज की जाएगी। 30 अप्रैल को आप सभी लोग अपने नजदीकी सिनेमाघरों में फिल्म 'सूर्यवंशी' का मजा ले पाएंगे।'
  • बता दें कि, इस फिल्म को पहले 24 मार्च 2020 को रिलीज करने का प्लान था लेकिन एक साल बाद ये फिल्म 30 अप्रैल 2021 को रिलीज की जाएगी।
  • पिछले महीनें फिल्म की रिलीज डेट 2 अप्रैल थी, लेकिन महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण मेकर्स ने एक बार फिर फिल्म की रिलीज डेट को आगे खिसका दिया।
  • वही रोहित शेट्टी स्टारर इस फिल्म में आपको कैटरीना और अक्षय की जोड़ी देखने को मिलेगी।
  • इसके अलावा जैकी श्रॉफ, अजय देवगन और रणवीर सिंह जैसे कलाकार भी फिल्म में अहम भूमिका में नजर आने वाले है।


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Bollywood actor akshay kumar announced film sooryavanshi release date
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget