डिजिटल डेस्क,मुंबई। अपने म्यूजिक से देशभर में नाम कमाने वाले मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह आज 38 साल के हो गए है। काफी कम लोगों को जानकारी हैं कि, पंजाब के होशियारपुर में जन्मे हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है। लेकिन स्टेज परफॉर्मेंस के लिए उन्होंने अपना नाम हनी सिंह रख लिया। यूट्यूब से अपने करियर की शुरुआत करने वाले हनी सिंह अचानक इंटरनेट सेंसेशन बनकर लोगों के दिल में छा गए। यंगस्टर्स को आज भी उनके गाने का इंतजार रहता है।

कुछ रोचक जानकारियां
- हनी सिंह का जन्म 15 मार्च 1983 को पंजाब के होशियारपुर में हुआ था।
- सिंह ने म्यूजिक का कोर्स यूके के ट्रिनीटी स्कूल से पूरा किया।
- पढ़ाई पूरी करने के बाद हनी सिंह दिल्ली आए और उन्होंने रैप करना शुरू किया।
- हनी के रैप सुनकर लोग उनके फैन हो गए और अपनी मेहनत की दम पर सिंह ने शाहरुख, सैफ और ऋतिक जैसे सुपरस्टार के लिए गाने गाए।
- बता दें कि,सिंगर बनने से पहले हनी सिंह रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट और भांगड़ा प्रोड्यूसर भी रह चुके है।
- हनी सिंह ने अपने करियर का डेब्यू 'शकल पे मत जा' से किया। ये गाना उस वक्त काफी हिट हुआ और इस गाने से हनी सिंह को अलग पहचान मिली।
- इसके बाद उन्होंने कई हिट गाने जैसे-'हाय मेरा दिल', 'ब्राउन रंग', 'हाई हील्स', 'ब्रेकअप पार्टी', 'ब्रिंग मी बैक', 'ब्लू आईज', 'इसे कहते हैं हिप हॉप हिप हॉप', 'देसी कलाकार', 'रानी तू मैं राजा', 'पार्टी ऑन माई माइंड', 'पंजाबियां दी बैटरी', 'लुंगी डांस', 'बॉस टाइटल ट्रेक', 'पार्टी ऑल नाईट', 'सनी सनी', 'चार बोतल वोडका', 'पार्टी विद भूतनाथ', 'अता माझी सटकली', 'बर्थडे बैश' दिए।
18 महीनों के लिए हो गए थे अचानक गायब
- हनी सिंह अचानक साल 2014 में गायब हो गए थे और खबरें आने लगी कि, सिंंह ड्रग्स के शिकार हो गए है।
- हनी ने 18 महीनें के बाद जब वापसी की तो बताया कि, मैं नोएडा में अपने घर पर था। मैं बायपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित हो गया था। यह लगभग 18 महीनों तक चला और इस दौरान मैंने 4 डॉक्टर बदले। दवाईयों का असर होना मुझपर बंद हो गया था और मेरे साथ अजीबोगरीब चीजें हो रही थी।
- हालांकि, हनी सिंह ने वापसी के बाद अपना सुपरहिट गाना 'सईयां जी' रिलीज किया है।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment